Shuru
Apke Nagar Ki App…
फांसी लगाकर एक युवक ने दी जान, जाँच में जुटी स्थानीय पुलिस आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जनपद देवरिया के थाना भटनी क्षेत्र के अन्तर्गत प्रातःकाल यह सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक जिसका नाम सूरज राजभर है, फांसी के फंदे से लटका हुआ है। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जाँच कर रही है तथा प्राप्त होने वाले तथ्यों के आधार पर मामले का सफल अनावरण किया जाएगा। बयान,CO भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव
Rajnish Bharti
फांसी लगाकर एक युवक ने दी जान, जाँच में जुटी स्थानीय पुलिस आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जनपद देवरिया के थाना भटनी क्षेत्र के अन्तर्गत प्रातःकाल यह सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक जिसका नाम सूरज राजभर है, फांसी के फंदे से लटका हुआ है। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जाँच कर रही है तथा प्राप्त होने वाले तथ्यों के आधार पर मामले का सफल अनावरण किया जाएगा। बयान,CO भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव
More news from Ballia and nearby areas
- बिल्थरारोड क्षेत्र के कुण्डैल नेमत अली में आयोजित नेमत अली दीवा रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में देवरिया की फिरोज 11th टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोज 11th ने 8 ओवर में 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम ने 39 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व प्रधान मतलूब अख्तर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आकिब शाद, शाहिद बिन सलीम तथा कमेटी के सदस्य हरीश, फहद, राज, असद, हबीब और छोटू सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- लिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) देवरिया आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली गयी, तत्पश्चात् निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । तदुपरांत महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर आदि का निरीक्षण किया गया । यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए । गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए । समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देवरिया, प्रभारी आरटीसी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- अवध-असम एक्सप्रेस में 5 संदिग्धों को देवरिया RPF ने पकड़ा1
- खबर देवरिया जनपद के सदर कोतवाली के सिविल लाइन रोड की है जहां पर एक ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए उसके बाद ट्रक लगभग 50 मीटर कार को घसीटते ले गया इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया गनीमत या रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई कार सवार सभी सुरक्षित हैं । वॉइस घटना का वीडियो वायरल हो गया1
- सिकंदरपुर खरीद दरौली पीपा पुल भारी वाहन के वजह से पुल डैमेज हो गया है, जिससे जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।1
- Post by Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar3
- SSC ने निकाली है भर्ती ! अभी कीजिए अप्लाई1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत बिल्थरारोड के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पीड़ितों के साथ खड़े हैं तथा हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।1