प्रेमिका से मिलने की चाहत पड़ी भारीः 'प्यार' के चक्कर में हुआ भारी ब्लंडर प्रेमिका से मिलने की चाहत पड़ी भारीः 'प्यार' के चक्कर में हुआ भारी ब्लंडर मामला यूपी के एक गांव का है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों एकांत में वक्त बिता ही रहे थे कि तभी परिजनों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। फिर क्या था, जिसे 'रोमांटिक मुलाक़ात' होना था, वह 'पब्लिक ब्लंडर' में बदल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद प्रेमी बेचारा अपनी जान बचाने के बहाने ढूंढ रहा है, जबकि गांव वाले मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को 'दिल लगा कर देखो' जैसे कैप्शन के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, अंत में गांव वालों ने दोनों को नसीहत देकर मामला शांत कराया, लेकिन इस 'पकड़म-पकड़ाई' के खेल ने युवक को रातों-रात इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।
प्रेमिका से मिलने की चाहत पड़ी भारीः 'प्यार' के चक्कर में हुआ भारी ब्लंडर प्रेमिका से मिलने की चाहत पड़ी भारीः 'प्यार' के चक्कर में हुआ भारी ब्लंडर मामला यूपी के एक गांव का है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों एकांत में वक्त बिता ही रहे थे कि तभी परिजनों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। फिर क्या था, जिसे 'रोमांटिक मुलाक़ात' होना था, वह 'पब्लिक ब्लंडर' में बदल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद प्रेमी बेचारा अपनी जान बचाने के बहाने ढूंढ रहा है, जबकि गांव वाले मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को 'दिल लगा कर देखो' जैसे कैप्शन के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, अंत में गांव वालों ने दोनों को नसीहत देकर मामला शांत कराया, लेकिन इस 'पकड़म-पकड़ाई' के खेल ने युवक को रातों-रात इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।
- Post by Hari Singh Goutam1
- जनपद मेरठ में अपने ओवर-स्मार्ट मीटर सैकड़ों महिलाओं ने BJP नेताओं के नेतृत्व अपने घरों में लगे बिजली मीटर उखाड़ फैंके, बुलेट ट्रेन की तेजी से जनता का पैसा डकारने वाले मीटर महीने में 3 गुना तक पैसा वसूल रहे है, प्रीपेड बेलेंस खत्म होते ही बिजली चली जाती है और कई दिन तक नही आती, प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बिजली मीटर उखाड़ कर बिजलीघर में जाकर फैंक दिए।1
- जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के तालाब चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे भीषण गर्मी के बीच पशु पक्षियों के लिए सक्षम उत्पन्न जल संकट को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सेवा संवेदना एवं मानवता से प्रेरित 101 पानी की टंकियों का जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा द्वारा भव्य लोकार्पण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पशु पक्षियों एवं गोवंश के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं प्रभु श्री राम के छवि चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिलाधिकारी ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस अधीक्षक ने संबोधन में कहा कि जीवों के प्रति करुणा एवं सेवा ही भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।1
- कल दिनांक 2/मई 2026 को थाना फतेहपुर सीकरी को अज्ञात युवक द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई, थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया एवं घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 2/मई /2026 को अभियुक्त कासिम उर्फ मिर्ची पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोहल्ला तालाब कस्बा व थाना फतेहपुर सीकरी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार (मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल) किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई तथा घटना में अपने एक अन्य साथी के बारे में भी बताया गया। घटना में फरार अन्य अभियुक्त की तलाश टीमों द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त हत्या जैसे जघन्य अपराध में पूर्व में भी जेल जा चुका है। उक्त संबंध में प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य द्वारा दी गई बाइट | Updated News-03/मई /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत1
- पुलिस अब सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आपके लाइसेंस चेक करेगी चैकिंग अभियान चलाकर होगी लाइसेंस की चेकिंग, नाबालिगों व संदिग्धों पर रहेगी नजर : चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल हाथरस। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व नाबालिगों व संदिग्धों के लिए अलीगढ़ रोड स्थित मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने शनिवार को दोपहर में अलीगढ़ रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस चेक किए गए। वही बाइक व स्कूटी चला रहे नाबालिगों पर खास नजर रखी गई। उल्लेखनीय है कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को कार्यक्रमों के जरिए जागरूक कर रही है। इसके अलावा घायलों की जान बचाने वाले लोगों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने अलीगढ़ रोड पर ड्राइविंग लाइसेंस चेक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन के कागजात के अलावा लाइसेंस मांगा गया। जो लाइसेंस नहीं दिखा सकेगा उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 100 सीसी से कम के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परिवार में वाहन होना आवश्यक है। तभी उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। महेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। नाबालिगों व संदिग्धों पर भी इस अभियान के तहत नजर रखी जाएगी।1
- 4sal se sadak nhi bni h abhi tak bol rhe the 6mahine me ban jayegi abhi tak nhi bani h2
- Post by पंडित श्री विष्णु उपाध्याय जी1
- बिहार में पोते ने दादी की अंतिम यात्रा में बना दिया माहौल, सात सौ गाड़ियां तीस से ज्यादा बैंड, दर्जनों लौंडा डांसर देख दंग रह गए लोग।1