संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026/* सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026/* सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार
माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन
किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
- *जनपद पंचायत पलेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अंतर्गत जन-संवाद शिविर आयोजित, पात्र को आवास से वंचित करने पर सचिव पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर* *पलेरा।* शुक्रवार को जनपद पंचायत पलेरा में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जन-संवाद शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा हितग्राहियों एवं जन समस्याओं को सुना गया और संबंधित विभागों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए गए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित मामलों का तत्काल निराकरण किया गया। जनपद सीईओ अरविंद कुमार बोरकर ने बताया कि शिविर में कुल 200 आवेदन प्राप्त हुए। कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। राजस्व, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित तमाम विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राही को वंचित करने पर संबंधित सचिव पर कार्रवाई की जाएगी। *विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार* जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दृढ़ संकल्प लिया है कि गांव में हैंडपंप की समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना, नामांतरण, जमीन बंटवारा सहित तमाम विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाए। इसी उद्देश्य से 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक जिले में हर शुक्रवार को शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में विधायक हरिशंकर खटीक, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल, एसडीएम जतारा नीरज खरे, तहसीलदार पलक जैन, सीएमओ शिवी उपाध्याय, सीईओ अरविंद कुमार बोरकर, परियोजना अधिकारी प्रदीप मिश्रा, सहायक यंत्री लक्ष्मण कुशवाहा सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Dr Mohan Yadav Vivek Shrotriya @highlight *जनपद पंचायत पलेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अंतर्गत जन-संवाद शिविर आयोजित, पात्र को आवास से वंचित करने पर सचिव पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर* *पलेरा।* शुक्रवार को जनपद पंचायत पलेरा में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जन-संवाद शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा हितग्राहियों एवं जन समस्याओं को सुना गया और संबंधित विभागों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए गए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित मामलों का तत्काल निराकरण किया गया। जनपद सीईओ अरविंद कुमार बोरकर ने बताया कि शिविर में कुल 200 आवेदन प्राप्त हुए। कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। राजस्व, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित तमाम विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राही को वंचित करने पर संबंधित सचिव पर कार्रवाई की जाएगी। *विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार* जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दृढ़ संकल्प लिया है कि गांव में हैंडपंप की समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना, नामांतरण, जमीन बंटवारा सहित तमाम विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाए। इसी उद्देश्य से 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक जिले में हर शुक्रवार को शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में विधायक हरिशंकर खटीक, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल, एसडीएम जतारा नीरज खरे, तहसीलदार पलक जैन, सीएमओ शिवी उपाध्याय, सीईओ अरविंद कुमार बोरकर, परियोजना अधिकारी प्रदीप मिश्रा, सहायक यंत्री लक्ष्मण कुशवाहा सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Dr Mohan Yadav Vivek Shrotriya @highlight4
- टीकमगढ़ जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित की बैठक की अध्यक्षता श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने की। टीकमगढ़। जनपद पंचायत टीकमगढ़ की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने की। बैठक में जनपद क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा प्रस्तावित नए निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सामान्य सभा की बैठक में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।2
- पलेरा पहुंचे आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने कहा सागर और बालाघाट में हुई मौतों पर भी दीपक जलाओगे.. इसके लिए दोषी कौन है.. अभी सुनिए क्या कहा.. पलेरा पहुंचे आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने कहा सागर और बालाघाट में हुई मौतों पर भी दीपक जलाओगे.. इसके लिए दोषी कौन है.. अभी सुनिए क्या कहा.. Hradesh Kushwaha1
- पाली स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर अनियमितताओं के आरोप, बच्चों ने बताई परेशानी पाली स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर अनियमितताओं के आरोप, बच्चों ने बताई परेशानी टीकमगढ़। जिले के पलेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पाली के माध्यमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बच्चों के अनुसार उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नियमित भोजन नहीं मिल पा रहा है। कुछ बच्चों ने पिछले हफ्तों में कई बार मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की बात कही है। बताया गया है कि भोजन मिलने पर भी उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा दाल में अधिक पानी और चावल की कमी जैसी शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है। मामले में संबंधित विभाग द्वारा स्कूल की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होगा, ताकि बच्चों को शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार पौष्टिक एवं नियमित भोजन मिल सके।1
