logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर महापंचायत, हजारों लोगों ने दर्ज कराई सहभागिता जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी। शास्त्री घाट, वरुणा पुल के पास कचहरी, वाराणसी में 29 अगस्त से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के आठवें दिन शनिवार को यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में विभिन्न सामाजिक एवं छात्र संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जनमानस कल्याण सेवा समिति, करणी सेना, हिंदू युवा शक्ति, श्रवण आर्मी, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, परशुराम सेवा समिति, ब्राह्मण महासभा सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सरकार एवं प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। महापंचायत के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संबंधित कानून और प्रावधानों को जल्द समाप्त या वापस नहीं लिया गया तो देशव्यापी आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। महापंचायत में बृजेश मिश्रा, अविनाश मिश्रा, गौतम मिश्रा, बल्लू, विनोद पांडेय, शिवम पाठक, सोनू पंडित, स्वर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, हिंदू युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय क्रांति, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के वाराणसी जिला अध्यक्ष अजय तिवारी, चंदन बाबा, विजय उपाध्याय, कैप्टन सतीश चौबे, राजश्री प्रसाद सोनी और आयुष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही।

7 hrs ago
user_जनता न्यूज टीवी
जनता न्यूज टीवी
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर महापंचायत, हजारों लोगों ने दर्ज कराई सहभागिता जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी। शास्त्री घाट, वरुणा पुल के पास कचहरी, वाराणसी में 29 अगस्त से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के आठवें दिन शनिवार को यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में विभिन्न सामाजिक एवं छात्र संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जनमानस कल्याण सेवा समिति, करणी सेना, हिंदू युवा शक्ति, श्रवण आर्मी, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, परशुराम सेवा समिति, ब्राह्मण महासभा सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सरकार एवं प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। महापंचायत के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संबंधित कानून और प्रावधानों को जल्द समाप्त या वापस नहीं लिया गया तो देशव्यापी आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। महापंचायत में बृजेश मिश्रा, अविनाश मिश्रा, गौतम मिश्रा, बल्लू, विनोद पांडेय, शिवम पाठक, सोनू पंडित, स्वर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, हिंदू युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय क्रांति, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के वाराणसी जिला अध्यक्ष अजय तिवारी, चंदन बाबा, विजय उपाध्याय, कैप्टन सतीश चौबे, राजश्री प्रसाद सोनी और आयुष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संस्कृत शिक्षण में जिले में प्रथम, डॉ. सुमन कुमारी को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
    1
    संस्कृत शिक्षण में जिले में प्रथम, डॉ. सुमन कुमारी को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • फरीदपुर में जुआ संचालन की खबर पर ग्रामीणों ने किया खंडन, मोनू सिंह को बदनाम करने का लगाया आरोप जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में कथित जुआ संचालन को लेकर सामने आई खबर के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसका खंडन किया है। गांव की महिलाओं और पुरुषों का कहना है कि फरीदपुर में जुआ संचालन से संबंधित लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। ग्रामीणों ने मोनू सिंह के समर्थन में कहा कि वह क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बीमारी, शादी-विवाह अथवा अन्य जरूरतों में वह लोगों की सहायता करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मोनू सिंह प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और इसी वजह से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पत्रकार अमित मौर्य और मोनू सिंह से संबंधित कुछ कथित व्हाट्सऐप चैट और ऑडियो वायरल होने का मामला भी सामने आया है। वायरल सामग्री में कथित तौर पर पैसों के लेनदेन से संबंधित बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित बयान में अमित मौर्य द्वारा अपने खाते में मोनू सिंह की ओर से 8 हजार रुपये आने की बात कहे जाने का भी दावा किया जा रहा है। वहीं, वायरल बताई जा रही व्हाट्सऐप चैट में “8 पीस मिल गया है, 92 पीस शाम 7:30 बजे तक भिजवा दीजिएगा” जैसी बात लिखी होने का दावा किया जा रहा है। आखिरकार यहां “पीस” से क्या आशय है और बातचीत का वास्तविक संदर्भ क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वायरल ऑडियो और चैट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हुई है। मामले को लेकर सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि किसी स्थान पर अवैध गतिविधि की जानकारी पत्रकार को मिलती है तो उसका दायित्व संबंधित मामले को समाचार के माध्यम से अधिकारियों के संज्ञान में लाना है। किसी मामले की जांच कर कार्रवाई करना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। यदि किसी पत्रकार पर किसी व्यक्ति से धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए जाते हैं, तो उसकी भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। वहीं, केवल सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो, चैट या पोस्ट के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। स्थानीय लोगों ने पत्रकार के पूर्व सोशल मीडिया विवादों का भी जिक्र किया है। हालांकि, इन पुराने मामलों और वर्तमान प्रकरण से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। जनता न्यूज़ टीवी स्पष्ट करता है कि पत्रकारिता का उद्देश्य जनता की समस्याओं और संभावित अनियमितताओं को निष्पक्ष रूप से सामने लाना तथा संबंधित अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाना है। किसी भी आरोप की सत्यता का अंतिम निर्धारण जांच के बाद ही किया जा सकता है। फरीदपुर मामले में वायरल ऑडियो और व्हाट्सऐप चैट की वास्तविकता क्या है, कथित लेनदेन का संदर्भ क्या है और जुआ संचालन को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है—इन सभी सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष और जांच का निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी
    1
    फरीदपुर में जुआ संचालन की खबर पर ग्रामीणों ने किया खंडन, मोनू सिंह को बदनाम करने का लगाया आरोप
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी 
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में कथित जुआ संचालन को लेकर सामने आई खबर के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसका खंडन किया है। गांव की महिलाओं और पुरुषों का कहना है कि फरीदपुर में जुआ संचालन से संबंधित लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।
ग्रामीणों ने मोनू सिंह के समर्थन में कहा कि वह क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बीमारी, शादी-विवाह अथवा अन्य जरूरतों में वह लोगों की सहायता करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मोनू सिंह प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और इसी वजह से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर पत्रकार अमित मौर्य और मोनू सिंह से संबंधित कुछ कथित व्हाट्सऐप चैट और ऑडियो वायरल होने का मामला भी सामने आया है। वायरल सामग्री में कथित तौर पर पैसों के लेनदेन से संबंधित बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित बयान में अमित मौर्य द्वारा अपने खाते में मोनू सिंह की ओर से 8 हजार रुपये आने की बात कहे जाने का भी दावा किया जा रहा है।
वहीं, वायरल बताई जा रही व्हाट्सऐप चैट में “8 पीस मिल गया है, 92 पीस शाम 7:30 बजे तक भिजवा दीजिएगा” जैसी बात लिखी होने का दावा किया जा रहा है। आखिरकार यहां “पीस” से क्या आशय है और बातचीत का वास्तविक संदर्भ क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वायरल ऑडियो और चैट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हुई है।
मामले को लेकर सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि किसी स्थान पर अवैध गतिविधि की जानकारी पत्रकार को मिलती है तो उसका दायित्व संबंधित मामले को समाचार के माध्यम से अधिकारियों के संज्ञान में लाना है। किसी मामले की जांच कर कार्रवाई करना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।
यदि किसी पत्रकार पर किसी व्यक्ति से धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए जाते हैं, तो उसकी भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। वहीं, केवल सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो, चैट या पोस्ट के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा।
स्थानीय लोगों ने पत्रकार के पूर्व सोशल मीडिया विवादों का भी जिक्र किया है। हालांकि, इन पुराने मामलों और वर्तमान प्रकरण से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।
जनता न्यूज़ टीवी स्पष्ट करता है कि पत्रकारिता का उद्देश्य जनता की समस्याओं और संभावित अनियमितताओं को निष्पक्ष रूप से सामने लाना तथा संबंधित अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाना है। किसी भी आरोप की सत्यता का अंतिम निर्धारण जांच के बाद ही किया जा सकता है।
