logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम ने की होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बदायूं 21 अप्रैल। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आगामी 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को 15 परीक्षा केंद्रों में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल, निर्विघ्न व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में होगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा के लिए बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वह अपने दिए गए दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करें तथा निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जो दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ व उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 में दिए गए हैं, उसका सअक्षर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम अलग-अलग बनाया जाए इसके निर्देश भी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को परीक्षा जनपद में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रत्येक दिन दो-दो पालियो में यह परीक्षा होगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है साथ ही परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियो को प्रशिक्षण दे रहे एस0के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती ने बताया कि जनपद में बनाए गए सभी 15 परीक्षा केंद्रों में कुल मिलाकर प्रत्येक पाली में 5232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति होगी साथ ही आइरिस स्कैनिंग भी की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल व ज्वलनशील पदार्थ आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
पत्रकारिता Budaun, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
1bef7546-ee5d-4a2c-a250-10c0eae85dcf

डीएम ने की होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बदायूं 21 अप्रैल। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आगामी 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को 15 परीक्षा केंद्रों में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल, निर्विघ्न व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में होगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा के लिए बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वह अपने दिए गए दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करें तथा निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जो दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ व उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 में दिए गए हैं, उसका सअक्षर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम अलग-अलग बनाया जाए इसके निर्देश भी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को परीक्षा जनपद में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रत्येक दिन दो-दो पालियो में यह परीक्षा होगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है साथ ही परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियो को प्रशिक्षण दे रहे एस0के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती ने बताया कि जनपद में बनाए गए सभी 15 परीक्षा केंद्रों में कुल मिलाकर प्रत्येक पाली में 5232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति होगी साथ ही आइरिस स्कैनिंग भी की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल व ज्वलनशील पदार्थ आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 बदायूँ डेली 24 भारत न्यूज चैनल की खबर का बड़ा असर देखने को मिला । गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर पुलिस ने तमंचा बरामद किया। उसहैत थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर हुआ खूनी संघर्ष जिसको डेली 24 भारत न्यूज चैनल ने खबर को प्रमुखता से दिखाया और पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बदायूं जिले के उसहैत थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त धर्मवीर पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कुंवरगांव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा मारपीट की घटना में प्रयुक्त डंडा भी उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में आयुध अधिनियम की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई थाना उसहैत में दर्ज मुकदमा संख्या 77/2026 से संबंधित है। अभियुक्त पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और आयुध अधिनियम के मामले शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त और बाल अपचारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
    2
    बदायूं न्यूज
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा
फोनों 9026249659
बदायूँ डेली 24 भारत न्यूज चैनल की खबर का बड़ा असर देखने को मिला ।
गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर पुलिस ने तमंचा बरामद किया।
उसहैत थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर हुआ खूनी संघर्ष जिसको डेली 24 भारत न्यूज चैनल ने खबर को प्रमुखता से दिखाया और पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
बदायूं जिले के उसहैत थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त धर्मवीर पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कुंवरगांव को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा मारपीट की घटना में प्रयुक्त डंडा भी उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में आयुध अधिनियम की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई थाना उसहैत में दर्ज मुकदमा संख्या 77/2026 से संबंधित है। अभियुक्त पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और आयुध अधिनियम के मामले शामिल हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त और बाल अपचारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नाझीया इलाही खान पहुंची लेन्सकार्ट के शो रुम और मेनेजर मोहसीन हिंदू स्टाफ को तिलक, कलावा, जनेऊ, मंगळसूत्र पर लगाएं प्रतिबंध के लिये मॅनेजर मोहसीन खान को लताडा.
    1
    नाझीया इलाही खान पहुंची लेन्सकार्ट के शो रुम और मेनेजर मोहसीन हिंदू स्टाफ को तिलक, कलावा, जनेऊ, मंगळसूत्र पर लगाएं प्रतिबंध के  लिये मॅनेजर मोहसीन खान को लताडा.
