रामनवमी महासमिति कार्यालय का भव्य उद्घाटन, गौपूजन के साथ हुआ शुभारंभ --- हजारीबाग।आगामी चैत्र रामनवमी पर्व को लेकर हजारीबाग शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बड़ा अखाड़ा के समीप रामनवमी महासमिति के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत एवं भव्य उद्घाटन छवि गोप एवं वकील महतो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं और आस्था का विशेष ध्यान रखा गया। उद्घाटन से पूर्व गौ माता की पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित रामभक्तों ने गौ माता को फल खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके पश्चात मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष लड्डू यादव ने कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराना महासमिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह नया कार्यालय आयोजन से जुड़ी सभी गतिविधियों का मुख्य केंद्र होगा, जहां से जुलूस की व्यवस्था, सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय एवं अन्य तैयारियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों और रामभक्तों से सहयोग की अपील करते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महासमिति के पूर्व अध्यक्ष कुणाल यादव, अमरदीप यादव, बसंत यादव, इंद्र गोप, राजकुमार यादव, रंजन सहाय, वीरेंद्र कुमार वीरू, शशि केसरी, अनमोल साव, पवन गुप्ता, राजकुमार यादव, वकील महतो, विजय शर्मा, राजेश यादव , राजेश गोप एवं सुनील केशरी सहित विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में रामनवमी को भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल उत्साह एवं उल्लास से भर गया।

- Post by Binay singh1
- Post by M.Haque Bharti1
- सभी भाइयों से निवेदन है राष्ट्रीय बजरंग दल का #यातायात_माह_20_मार्च_2026_से_प्रारंभ हो रहा है। सभी भाई घर से हेलमेट लगाकर निकले,गाड़ी चलाते समय नसे का सेवन ना करें,गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात ना करें गाड़ी के कागज साथ में लेकर चले। यातायात नियमों का पालन यदि आप नहीं करते हैं तो आपको प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है #यातायात_नियमों_का_पालन_करें। #आपकी_सुरक्षा_हमारा_दायित्व_है इसलिए आप सभी भाई बहनों से निवेदन है यातायात नियमों का पालन करते हुए हमारा सहयोग करें l यातायात माह कार्यक्रम का उद्घाटन कल सुबह 10.30 बजे किया जाएगा1
- Post by Er Mohmd Ajruddin1
- हार गए पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ? अंबा प्रसाद के घर पर चला बुलडोजर!1
- जिंदा लौटे बबलू महतो || लाठीचार्ज पर किया चौंकाने वाला खुलासा! पुलिस वाले पर लगा आरोप1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Er Mohmd Ajruddin1
- यदि आप एक मजदूर (worker) हैं और अपने नियोक्ता (employer) या कंपनी के खिलाफ शिकायत (complaint) दर्ज करना चाहते हैं, तो भारत सरकार (SAMADHAN पोर्टल) भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय का SAMADHAN पोर्टल विशेष रूप से औद्योगिक विवादों और मजदूरों की शिकायतों के लिए बनाया गया है। Ministry of Labour & Employment +1 शिकायत के प्रकार: वेतन में देरी, न्यूनतम वेतन न मिलना, अवैध छंटनी, बोनस या ग्रेच्युटी का भुगतान न होना। प्रक्रिया: पोर्टल पर पंजीकरण (Sign Up) करें और अपनी शिकायत का विवरण दर्ज करें। Ministry of Labour & Employment +2 2. हेल्पलाइन और संपर्क (Helpline Numbers) आप फोन के माध्यम से भी मदद मांग सकते हैं: राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन: 1800-11-4000 या 14404। श्रम विभाग हेल्पलाइन (दिल्ली): 155214। ई-श्रम (e-Shram) एसएमएस सेवा: अपना नाम और शिकायत का विवरण लिखकर "7527070800" पर1