फरीदपुर मामले में वायरल ऑडियो और व्हाट्सऐप चैट की वास्तविकता क्या है, कथित लेनदेन का संदर्भ क्या है और जुआ संचालन को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है—इन सभी सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष और जांच का निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वाराणसी में आठ दिन का इंतजार खत्म अब सड़क पर उतरा आक्रोश-शास्त्री घाट से कचहरी तक गरजी आवाज न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,05 सितंबर।यूजीसी और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शास्त्री घाट पर पिछले आठ दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण धरना शनिवार को विशाल जनआंदोलन में बदल गया। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने सड़क पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन किया। करणी सेना के पूर्वांचल प्रभारी अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में सवर्ण समाज एवं छत्तीस बिरादरी के लोगों ने शास्त्री घाट से कचहरी मुख्यालय तक विशाल रैली निकाली। रैली शास्त्री घाट से शुरू होकर वरुणा पुल होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची आठ दिन शांत बैठे,अब दरवाजे तक आए हैं अविनाश मिश्रा ने कहा कि आठ दिनों से हम पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,इसलिए जिलाधिकारी से सीधी वार्ता करना जरूरी हो गया।यह आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन कचहरी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुना और आश्वासन दिया कि मांगों को उचित माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद रैली कचहरी चौराहे से होते हुए वापस शास्त्री घाट पहुंची जहां समापन हुआ।रैली में साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य, निर्भय क्रांति की राजश्री सोनी, शुभम सिंह, शिवम पांडेय, अमित राय, यथार्थ सिंह, बृजेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, शशि राणा, विजय सिंह राणा, विवेक सिंह, अम्बरीश सिंह सहित हिंदू युवा शक्ति और कई सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे आंदोलनकारियों ने साफ कहा - हम टकराव नहीं चाहते, लेकिन मांगें सुनी जाएं और समाधान निकाला जाए।
    1
    वाराणसी में आठ दिन का इंतजार खत्म अब सड़क पर उतरा आक्रोश-शास्त्री घाट से कचहरी तक गरजी आवाज
न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
वाराणसी,05 सितंबर।यूजीसी और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शास्त्री घाट पर पिछले आठ दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण धरना शनिवार को विशाल जनआंदोलन में बदल गया। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने सड़क पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन किया। करणी सेना के पूर्वांचल प्रभारी अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में सवर्ण समाज एवं छत्तीस बिरादरी के लोगों ने शास्त्री घाट से कचहरी मुख्यालय तक विशाल रैली निकाली। रैली शास्त्री घाट से शुरू होकर वरुणा पुल होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची आठ दिन शांत बैठे,अब दरवाजे तक आए हैं अविनाश मिश्रा ने कहा कि आठ दिनों से हम पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,इसलिए जिलाधिकारी से सीधी वार्ता करना जरूरी हो गया।यह आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन कचहरी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुना और आश्वासन दिया कि मांगों को उचित माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद रैली कचहरी चौराहे से होते हुए वापस शास्त्री घाट पहुंची जहां समापन हुआ।रैली में साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य, निर्भय क्रांति की राजश्री सोनी, शुभम सिंह, शिवम पांडेय, अमित राय, यथार्थ सिंह, बृजेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, शशि राणा, विजय सिंह राणा, विवेक सिंह, अम्बरीश सिंह सहित हिंदू युवा शक्ति और कई सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे आंदोलनकारियों ने साफ कहा - हम टकराव नहीं चाहते, लेकिन मांगें सुनी जाएं और समाधान निकाला जाए।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वाराणसी में आठ दिन का इंतजार खत्म, अब सड़क पर उतरा आक्रोश वाराणसी शास्त्री घाट से कचहरी तक गरजी सवर्ण और छत्तीस बिरादरी की आवाज आंदोलनकारियों ने साफ कहा - हम टकराव नहीं चाहते, लेकिन मांगें सुनी जाएं और समाधान निकाला जाए।
    1
    वाराणसी में आठ दिन का इंतजार खत्म, अब सड़क पर उतरा आक्रोश
वाराणसी शास्त्री घाट से कचहरी तक गरजी सवर्ण और छत्तीस बिरादरी की आवाज आंदोलनकारियों ने साफ कहा - हम टकराव नहीं चाहते, लेकिन मांगें सुनी जाएं और समाधान निकाला जाए।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में वरुणा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में वरुणा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में वरुणा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी के सलारपुर सहित गंगा एवं वरुणा नदियों के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री वितरित की।
    2
