रानीखेत पुल के नीचे कोसी नदी क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार के समीप कोसी नदी में शव पड़े होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस व पीआरडी जवानों ने शव को बामुश्किल नदी क्षेत्र से हाईवे तक पहुंचाया। मौत हत्या है यदि हादसा अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है। रविवार को खैरना बाजार से कुछ दूर रानीखेत पुल के ठिक नीचे कोसी नदी क्षेत्र में अज्ञात शव की सूचना से सनसनी फ़ैल गई। पीआरडी जवान चंदन सिंह ने सूचना खैरना चौकी तथा एसडीआरएफ छड़ा ईकाई को दी। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ व पुलिस ने शव को नदी से हाईवे तक पहुंचाया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड व लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान दिनेश कुमार (41) पुत्र बची राम निवासी ठाट गांव, लमगड़ा, अल्मोड़ा के रुप में हुई। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सूचना दी। चौकी प्रभारी क्वारब मनोज अधिकारी ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया। स्वजनों के अनुसार मृतक ज्योलिकोट क्षेत्र में किसी निजी स्कूल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर नौकरी करता था। पुल से नीचे गिरकर उसकी मौत हुई या घटना को सुनियोजित ढंग से अंजान दिया गया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा के अनुसार सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दौरान एसडीआरएफ एएसआई सुंदर बोरा, किशोर महर, नवीन पांडे, संजय सती, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

- ,😥😥1
- हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुराने वाले शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से 25 लाख रुपये से अधिक के गहने और कीमती बर्तन बरामद किए हैं।1
- उत्तराखंड के हल्दूचौड़ स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत युवती रिमझिम की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने पीड़ित परिवार की मांगों को लिखित में मनवाकर, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए श्रमिक सुरक्षा पर जोर दिया, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का प्रण लिया।1
- जनपद रुद्रप्रयाग की दिव्य पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर, देवाधिदेव महादेव के पुत्र श्री कार्तिकेय को समर्पित है। उच्च पर्वत शिखर पर विराजमान यह पावन धाम श्रद्धा, आध्यात्मिक शांति और प्रकृति की अनुपम सुंदरता का अद्भुत संगम है। रुद्रप्रयाग आगमन पर इस पवित्र मंदिर के दर्शन अवश्य करें।1
- रामनगर में एक बेटे ने बाल कटवाए। इसके बाद की घटना का विवरण उपलब्ध नहीं है।3
- रुद्रपुर के रम्पुरा में ₹2 के मामूली विवाद पर चार गोलियां चलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चौकी इंचार्ज की सक्रियता से पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है और लगातार दबिश दे रही है।1
- बागेश्वर में माँ के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों की भावुक और मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।1
- Post by Surendra Kumar1