- रोजगार सहायक ब्रिज बहादुर द्वारा भ्रष्टाचार खुलेआम कर रहा है ### ग्राम पंचायत कन्नपुर में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, रिकॉर्डिंग के बावजूद जांच नहीं होने का दावा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग। ग्राम पंचायत कन्नपुर में पदस्थ वर्तमान रोजगार सहायक ब्रज बहादुर कुशवाहा पर ग्रामीणों द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार एवं पैसों की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सहित जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तर के अधिकारियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत की गईं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार, राजनीतिक संरक्षण के चलते मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, जनप्रतिनिधियों को पैसे दिए जाने के आरोप भी सामने रखे गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो। हमारी मांग है कि: * रोजगार सहायक ब्रज बहादुर के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कराई जाए। * जांच ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर से बाहर किसी स्वतंत्र अधिकारी या वरिष्ठ जांच दल से कराई जाए। * राजनीतिक दबाव अथवा किसी भी प्रकार के प्रभाव के बिना ग्रामीणों को न्याय दिया जाए। * दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। जांच होनी चाहिए, सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नोट: पैसे देने या राजनीतिक संरक्षण से संबंधित आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र जांच के बाद ही मानी जानी चाहिए।2
- गणेश प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गणेश प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार टीकमगढ़ 18 सितंबर टीकमगढ़ जिले के देहात थाने के ग्राम मवई में बुधवार की देर रात को साउंड सिस्टम के विवाद पर भगवान गणेश की प्रतिमा को पटक कर खंडित कर दिया गया था। इस विवाद के बाद गांव में तनाव फैल गया था और हिंदू संगठनों ने भी इसका विरोध किया था। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात को ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने बताया कि मवई में साउंड सिस्टम तेज बजाने की बात पर हुए विवाद में आरोपी प्रकाश अहिरवार, मनोज अहिरवार एवं भागचंद्र अहिरवार ने भगवान गणेश की प्रतिमा को गिरा दिया था। यहां पर मोहल्ले के ही अनिल अहिरवार द्वारा लोगों के सहयोग से प्रतिमा की स्थापना की गई थी। पुलिस ने शिकायत पर उक्त तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया था और रात को ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी भाई है और विवाद के समय शराब के नशे में बताए गए। आरोपियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान गणेश की दूसरी प्रतिमा लेकर ग्राम मवई पहुंचे। यहां पर उसकी विधि-विधान से स्थापना कराई। साथ ही बजरंग दल ने प्रतिमा को गिराने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर उनका जुलूस निकालने की मांग की गई।1
- पलेरा ब्लॉक में कलेक्टर ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण कम उपस्थिति पर शिक्षकों से मांगा जवाब, संकुल प्राचार्य व बीएसी को नोटिस के निर्देश पलेरा ब्लॉक में कलेक्टर ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण कम उपस्थिति पर शिक्षकों से मांगा जवाब, संकुल प्राचार्य व बीएसी को नोटिस के निर्देश पलेरा। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने शुक्रवार को पलेरा ब्लॉक के एक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कक्षा में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर ने शिक्षकों से जानकारी ली और मामले में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ का परीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे तथा मौके पर जोड़-घटाना के प्रश्न देकर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। कम उपस्थिति पर कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के विद्यालय नहीं आने के कारणों का पता लगाया जाए और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में केवल विद्यार्थियों की उपस्थिति ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित संकुल प्राचार्य एवं बीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। @highlight Vivek Shrotriya1
- *खरगापुर में एसडीएम लिंक कोर्ट शुरू, मुख्यमंत्री का जताया आभार* *टीकमगढ़।* जिले के नागरिकों की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए खरगापुर तहसील में प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को लिंक कोर्ट संचालित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। इस जनहितकारी निर्णय के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव सहित खरगापुर क्षेत्र के नागरिकों और अधिवक्ता संघ ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर का हृदय से आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर टीकमगढ़ जिले की खरगापुर तहसील में अनुविभागीय अधिकारी बल्देवगढ़ को सप्ताह में तीन दिन लिंक कोर्ट में बैठने की व्यवस्था के संबंध में आग्रह किया था। इस पर मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया था, जिसके बाद खरगापुर में एसडीएम लिंक कोर्ट का संचालन प्रारंभ हो गया है। यह निर्णय शासन की जनसुविधा, सुशासन एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे खरगापुर क्षेत्र के नागरिकों को समय और संसाधनों की बचत के साथ स्थानीय स्तर पर ही राजस्व सुविधा उपलब्ध होगी। आभार व्यक्त करने वालों में नारायण दास विश्वकर्मा, कमल सक्सेना, राजेश शर्मा, देवेंद्र यादव, जगदीश खरे, नीरज शर्मा, बी.एल. प्रजापति, श्यामाचरण राजपूत, रामपाल यादव, आशीष अहिरवार, नंदराम रैकवार, अभिषेक सक्सेना, रामकुमार रैकवार, दशरथ अहिरवार, नाथूराम विश्वकर्मा, सतीश यादव सहित समस्त अधिवक्ता संघ एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल हैं। *खरगापुर में एसडीएम लिंक कोर्ट शुरू, मुख्यमंत्री का जताया आभार* *टीकमगढ़।