अरोड़ा खत्री नागौरी समाज समिति (रजि.), जोधपुर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न। जोधपुर। अरोड़ा खत्री नागौरी समाज समिति (रजि.), जोधपुर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 15 मार्च 2026 को सायं प्राकृतिक चिकित्सालय, लाल पुलिया, चौपासनी रोड, जोधपुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ (पूर्व जेडीए चेयरमैन एवं राज्यमंत्री) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेंद्र जी पोपा (अध्यक्ष, अरोड़ा खत्री समाज सर्वोच्च समिति) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वरुण भगवान की स्तुति के साथ हुआ। समारोह में संरक्षक श्री परमानंद रायमलाणी एवं श्री धर्मदास सद्दा ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री विष्णु कुमार मोरवाणी, उपाध्यक्ष श्री संदीप मोरवाणी, मंत्री श्री विकास आडवाणी तथा कोषाध्यक्ष श्री विजयराज आडवाणी सहित समिति के अन्य सदस्य — श्री श्रीनाथ सद्दा, श्री जितेंद्र लखाणी (श्रीजी), श्री विनोद दिलवाली, श्री नारायण जी जाणेचा, श्री जतिन मोरवाणी एवं श्रीमती संगीता सोडा ने भी समाज सेवा का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं नई कार्यकारिणी का स्वागत राजस्थानी अरोड़ा खत्री समाज सर्वोच्चय समिति, जोधपुरी अरोड़ा खत्री समाज न्यास तथा वूमेन पावर ऑफ अरोड़ा ग्रुप की ओर से किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, समाजबंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने पर बल दिया तथा नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र मोरवाणी एवं देवाशीष लखाणी ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में संगठन एवं प्रचार मंत्री श्री अशोक रायमलाणी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, समाजबंधुओं तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए सहभोज/अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

- काशी तमिल संगमम कार्यक्रम काशी में पिछले चार वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा है। यह तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश को जोड़ने का एक प्रमुख माध्यम है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- उत्तरप्रदेश सरकार ने अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो-व्हाइट फास्फोरस युक्त 'रैटोल पेस्ट' आदि की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की सूचना के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। ये अवैध चूहानाशक कुछ ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, इन सभी को उत्पादों को सूची से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी जिलों में इसकी बिक्री पर कार्रवाई करने को कहा गया है। कीटनाशी अधिनियम-1968 के प्रविधानों के अनुसार देश में केवल उन्हीं कीटनाशी उत्पादों का निर्माण, भंडारण और विक्रय किया जा सकता है जो ''केंद्रीय कीटनाशी बोर्ड एवं पंजीकरण समिति'' में पंजीकृत हों। आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार येलो-व्हाइट फास्फोरस (तीन प्रतिशत पेस्ट) युक्त उत्पाद अनुमोदित कीटनाशियों की सूची में शामिल नहीं हैं, ऐसे में इनका किसी भी रूप में विक्रय अवैध है। सरकार के अनुसार येलो फास्फोरस एक अत्यंत विषैला और ज्वलनशील पदार्थ है, जिसका कोई ज्ञात प्रतिविष (एंटीडोट) उपलब्ध नहीं है। इसके अल्प मात्रा में सेवन से मृत्यु तक हो सकती है। आनलाइन माध्यमों पर इसकी उपलब्धता से दुरुपयोग की आशंका को रोकने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अनिवार्य किया गया है कि ई-कॉमर्स के माध्यम से कीटनाशकों की बिक्री केवल वही विक्रेता कर सकेंगे, जिनके पास संबंधित राज्य के लाइसेंसिंग अधिकारी द्वारा जारी वैध लाइसेंस होगा। इसके अलावा जिला कृषि रक्षा अधिकारियों और कीटनाशी निरीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि इन अवैध उत्पादों के भंडारण या बिक्री की सूचना मिलती है तो कीटनाशी अधिनियम 1968 और कीटनाशी नियमावली 1971 के तहत कार्यवाही की जाए। Updated-17/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- संतों के सानिध्य में रामनवमी महोत्सव समिति का हुआ स्नेहमिलन जोधपुर । विश्व हिंदू परिषद जोधपुर महानगर संचालित रामनवमी महोत्सव समिति के द्वारा रविवार शाम विहिप कार्यालय भारत माता मंदिर परिसर में स्नेहमिलन व गत वर्ष की शोभायात्रा में शामिल उत्कृष्ट झाकियों व समिति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति महामंत्री मदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि संत प्रेम हरि महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने कहा कि रामनवमी के आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है। जो राष्ट्र की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखे । विहिप समाज के साथ मिलकर ऐसे धार्मिक आयोजन से राष्ट्र की रक्षा के साथ धर्म संस्कृति रक्षार्थ भी कृत संकल्पित होता है। आज देश में धर्म की रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है जितना कि प्रचार करना । वर्तमान स्थिति में जाति भाषा धर्म संस्कृति के नाम पर विखंडन होते समाज को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती है। इसी उद्देश्य के साथ इस संगठन की स्थापना हुई । आज हिंदू परिवारों को संस्कारवान बना कर बढ़ते धर्मांतरण को रोकने का कार्य , युवक युवतियों को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र धर्म कार्य के लिए प्रेरित करना और नशा मुक्त राष्ट्र की स्थापना करना हमारी जिम्मेदारी है। समिति महामंत्री प्रियंका बाहेती ने बताया कि प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में गत वर्ष की सर्वश्रेष्ठ झाकियों के पात्र , भजन मंडली , अखाड़ा प्रमुखों का तलवार , फरसा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समिति महामंत्री पंकज देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ संघ विहिप से जुड़े पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सिदेश गौड़ मंजू सोनी बबीता गुर्जर भेराराम देवड़ा सिद्धि जौहरी मुकेश पालीवाल रतन सिंह भाटी अमन सोनी मनीष गहलोत कुलदीप सोलंकी राजेंद्र ठाकुरानी अनिल मेहरा संदीप भाटी सहित पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे। संचालन विभाग मंत्री विक्रांत अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, विवेक महर्षि जितेंद्र शर्मा ने किया1
- सीएम योगी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि, बोले- यूपी के विकास को दी नई ऊंचाई #YogiAdityanath #HemwatiNandanBahuguna #UPNews #Tribute #BreakingNews1
- Inka kahana hai ki Ham Bhi jina chahte Hain1
- Post by Birju Birju1
- आगरा में एक बार फिर लूट की वारदात सामने आई है। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सर्राफा व्यापारी नीलेश वर्मा दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके पास से 50 से 60 ग्राम सोना और दुकान की चाबियां लूटकर फरार हो गए। लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव सदर वन के पास की बताई जा रही है।2
- प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालुओं की सहभागिता हुई। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन का उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव आज स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1