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में वरुणा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में वरुणा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में वरुणा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी के सलारपुर सहित गंगा एवं वरुणा नदियों के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री वितरित की।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर मनाया शिक्षक दिवस ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर मनाया शिक्षक दिवस वाराणसी। शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार दोपहर करीब 12बजे वाराणसी वन विभाग की ओर से ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत सेवा भारती किलेज परिसर एवं रघुनाथपुर संपर्क मार्ग पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 2,500 पौधे रोपे गए। इनमें शीशम, सागौन, महुआ, अर्जुन, नीम और कटहल के पौधे शामिल रहे। इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर राजकुमार गौतम ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2,500 पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ लगाना सच्ची गुरु दक्षिणा है। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी पुत्रवत देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण होगा, तभी पौधों का संरक्षण संभव है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण और जल संरक्षण को जन अभियान बनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों ने जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अमरचंद ठाकुर, रेंजर राजकुमार गौतम, वैभव श्रीवास्तव, रणविजय मौर्य, संजय कुमार, अलका चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर मनाया शिक्षक दिवस
‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर मनाया शिक्षक दिवस
वाराणसी। शिक्षक दिवस के मौके  पर शनिवार  दोपहर करीब 12बजे वाराणसी वन विभाग की ओर से ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत सेवा भारती  किलेज परिसर एवं रघुनाथपुर संपर्क मार्ग पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 2,500 पौधे रोपे गए। इनमें शीशम, सागौन, महुआ, अर्जुन, नीम और कटहल के पौधे शामिल रहे।
इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर राजकुमार गौतम ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2,500 पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ लगाना सच्ची गुरु दक्षिणा है। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी पुत्रवत देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण होगा, तभी पौधों का संरक्षण संभव है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण और जल संरक्षण को जन अभियान बनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों ने जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अमरचंद ठाकुर, रेंजर राजकुमार गौतम, वैभव श्रीवास्तव, रणविजय मौर्य, संजय कुमार, अलका चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • वाराणसी में बाढ़ का कहर, आज CM योगी करेंगे हवाई सर्वेक्षण
    1
    वाराणसी में बाढ़ का कहर, आज CM योगी करेंगे हवाई सर्वेक्षण
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हीरामनपुर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गिरी का हुआ भव्य सम्मान जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी वाराणसी। हीरामनपुर गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शशिकांत गिरी का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी रामजी पटेल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता राय, शिवपुर मंडल अध्यक्ष भाजयुमो विवेक सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य वाराणसी युवा मोर्चा अंकित मिश्रा, सभासद सुभाष यादव, धीरेन्द्र कुमार यादव, संतोष कुमार राय, हीरामनपुर शक्ति संयोजक सहित क्षेत्र के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
    1
    हीरामनपुर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गिरी का हुआ भव्य सम्मान
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी 
वाराणसी। हीरामनपुर गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शशिकांत गिरी का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी रामजी पटेल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता राय, शिवपुर मंडल अध्यक्ष भाजयुमो विवेक सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य वाराणसी युवा मोर्चा अंकित मिश्रा, सभासद सुभाष यादव, धीरेन्द्र कुमार यादव, संतोष कुमार राय, हीरामनपुर शक्ति संयोजक सहित क्षेत्र के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • विधानसभा चुनाव-2027 नजदीक हैं, इसलिए ऐसे नज़ारे आपको दिखते रहेंगे बुलंदशहर - विधानसभा चुनाव-2027 नजदीक हैं, इसलिए ऐसे नज़ारे आपको दिखते रहेंगे। खैर, ये हैं बीजेपी के बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी। गांव में गए थे, वहीं कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं के संग थिरकने लगे। अपने नेता को नृत्य करता देख कार्यकर्ता खुद को काबू न कर पाए।
    1
    विधानसभा चुनाव-2027 नजदीक हैं, इसलिए ऐसे नज़ारे आपको दिखते रहेंगे
बुलंदशहर - विधानसभा चुनाव-2027 नजदीक हैं, इसलिए ऐसे नज़ारे आपको दिखते रहेंगे।
खैर, ये हैं बीजेपी के बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी। 
गांव में गए थे, वहीं कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं के संग थिरकने लगे। 
अपने नेता को नृत्य करता देख कार्यकर्ता खुद को काबू न कर पाए।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.