गंगापुर सिटी बेजुबान पक्षियों को मिलेगा जल का सहारा महिला जागृति संस्थान ने शुरू की अनूठी पहल गंगापुर सिटी। भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला जागृति संस्थान ने एक नया स्थाई प्रोजेक्ट “पक्षियों को जल सेवा” शुरू किया है। इस पहल के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर खाली पड़े परिंडों में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से पानी भरा जाएगा तथा जगह-जगह नए परिंडे भी लगाए जाएंगे, जिससे पक्षियों को लगातार पानी मिल सके। संस्थान ने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। संस्थान की जिलाध्यक्ष डॉ. कुसुम गुप्ता ने बताया कि इस स्थाई प्रोजेक्ट का शुभारंभ 9 मार्च 2026 को हायर सेकेंडरी पार्क में अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री राधा मोहन जी तथा अतिविशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता बोहरा (पूर्व सभापति), श्रीमती गीता देवी नरूका (पूर्व चेयरमैन), श्रीमती कल्पना शुक्ला (समाजसेवी), श्रीमती नीरज दीक्षित (पूर्व पार्षद) एवं श्री गोपाल बैराडा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।समारोह के दौरान महिलाओं के लिए पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। खेल संयोजक के रूप में सुषमा, वंदना और दिव्या ने महिलाओं को विभिन्न खेल खिलाए। प्रतियोगिता के विजेता सुनीता अग्रवाल, पूजा शर्मा, सुषमा जैन, सीमा गुप्ता, प्रसून अग्रवाल, गायत्री जोशी, सीमा सिंघल, रेनू मित्तल और हेमलता विजेता रहीं।कार्यक्रम का मंच संचालन महेश गुप्ता (सर्वेयर) ने बेहतरीन ढंग से किया।मंचासीन अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है। तपती गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना महिला जागृति संस्थान का उत्कृष्ट और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है तथा जल ही जीवन है और इसे साझा करना हमारी संस्कृति है।इस अवसर पर मीना गुप्ता, ममता जैन, ममता सैनी, सुनीता, अर्चना, दिव्या, गायत्री जोशी, रेनू, सुषमा, लक्ष्मी जोशी, रानी, सुषमा जैन, वीना पटेल, मुक्ता गुप्ता, प्रसून, नीलम जैन, सीमा गुप्ता, चंचल कुमारी, हेमलता, मोनिका, सरोजिनी, संतरा, अंगूरी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

- सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की। इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है । मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।2
- गंगापुर सिटी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई क्रिकेट मैच जीतता है तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग खुशी में जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और पूरी सड़कों पर उत्साह का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यही भीड़ किसी जनहित की मांग, विकास कार्यों या समाज की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए, तो निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। समाज के कई लोगों का मानना है कि अगर लोग अपने अधिकारों और जरूरतों के लिए भी उसी एकता और जोश के साथ सामने आएं, जैसे वे खेल के जश्न में आते हैं, तो शहर और देश के कई बड़े मुद्दों का समाधान जल्दी हो सकता है। आज जरूरत है कि जनता अपने हक, विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाए, ताकि समाज और देश का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- हिंडौन एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति को सम्मान नही दिया गया। सुनिए भाजपाइयों की जुबानी1
- ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।1
- Post by Meena ji Meenaji1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- टोडाभीम कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित जांच शिविर में चिकित्सा टीम ने कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। उपजिला अस्पताल परिसर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के एक्स-रे किए गए। शिविर में उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना, बीएचएस अजय शर्मा, एसटीएलसी योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर शिवसागर मीना, अरुण कुमार शर्मा, एसएलटी सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पिरामल स्वास्थ्य एवं ममता फाउंडेशन की टीम से रमेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया।1