Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगूसराय- जिले के कई प्रखंडों में CSC केंद्र का विभाग के सचिव ने किया वर्चुअल उद्घाटन समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने पूरे बिहार राज्य में संचालित 101 बुनियाद केंद्रों में कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया. इस पहल का उद्देश्य समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाना है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क पदाधिकारी ने गुरुवार की शाम 05:00 बजे मिली. इसी क्रम में बेगूसराय जिला अंतर्गत संचालित सभी बुनियाद केंद्रों मटिहानी, तेघड़ा, चेरिया बरियारपुर, बखरी एवं साहेबपुर कमाल—में भी कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया.
Ranjan Kumar

More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय में जनगणना- 2027 के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंडों में एन्यूमैरेटर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा गुरुवार की देर रात 10:00 बजे मिली. प्रशिक्षण के दौरान गणनाकारों को आवश्यक प्रक्रिया तकनीकी पहलू एवं दायित्व की विस्तृत जानकारी दी गई. इस मौके पर बताया गया कि यह जनगणना का कार्य बेहतर तरीके से संपन्न हो सके, इसको लेकर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है.1
- लोकसभा में महिला बिल पर मोदीजी का संबोधन, पहुंची महिलाएं, बीजेपी महिला सांसदों के साथ नितिन नबीन का संसद प्रवेश, पिछड़ा आदिवासी महिलाओं को आरक्षण की राहुल ने की मांग, शाह बोले मुस्लिम महिला आरक्षण तो दूर बात धर्म के आधार पर आरक्षण मंजूर नहीं, प्रियंका ने घेरा शाह को और अखिलेश ने रेखा गुप्ता को बताया बीजेपी की एकमात्र और वो भी आधी मुख्यमंत्री... देखिए महिला आरक्षण बिल पर नोंकझोंक राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by India khabar Begusarai.1
- सम्राट चौधरी मुरेठा बाबा1
- शाम्हो_बेगूसराय में Mobile Tv Network की अपील का असर: ब्लॉक कॉर्डिनेटर, शिक्षक और छात्रों की पहल से दूर हुई किताबों की कमी बेगूसराय जिले के शाम्हो क्षेत्र स्थित टोटहा मध्य विद्यालय में कक्षा 8 की पुस्तकों की भारी कमी की समस्या सामने आई थी। इस मुद्दे को Mobile TV Network द्वारा उठाए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आया। ब्लॉक कॉर्डिनेटर, स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त प्रयास से अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है। जिन छात्रों को किताबें नहीं मिल पा रही थीं, उन्हें अब आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल दर्शाती है कि अगर समय पर आवाज उठाई जाए और सभी मिलकर प्रयास करें, तो शिक्षा से जुड़ी बड़ी समस्याएं भी आसानी से हल की जा सकती हैं।1
- डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में जिले में पोषण पखवाड़ा (9 से 23 अप्रैल 2026) का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे सीडीपीओ के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली, शपथ, गोद भराई और रंगोली के माध्यम से पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र विकास का संदेश दिया गया। साथ ही एचपीभी वैक्सीन और मोबाइल से दूरी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। सही पोषण.. देश रोशन, बच्चों का स्वस्थ भविष्य हमारी जिम्मेदारी।3
- सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रशांत किशोर का बयान1
- बेगूसराय न्यायालय द्वारा 01 मामले में 02 अभियुक्त को सजा दिलाई गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि न्याय के क्षेत्र में एक कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से यह फैसला सुनाया गया है. उन्होंने कहा कि यह मामला बलिया बाजार का था जहां मारपीट की घटना हुई थी. एसपी ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.1