Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाय को बचाने के प्रयास में पुल में घुसा ट्रक, जाजम पट्टी चौराहे पर मची अफरा-तफरी गोवर्धन। जाजम पट्टी चौराहे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भरतपुर की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुल में जा घुसा। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने गाय को बचाने के लिए अचानक वाहन को मोड़ दिया, जिसके चलते ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे और पुल के आसपास सड़क की स्थिति खराब होने तथा आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की व्यवस्था दुरुस्त कराने और आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
Deepak Kumar
गाय को बचाने के प्रयास में पुल में घुसा ट्रक, जाजम पट्टी चौराहे पर मची अफरा-तफरी गोवर्धन। जाजम पट्टी चौराहे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भरतपुर की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुल में जा घुसा। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने गाय को बचाने के लिए अचानक वाहन को मोड़ दिया, जिसके चलते ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे और पुल के आसपास सड़क की स्थिति खराब होने तथा आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की व्यवस्था दुरुस्त कराने और आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का मेगा स्वास्थ्य शिविर, 200 मरीजों ने उठाया लाभ मथुरा। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के तत्वावधान में रविवार को जयगुरुदेव मंदिर के पास स्थित G.D. Guest House में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के साथ-साथ सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जन औषधि दवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत उपलब्ध किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ. प्रवीण सोलंकी (MBBS, MD), डॉ. जे.पी. रावत एवं डॉ. एस.के. रावत ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान ऑर्थोपेडिक संबंधी समस्याओं के लिए भी विशेष चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। PMBI की ओर से गौतम कपूर, मैनेजर उत्तर प्रदेश एवं मनवेंद्र सिंह चौहान, सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर उत्तर प्रदेश मौजूद रहे। मथुरा के विभिन्न जन औषधि केंद्र संचालकों ने शिविर के आयोजन और व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। मेगा स्वास्थ्य शिविर में करीब 200 मरीजों एवं लाभार्थियों ने पंजीकरण कराकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर के माध्यम से लोगों को जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी दवाओं की जानकारी भी दी गई। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और किफायती दवाओं की पहुंच को बढ़ाना है।1
- SURYAVANSHI NEWS जनता कि आवाज सच का आइना ख़वर से जुड़े रहने के लिए फॉलो करें SURYAVANSHI NEWS1
- गणेश चतुर्थी पर्व पर बच्चों ने किया गजानन को याद, पूजा अर्चना कर लगाया भोग मथुरा गोवर्धन रोड स्थित जीएस इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्या बच्चों ने ब्लैक बोर्ड पर गणेश जी की प्रतिमा का अनावरण कर उसे परमिट किया और भोग लगाया4
- वृंदावन। बाबा नीम करौरी महाराज के प्रारंभिक जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर बुधवार को अपने माता-पिता के साथ वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद रामायण रिसर्च कॉन्सिल की ओर से आयोजित रामायणी सम्मान समारोह में साधु-संतों एवं धर्माचार्यों ने उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। समारोह में मौजूद संतों और श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद संतों ने फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर को सम्मानित करते हुए फिल्म के प्रयास की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। पत्रकारों से बातचीत में अनुप्रिया नागर ने बताया कि उन्हें एक बड़ी कंपनी के सीईओ के माध्यम से बाबा नीम करौरी महाराज के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि जब एक भारतीय संत ने विदेशियों को प्रभावित किया है तो बाबा की कथा की जानकारी किसी विदेशी के माध्यम से लेने के बजाय इसे भारतीयों तक पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए। इसी सोच के साथ वह भारत आईं और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे ऐसा लगा जैसे स्वयं बाबा उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित कर रहे हों। इसके बाद उन्होंने अपनी बचत इस प्रोजेक्ट में लगा दी। अनुप्रिया ने कहा कि फिल्म के गीत की पंक्ति ‘तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैय्या डाल दी’ उनके सफर पर भी सटीक बैठती है। उन्होंने कहा कि वह खुद को छोटी सी नैय्या मानती हैं, जिसे हनुमान जी के भरोसे सागर में उतार दिया गया। उन्होंने शूटिंग के दौरान हुए कई अनुभवों को भी साझा किया। बताया कि एक स्थान पर स्थानीय लोगों ने कहा कि करीब 15 वर्षों से वहां लंगूर दिखाई नहीं दिया था, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के समय वहां एक लंगूर पहुंचा और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह गुफा की खुदाई के दौरान भी टीम ने कई ऐसे अनुभव किए, जिन्हें उन्होंने हनुमान जी की कृपा से जोड़कर देखा। निर्माता ने बताया कि रिलीज के शुरुआती दो-तीन सप्ताह में फिल्म को अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे टीम थोड़ी निराश हुई। इसके बाद वह चमत्कार की तलाश में बागेश्वर धाम पहुंचीं, जहां धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात हुई। उनके अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री ने फिल्म और सनातन के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की। इसके बाद फिल्म को गति मिली और उसे सफलता प्राप्त हुई। अनुप्रिया ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह फिल्म की शुरुआत के समय भी वृंदावन आई थीं और सफलता मिलने के बाद दोबारा संत के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि संत प्रेमानंद महाराज ने उन्हें धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। समारोह में पूर्व आईएएस देवव्रत शर्मा, संत फूलडोल बिहारी दास, महंत सुंदर दास महाराज, संत हेमकांत महाराज, गोविंदानंद तीर्थ, डॉ. आदित्यानंद महाराज, आचार्य बद्रीश, आचार्य मनोज मोहन शास्त्री सहित अनेक साधु-संत एवं धर्माचार्य मौजूद रहे।1