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूं। जजी परिसर के सामने बने अधिवक्ताओं के चैम्बरों मेंसोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। आगजनी में कई चैम्बर जलकर तबाह हो गए इस आगजनी में अधिवक्ताओं के जरूरी फाईले नष्ट हो गई ।
    1
    बदायूं। जजी परिसर के सामने बने अधिवक्ताओं के चैम्बरों मेंसोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। आगजनी में कई चैम्बर जलकर तबाह हो गए इस आगजनी में अधिवक्ताओं के जरूरी फाईले नष्ट हो गई ।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संवाददाता संजय कुमार राणा बदायूं धिवक्ताओं के चैंबर में भीषण आग लग गई। जिससे अधिवक्ताओं के कई चैंबर जल चुके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया है। इस भीषण अग्निकांड से इलाके में हड़कंप मच गया और ट्रैफिक भी रूक गया है। इससे इलाके में हलचल मची हुई है। बदायूं शहर में कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक से जिला अस्पताल मार्ग पर जजी परिसर के सामने अधिक्ताओं के चैंबर हैं। यहां मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे चैंबर में भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे कर कई अधिवक्ताओं के चैंबर को अपनी चपेट में ले लिया और चैंबर धूं-धूंकर जल उठे। चैंबर से तेज लपटे उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे आसपास इलाके की भीड़ एकत्र हो गई। वाहनों से जाने वाले लोग वाहनों को रोककर खड़े हो गए। भीषण आग देखकर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं फायर टीम को सूचना दी गई। फायर टीम ने जाकर अग्निकांड पर जैसे-तैसे काबू पाया है। फिलहाल अग्निकांड से अधिवक्ताओं का काफी नुकसान हुआ है और चैंबर पूरी तरह जल गये हैं। आग का शॉटसर्किट से बता रहे कारण बदायूं कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक-लावेला चौक मार्ग पर अधिवक्ताओं के चैंबर में आग लग चुकी है। भीषण आग के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर भारी भीड़ लोगों की एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अधिवक्ताओं के चैंबर में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट से बताया जा रहा है। अधिवक्ताओं के चैंबर के पास बिजली की लाइन से आग लगना बताया जा रहा है। अग्निकांड के चलते रूका यातायात बदायूं शहर में कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक से लावेला चौक मार्ग पर अधिवक्ताओं के चैंबर में भीषण आग लग गई है। भीषण अग्निकांड के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं भारी भीड़ भी मौके पर जुट गई। वहीं आग की तेज लपटों के चलते मार्ग का यातायात इधर-उधर रूक गया। जब तक आग पर काबू नहीं किया जा सका तब तक यातायात रूका रहा।
    1
    संवाददाता संजय कुमार राणा बदायूं
धिवक्ताओं के चैंबर में भीषण आग लग गई। जिससे अधिवक्ताओं के कई चैंबर जल चुके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया है। इस भीषण अग्निकांड से इलाके में हड़कंप मच गया और ट्रैफिक भी रूक गया है। इससे इलाके में हलचल मची हुई है।
बदायूं शहर में कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक से जिला अस्पताल मार्ग पर जजी परिसर के सामने अधिक्ताओं के चैंबर हैं। यहां मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे चैंबर में भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे कर कई अधिवक्ताओं के चैंबर को अपनी चपेट में ले लिया और चैंबर धूं-धूंकर जल उठे। चैंबर से तेज लपटे उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे आसपास इलाके की भीड़ एकत्र हो गई। वाहनों से जाने वाले लोग वाहनों को रोककर खड़े हो गए। भीषण आग देखकर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं फायर टीम को सूचना दी गई। फायर टीम ने जाकर अग्निकांड पर जैसे-तैसे काबू पाया है। फिलहाल अग्निकांड से अधिवक्ताओं का काफी नुकसान हुआ है और चैंबर पूरी तरह जल गये हैं।
आग का शॉटसर्किट से बता रहे कारण
बदायूं कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक-लावेला चौक मार्ग पर अधिवक्ताओं के चैंबर में आग लग चुकी है। भीषण आग के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर भारी भीड़ लोगों की एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अधिवक्ताओं के चैंबर में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट से बताया जा रहा है। अधिवक्ताओं के चैंबर के पास बिजली की लाइन से आग लगना बताया जा रहा है।
अग्निकांड के चलते रूका यातायात
बदायूं शहर में कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक से लावेला चौक मार्ग पर अधिवक्ताओं के चैंबर में भीषण आग लग गई है। भीषण अग्निकांड के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं भारी भीड़ भी मौके पर जुट गई। वहीं आग की तेज लपटों के चलते मार्ग का यातायात इधर-उधर रूक गया। जब तक आग पर काबू नहीं किया जा सका तब तक यातायात रूका रहा।
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Budaun taaja news
    1
    Post by Budaun taaja news
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बदायूं कचहरी परिसर में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं के चेंबर में अचानक आग लग गई, जिससे कई दस्तावेज और सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
    1
    बदायूं कचहरी परिसर में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं के चेंबर में अचानक आग लग गई, जिससे कई दस्तावेज और सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
    user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
    सचिन बाबू जिला संवाददाता
    Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Nitin Shakya
    1
    Post by Nitin Shakya
    user_Nitin Shakya
    Nitin Shakya
    Local Politician बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं जिले में भीषण आग ने मचाया तांडव, कई गांव चपेट में बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते प्रेमी नगला गांव पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन आग का विकराल रूप इतना भयावह है कि उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास का जाटा गांव भी इसकी चपेट में आ गया, जहां से भी आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
    1
    बदायूं ब्रेकिंग न्यूज
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा 
बदायूं जिले में भीषण आग ने मचाया तांडव, कई गांव चपेट में
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते प्रेमी नगला गांव पूरी तरह जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन आग का विकराल रूप इतना भयावह है कि उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास का जाटा गांव भी इसकी चपेट में आ गया, जहां से भी आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.