Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंसाराम बहेलियाजी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर खीरी निघासन ग्राम पंचायत सतना बरसोला प्रधान के कारनामे कोतवाली तिकुनिया के अंतर्गत प्रधान सफीक अहमद के कारनामे हमारे ग्राम प्रधान के कारनामे देखिए कितने अच्छे काम कर रहा है 10 बार उसके घर पर जाकर हम लोग आवेदन दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं है अगर कोई अधिकारी तो वीडियो पहुंच रहा था आप लोग शेयर कीजिए यार1
- जनसंवाद युवा का अपार उत्साह और माताओं बहनों का स्नेह पाकर जन-जन का विश्वास, समाजवाद का विकास! 🚩 कल अपनी विधानसभा 142 के विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर जनता-जनार्दन और पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। षेत्र भ्रमण के दौरान सम्मानित बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का अपार उत्साह और माताओं-बहनों का स्नेह पाकर मन अत्यंत अभिभूत है। जनता का यह असीम प्रेम और भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। समाजवाद की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने और जन-जन की समस्याओं के समाधान के लिए हम सदैव आपके बीच तत्पर हैं।1
- विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण अभियान जारी, जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण अभियान जारी, जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों की समस्याओं को लेकर CMS डॉ. धनंजय कुमार को सौंपा ज्ञापन मऊ। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, जांच व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया। मरीजों द्वारा जांच, दवाओं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी गई। निरीक्षण में विशेष रूप से रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता, आवश्यक जांचों की व्यवस्था तथा मरीजों को बाहर से जांच एवं दवाएं लिखे जाने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर CMS डॉ. धनंजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने, जरूरी जांचों की सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर से जांच या दवाएं खरीदने के लिए मजबूर न किए जाने की मांग की गई। विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनहित निरीक्षण अभियान का उद्देश्य केवल समस्याओं को देखना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को मौके पर समझकर संबंधित अधिकारियों के सामने रखना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। उन्होंने कहा, “जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाना ही हमारा लक्ष्य है। जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर जनता की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी और समस्याओं के समाधान तक जनहित का संघर्ष जारी रहेगा।जनता की समस्या हमारी जिम्मेदारी है—जनहित में निरीक्षण भी जारी रहेगा और संघर्ष भी। आज के कार्यक्रम में अवधेश मौर्य, अरमान खान, मंजीत यादव, संजय राजभर सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।1
- लखीमपुर खीरी बच्चे की मौत के बाद भी किया गया खैराबाद रेफर! परिजनों ने काटा हंगामा लखीमपुर खीरी बच्चे की मौत के बाद भी किया गया खैराबाद रेफर! परिजनों ने काटा हंगामा लखीमपुर शहर के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. महताब के यहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत हो जाने के बाद भी उसे खैराबाद के लिए रेफर कर दिया गया। इस बात को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और अस्पताल में हंगामा किया जा रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की वास्तविक स्थिति और बच्चे की मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1