- छाता शुगर मिल आंदोलन में चौधरी लक्ष्मी नारायण को खुली चुनौती छाता शुगर मिल आंदोलन बीजेपी और गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की बन गले की फांस छाता शुगर मिल आंदोलन में चौधरी लक्ष्मी नारायण को खुली चुनौती छाता शुगर मिल आंदोलन बीजेपी और गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की बन गले की फांस1
- मंत्री हमारे भगवान नहीं": बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने धरने पर पहुंचा ग्राम कोन्हई, दी राजनीतिक परिणाम भुगतने की चेतावनी। मथुरा। बंद पड़ी छाता चीनी मिल को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहा भूतपूर्व सैनिक किसानों का आंदोलन अब बड़ा रूप लेता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम कोन्हई गोवर्धन से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं का जत्था धरना स्थल पर चीनी मिल पहुंचा और आंदोलनकारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों और किसान नेताओं ने जनप्रतिनिधियों और सरकार के रवैये पर कड़ा रोष जताया। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "मंत्री हमारे भगवान नहीं हैं, सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े।" उन्होंने कहा कि लंबे समय से मिल बंद रहने के कारण क्षेत्र के किसानों को आर्थिक तंगी और भारी दुखों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों और युवाओं ने सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बंद पड़ी चीनी मिल को जल्द चालू नहीं किया गया, तो आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल को इसका बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों का साफ कहना था कि यदि मिल चालू नहीं हुई, तो मथुरा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा।1
- वृंदावन-भारतीय शास्त्रीय संगीत के संवाहक स्वामी हरिदास जी को समर्पित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में देश के नामचीन कलाकार अपनी साधना का जादू बिखेरेगें। दो दिवसीय महोत्सव में राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक जगत से जुड़ी हस्तियां सहभागिता करेंगी। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव श्री राधाष्टमी और स्वामी हरिदास जी के आविर्भाव दिवस पर 18,19 सितम्बर को रमणरेती स्थित वन महाराज कालेज में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि स्वामी हरिदास जी महाराज हमारी पवित्र ब्रजभूमि की एक ऐसी महान विभूति है। जिन्होंने अपनी स्वर साधना से विश्व को भारतीय संगीत का ज्ञान तो कराया ही साथ ही ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज जैसी अलौकिक छवि दी तो पूरे विश्व के कृष्ण भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। सम्राट अकबर को अपने सुरों से नतमस्तक करने वाले स्वामी हरिदास जी को समर्पित होने वाला स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव संस्कृति और संगीत प्रेमियों के लिए अदभुत उपहार है। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा कला प्रेमियों को जोड़ने के लिए आयोजित किया जा रहा यह भव्य आयोजन बधाई का पात्र हैं। मुझे बताया गया कि इस मंच से संगीत जगत बड़े बड़े कलाकार स्वामी हरिदास जी को अपनी साधना से भावांजलि अर्पित कर चुके हैं। यह ब्रज के लिए बहुत गौरव का विषय है।उनकी इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामना है। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि इस महोत्सव में विगत ढाई दशक से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगीत कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। हम आशा करते हैं कि हमारी सांसद नामचीन नृत्य कलाकार है। वो अगले साल इस मंच से स्वामी हरिदास जी को भावांजलि अर्पित करें। सचिव गोपी गोस्वामी ने बताया कि इस दो दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन शास्त्रीय संगीत की विधाओं नृत्य, वादन, गायन की का प्रदर्शन की ख्यातिलब्ध कलाकार करते हैं। सांसद हेमा मालिनी जी के अथक प्रयासों से ब्रज वृंदावन को स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का उपहार मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा दिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राकेश चतुर्वेदी, संयोजक अनूप शर्मा, समन्वयक अभय वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से बताया कि महोत्सव में प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र और ई प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। जिसे समिति की फेसबुक और इंस्टा आईं डी से डाऊनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम का लुत्फ उठाने की अपील की है।1
- मथुरा के गरीब लोगो के लिए चार गुना कमाई का वरदान है। 2027 एक गरीब ही गरीब के वारे मै सोच सकता है। मथुरा के गरीब लोगो के लिए चार गुना कमाई का वरदान है। 2027 एक गरीब ही गरीब के वारे मै सोच सकता है।1
- औरंगाबाद में दुकान में घुसा मिट्टी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला औरंगाबाद में दुकान में घुसा मिट्टी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला1