नहटौर के फूलसंदा गांव में दामाद ने सास को मारी गोली, मौके पर मौत। बिजनौर। थाना नहटौर क्षेत्र के गांव फूलसंदा हीरा में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपनी ही सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 7 माह पहले महिला की बेटी ने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) की थी। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद और मुकदमेबाजी चल रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को महिला अपनी बेटी और दामाद के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए दामाद के घर गई थी। इसी दौरान मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर दामाद ने 315 बोर के तमंचे से अपनी सास को गोली मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना नहटौर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत से गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

- नगीना राजकुमार हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, साथी डॉक्टर ने 10 लाख सुपारी देकर कराई थी हत्या,तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल1
- Post by नीरज कुमार1
- बिजनौर की नगीना पुलिस ने दिन दहाड़े डॉक्टर की हत्या करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने तमंचा व पिस्टल और दो लाख रुपए भी बरामद किए हैं। बिजनौर एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर घटना का किया खुलासा।3
- नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान 🗳️1
- धामपुर शुगर मिल ( डीएसएम )में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक-ड्रिल आयोजित धामपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत धामपुर शुगर मिल ( डीएसएम ) में सुरक्षा जागरूकता को लेकर मॉक-ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस दौरान श्रमिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण नीति से संबंधित बैज वितरित किए गए, ताकि सभी कर्मचारी कारखाने की सुरक्षा नीतियों के प्रति जागरूक रह सकें। मॉक-ड्रिल का आयोजन धामपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक चौधरी के नेतृत्व तथा डिस्टलरी हेड सुनील राणा के निर्देशन में मुख्य सुरक्षा अधिकारी भरत भूषण बरनी द्वारा एथेनॉल टैंक के पास कराया गया। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट लाइन, फोम कंपाउंड, वाटर कर्टेन ब्रांच और स्प्रिंकलर आदि के माध्यम से आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड टीम ने भी आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक चौधरी ने मॉक-ड्रिल के दौरान सेफ्टी टीम और प्रोसेस टीम के बेहतर रिस्पांस टाइम की सराहना करते हुए श्रमिकों और कर्मचारियों की तत्परता की प्रशंसा की। वहीं डिस्टलरी हेड सुनील राणा ने टीम को निर्देश दिए कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए दोपहर के समय पैसो टैंकों पर स्प्रिंकलर चलाकर उन्हें ठंडा रखा जाए। मॉक-ड्रिल के दौरान घायल श्रमिक समरपाल सिंह को फैक्ट्री की डिस्पेंसरी में चेकअप व उपचार के लिए एंबुलेंस से भेजा गया। वहीं बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए सुशीला बायो मेडिकल, मुरादाबाद की टीम ने मेडिकल वेस्ट का कलेक्शन भी किया। इस अवसर पर शुगर एवं केमिकल यूनिट के अधिकारी और कर्मचारी विवेक सिंह यादव, मोहित वशिष्ठ, धीरज सक्सेना, विनोद राणा, दुर्गेश राठौर, पवन शर्मा, मोहम्मद आबिद, भुवनेश, शरद गहलोत, सुनील दत्त जोशी, उज्ज्वल सिंह, ओंकार सिंह, सतपाल सिंह, रतेंद्र कुमार, जयराम यादव, शक्ति सिंह, दीपू, बलिराम सिंह, बरन सिंह, विदेश राम, कंचन, मनीष उपाध्याय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का संचालन कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने किया। धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष1
- थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फूलसंदा हीरा में एक महिला की गोली मारकर हत्या किये जाने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में श्री अमित किशोर, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी जनपद बिजनौर सर की बाइट ।1
- Post by नीरज कुमार1
- करबला के मानने वाले कभी हार नहीं मानते1
- जिला बिजनोर थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फूलसंदा हीरा में एक महिला की गोली मारकर हत्या करदी जिसकी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही,मामले के संबंध में अमित किशोर, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी ने बताया पूरा प्रकरण1