Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 106 पेटी अंग्रेजी शराब और आईशर ट्रक जप्त, कीमत करीब 13 लाख रुपये गाडरवारा। जिले में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के कुशल मार्गदर्शन और सख्त निर्देशों के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुराने बस स्टैंड के पास एक प्रभावी नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे अंग्रेजी शराब के जखीरे के साथ एक आईशर ट्रक को जप्त किया है।
पत्रकार आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 106 पेटी अंग्रेजी शराब और आईशर ट्रक जप्त, कीमत करीब 13 लाख रुपये गाडरवारा। जिले में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के कुशल मार्गदर्शन और सख्त निर्देशों के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुराने बस स्टैंड के पास एक प्रभावी नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे अंग्रेजी शराब के जखीरे के साथ एक आईशर ट्रक को जप्त किया है।
More news from Narsinghpur and nearby areas
- नरसिंहपुर -एड्स जागरूकता को लेकर निकाली रैली एक महीने चलेगा जागरूकता अभियान नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल से आज बुधवार एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया डॉक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि एड्स जागरूकता को लेकर 12 अगस्त से 12 अक्टूबर एक महीने जिला ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा वही आज की जागरूकता रैली में स्कूली छात्र छात्रा शामिल हुए और भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली में जिला अस्पताल की एड्स जागरूकता टीम के साथ नर्सिंग स्टाफ और स्कूली छात्र छात्रा शामिल हुए।1
- पखांजुर- आत्मानंद स्कूल हरनगढ में जागरूकता कार्यक्रम1
- नरसिंहपुर में 12 अगस्त से शुरू हुआ सघन एड्स जागरूकता अभियान, छात्रों ने निकाली विशाल साइकिल और पैदल रैली नरसिंहपुर: देशभर में लाइलाज मानी जाने वाली एचआईवी/एड्स की बीमारी के प्रति लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज 12 अगस्त से राज्य और जिला स्तर जिला शासकीय अस्पताल नरसिहपुर पर सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया है, जो आगामी 12 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा। अतिथियों और अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ शुभारंभ अभियान के पहले दिन जिला मुख्यालय पर इसका भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम माननीय कलेक्टर महोदया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक, सीईओ साहब, सीएमएचओ साहब और सिविल सर्जन के मार्गदर्शन व निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. देवेंद्र रिपुदमन सिंह और एड्स विभाग की पूरी टीम विशेष रूप से मौजूद रही।1
- तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर हर घर तिरंगा के तहत निकाली गई विशाल तिरंगा रैली1
- गोटेगांव में तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति गीत पर जमकर नाचे थाना प्रभारी, शोसल मिडिया पर वीडियो वायरल मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर सहित विभिन्न जिलों में इस समय पुलिस प्रशासन द्वारा अलग-अलग अंदाज में भव्य तिरंगा यात्रा निकली जा रही है ओर 15 अगस्त की तैयारी भी जोरो पर हर जिले में चल रही है । तो वही जिले के गोटेगांव में भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में गोटेगांव अनुविभागी पुलिस कार्यालय अंतर्गत क्षेत्र के मुंगवानी, ठेमी व गोटेगांव कि पुलिस संयुक्त रूप से एकत्रित हुई । ओर फिर सभी के द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर देश भक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जहां पर नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा तिरंगा झंडा लहराते हुए लोगों को जागरूक किया तो वही नगर के फुहारा चौक पर देश भक्ति गीत पर गोटेगांव थाना प्रभारी प्रदीप शराफ के द्वारा तिरंगा झंडा लहराते हुए जमकर भांगड़ा किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया । वही पुलिस थाना में भी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा तिरंगा झंडा लहराने हुए जमकर नृत्य किया गया ।2
- जय माता दी हरियाली अमावस्या पर पान के पत्तों से हुआ मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी का अद्भुत श्रृंगार1
- EXPRESS MP CG News1
- नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के विधायक विश्वनाथ पटेल ने तिरंगा विशाल रैली का आयोजन किया लोकेशन नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने एक विशाल 'तिरंगा यात्रा' निकाली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई 'हर घर तिरंगा' / 'तिरंगा यात्रा' का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं, मातृशक्ति और सभी नागरिकों को राष्ट्रध्वज (तिरंगा) के महत्व, स्वाभिमान, राष्ट्र की एकता, अखंडता और बंधुता से जोड़ना है। इस यात्रा के माध्यम से हर नागरिक को तिरंगे के गौरव, हमारी स्वतंत्रता और राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में इसके महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 'वंदे मातरम' से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जाता है। बाइट: विश्वनाथ सिंह पटेल (विधायक, तेंदूखेड़ा)3