* जिले के नागरिकों की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए खरगापुर तहसील में प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को लिंक कोर्ट संचालित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। इस जनहितकारी निर्णय के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव सहित खरगापुर क्षेत्र के नागरिकों और अधिवक्ता संघ ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर का हृदय से आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर टीकमगढ़ जिले की खरगापुर तहसील में अनुविभागीय अधिकारी बल्देवगढ़ को सप्ताह में तीन दिन लिंक कोर्ट में बैठने की व्यवस्था के संबंध में आग्रह किया था। इस पर मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया था, जिसके बाद खरगापुर में एसडीएम लिंक कोर्ट का संचालन प्रारंभ हो गया है। यह निर्णय शासन की जनसुविधा, सुशासन एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे खरगापुर क्षेत्र के नागरिकों को समय और संसाधनों की बचत के साथ स्थानीय स्तर पर ही राजस्व सुविधा उपलब्ध होगी। आभार व्यक्त करने वालों में नारायण दास विश्वकर्मा, कमल सक्सेना, राजेश शर्मा, देवेंद्र यादव, जगदीश खरे, नीरज शर्मा, बी.एल. प्रजापति, श्यामाचरण राजपूत, रामपाल यादव, आशीष अहिरवार, नंदराम रैकवार, अभिषेक सक्सेना, रामकुमार रैकवार, दशरथ अहिरवार, नाथूराम विश्वकर्मा, सतीश यादव सहित समस्त अधिवक्ता संघ एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल हैं।4
- जन्म विश्वास सेवर में 182 आवेदनों पर हुई सुनवाई 40 राजस्व प्रकरणों का निराकरण 16 आप आवेदकों को मौके पर उपलब्ध कराए गए आवश्यक दस्तावेज़ *जनविश्वास शिविर में 182 आवेदनों पर हुई सुनवाई, 40 राजस्व प्रकरणों का निराकरण,16 आवेदकों को मौके पर उपलब्ध कराए गए आवश्यक निराकृत दस्तावेज* *कलेक्टर ने आमजन से किया सीधा संवाद* *हरितला मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों की सहमति से बनी सहमति* *टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026* मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आज पलेरा ब्लॉक में विधायक श्री हरिशंकर खटीक एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 182 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें राजस्व अभिलेख सुधार से संबंधित 40 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा 16 आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का भी नियमानुसार त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अभिलेख सुधार, भूमि संबंधी विवाद, बीपीएल प्रकरण, संबल कार्ड, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *राशन संबंधी प्रकरणों में भी मिली तत्काल राहत* खाद्य विभाग से संबंधित नाम जोड़ने के एक प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया गया। हितग्राही का नाम जोड़ने के साथ ही पीओएस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस प्रकार जनविश्वास शिविर में नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में तत्काल सुविधा मिली। *पीएम आवास के 15 प्रकरणों का मौके पर निराकरण* शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 15 आवेदनों का भी मौके पर निराकरण किया गया। अधिकारियों ने पात्रता एवं प्रकरणों की स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। *हरितला मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण को लेकर बनी सहमति* नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-02 स्थित हरितला मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण को लेकर प्राप्त आवेदन के निराकरण के लिए मौके पर स्थल निरीक्षण किया गया। तहसीलदार की मौजूदगी में स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्माण कार्य के संबंध में सहमति बनाई गई। इस पहल से स्थानीय नागरिकों की मांग के निराकरण की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित हुई। *कृषि संबंधी शिकायत का भी तत्काल निराकरण* आवेदक श्री अजरसिंह द्वारा फॉर्मर आईडी में गन्ने की फसल दर्ज होने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। कृषि विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए फसल विवरण में आवश्यक संशोधन कर गन्ने के स्थान पर गेहूं की फसल दर्ज की गई। *स्व-सहायता समूह की महिलाओं की समस्या के निराकरण के निर्देश* शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मानदेय नहीं मिलने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर समन्वय कर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। *उद्यमियों से संवाद कर जानी स्थानीय आवश्यकताएं* इस अवसर पर कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने स्थानीय उद्यमियों श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार, श्री विकास राज, श्री मुकुंदी अहिरवार, श्री नंदराम राजपूत, श्री गोविंद अहिरवार, श्री राजेश पाल, श्री राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्री रामकुमार पाल, श्री भल्लू अहिरवार, श्रीमती सरोज प्रजापति, श्री रहमत अली, श्रीमती पूजा खटीक, श्री दिनेश जोशी एवं श्री राजेंद्र राय से संवाद किया। उन्होंने उद्यमियों के कार्य, गतिविधियों एवं स्थानीय स्तर पर उद्यम संचालन से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके अनुभव एवं सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभागीय सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *जनविश्वास अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सहज और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना* कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सहज, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में नियमानुसार निराकरण करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जनविश्वास शिविर के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं की उनके क्षेत्र में ही सुनवाई कर त्वरित एवं समयबद्ध समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की गई। इस अवसर पर एसडीएम जतारा श्री नीरज खरे, तहसीलदार पलेरा श्री पलक जैन, जनपद सीईओ पलेरा श्री अरविंद बोरकर , नगर परिषद सीएमओ सुश्री शिवी उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1