एमएसवी इंटर कॉलेज का शताब्दी वर्ष समारोह धूमधाम से आयोजित कालपी (जालौन) शुक्रवार को स्थानीय नगर स्थित एमएसवी इंटर कॉलेज में विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के 100 वर्षों के गौरवशाली शैक्षणिक सफर को समर्पित इस समारोह में पूर्व छात्रों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी कालपी राजेश कमल एवं नायब तहसीलदार मुकेश कुमार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुशील कुमार तथा वरिष्ठ शिक्षक आनंद शर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि एमएसवी इंटर कॉलेज ने एक शताब्दी के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और समाज को अनेक प्रतिभाएं प्रदान की हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेश मैहर ने विद्यालय के विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। समारोह में उत्कर्ष मैहर, सुनील शाक्य, मेजर गिरिजादत्त त्रिपाठी, सुशील द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, रविंद्र अवस्थी, नरेंद्र यादव, संतोष अवस्थी सहित प्रबंध समिति के सदस्य एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं अक्षिता, तनिष्क एवं स्नेहा द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुआ, जिसकी सभी ने सराहना की। क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

- उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने गेट पर रोका, टला बड़ा खेल उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने रोका, युवक पुलिस के हवाले उरई/जालौन। 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नवीन तहसील परिसर में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को कथित रूप से ले जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। वायरल जानकारी के अनुसार युवक राजा बाबू पासवान को चौकीदार की सतर्कता से रोक लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में तहसीलदार के ड्राइवर ने कोतवाली उरई में शिकायती पत्र भी दे दिया है। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गाड़ी में चाबी क्यों छोड़ी गई? युवक सरकारी वाहन तक पहुंचा कैसे? क्या CCTV से पूरा सच सामने आएगा? और आखिर युवक की गाड़ी ले जाने के पीछे क्या मंशा थी? नोट: मामले में पुलिस जांच जारी है। वायरल जानकारी के आधार पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही होगी।2
- माती कोर्ट ने अवैध देशी शराब बरामद होने के मामले में अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा और ₹2,800 के अर्थदंड से किया दंडित अवैध देशी शराब बरामद होने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0 1 ने अभियुक्त जयराम पुत्र स्व0 राम सहाय निवासी ग्राम नवाबपुरवा थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा और ₹2,800 अर्थदंड से दंडित किया1
- पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को पुलिस ने पकड़ा1
- जालौन आबकारी विभाग की रेड के बीच सोता दिखा सिपाही, कार्रवाई पर उठे सवाल! उरई-जालौन बाईपास स्थित मून बार में आबकारी विभाग की छापेमारी के दौरान सामने आए एक वीडियो ने पूरी कार्रवाई को चर्चा में ला दिया है। वीडियो में एक सिपाही कथित तौर पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि बार में छापेमारी और जांच की कार्रवाई आबकारी इंस्पेक्टर व अन्य कर्मचारियों द्वारा पूरी की गई। अब बड़ा सवाल—जब बार में विभाग की रेड चल रही थी, तब ड्यूटी पर मौजूद सिपाही वीडियो में आराम करता हुआ क्यों नजर आ रहा है? क्या यह महज कुछ समय का दृश्य है या फिर कार्रवाई के दौरान वास्तव में लापरवाही हुई? इन सवालों का जवाब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी संबंधित अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य की स्वतंत्र पुष्टि और सिपाही का पक्ष सामने आना भी जरूरी है। स्पष्ट कर दें कि यह खबर सामने आए वीडियो/दृश्य के आधार पर तैयार की गई है। इ समें लगाए गए सवाल वीडियो में दिखाई देने वाली स्थिति और सार्वजनिक चर्चा पर आधारित हैं। संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। अब सवाल जनता से—आपको क्या लगता है, ड्यूटी के दौरान इस तरह की स्थिति पर विभाग को जवाबदेही तय करनी चाहिए या पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए? आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #Jalaun #Urai #MoonBar #BreakingNews #JalaunNews #UraiNews #ExciseDepartment #ExciseRaid #आबकारीविभाग #आबकारीछापेमारी #मूनबार #उरई #जालौन #ब्रेकिंगन्यूज #UPNews #UttarPradeshNews #ViralVideo #ViralNews #NewsUpdate #LatestNews #GroundReport #ExclusiveNews #BigBreaking #BreakingUpdate #PoliceNews #DepartmentalAction #Accountability #Raid #BarRaid1
- सार्वजनिक मंदिर पर कथित झंडा लगाने व ताला डालने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति कानपुर देहात। जनपद के कुडावल गांव स्थित एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित तौर पर भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है, जिसका हाल ही में जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर कथित तौर पर एक झंडा लगा मिला। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ताला खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है और सभी समाज के लोगों को यहां पूजा-अर्चना का समान अधिकार प्राप्त है। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मामले में मोनू राठौर उर्फ राजेंद्र राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1