बेलसंड पुलिस ने फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार, अब होगी कुर्की वर्षों से फरार 6 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, नहीं किया सरेंडर तो होगी कुर्की शिवहर न्यायालय के आदेश पर बेलसंड थाना क्षेत्र के नूनौरा गांव में वर्षों से फरार चल रहे छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने घर पर इश्तिहार चस्पा किया है। बेलसंड थाना के एसआई मनीष कुमार ने पुलिस बल के साथ नूनौरा गांव पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने सभी छह आरोपियों भिखारी महतो, दिनेश महतो, ज्योति देवी, रमेश महतो, उमेश महतो और शिवपरि देवी के घरों पर इश्तिहार तामीला की प्रक्रिया पूरी की। इस कानूनी नोटिस के माध्यम से सभी आरोपियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करें। यदि इन लोगों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सरेंडर नहीं किया, तो अगली प्रक्रिया के तहत उनकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की-जब्ती की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून से भाग रहे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और न्यायालय के हर आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। #BelsandNews #SheoharPolice #CrimeReport #BiharNews #Justice #LawAndOrder #Nounora

- Post by Expose sitamarhi1
- शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित.......1
- hai welcome my dear.this is the nes view of in the place .there are the best place in the up my of u are visiting this side than you are visiting up in Lucknow2
- तरियानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो से 222 लीटर नेपाली सोफिया शराब बरामद1
- Post by Dainik Bihar Tv241
- Post by Vishwanath Sahni1
- Post by Aaj Sirsi Live1
- Post by Expose sitamarhi1