में ओंकारेश्वर से उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में खंडवा रोड स्थित चमेलीदेवी कॉलेज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने कांवड़िए को टक्कर मार दी। ओंकारेश्वर से महाकाल जा रहे कांवड़िए की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, इंदौर में ओंकारेश्वर से उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में खंडवा रोड स्थित चमेलीदेवी कॉलेज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने कांवड़िए को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मक्सी रोड निवासी पारस पिता राजेश बेड़वाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारस 20 अगस्त को अपने पांच साथियों के साथ ओंकारेश्वर से जल लेकर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए कांवड़ यात्रा पर निकला था। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। साथियों ने घायल पारस को तत्काल उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तेजाजी नगर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की पहचान कर आरोपी की तलाश की जा रही है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर बैरिकेडिंग, संकेतक, सूचना बोर्ड और विशेष टीमों की व्यवस्था की है, इसके बावजूद सड़क हादसे चिंता बढ़ा रहे हैं।
में ओंकारेश्वर से उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में खंडवा रोड स्थित चमेलीदेवी कॉलेज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने कांवड़िए को टक्कर मार दी। ओंकारेश्वर से महाकाल जा रहे कांवड़िए की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, इंदौर में ओंकारेश्वर से उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में खंडवा रोड स्थित चमेलीदेवी कॉलेज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने कांवड़िए को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मक्सी रोड निवासी पारस पिता राजेश बेड़वाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारस 20 अगस्त को अपने पांच साथियों के साथ ओंकारेश्वर से जल लेकर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए कांवड़ यात्रा पर निकला था। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। साथियों ने घायल पारस को तत्काल उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तेजाजी नगर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की पहचान कर आरोपी की तलाश की जा रही है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर बैरिकेडिंग, संकेतक, सूचना बोर्ड और विशेष टीमों की व्यवस्था की है, इसके बावजूद सड़क हादसे चिंता बढ़ा रहे हैं।
- कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम! कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!1
- 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत से वन अमले ने 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर खिवनी अभ्यारण में छोड़ा कन्नौद! वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत आने वाले ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत मे मंगलवार को अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई इसके बाद कन्नौद के वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया मौके पर लगभग 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा सावधानी एंव निर्धारित रेस्क्यू प्रकिया का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया इसके बाद उसको प्राकृतिक आवासीय परिस्थितियों के अनुरूप खिवनी अभ्यारण के वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया रेस्क्यू में वन परिक्षेत्र अधिकारी सृर्जन जाधव के मार्गदर्शन में कन्नौद के स्टाफ राधेश्याम नरगावे,कमल राणा, अनुराधा चौहान एवं सुरेंद्र घावरी का विशेष योगदान रहा3
- श्रावण के चौथे सोमवार पर निकली बाबा भोलेनाथ की शाही अंतिम पालकी, गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान भोलेनाथ, 30 से अधिक आकर्षक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रही श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर नगर में भगवान भोलेनाथ की शाही अंतिम पालकी यात्रा निकाली गई। प्राचीन गणेश मंदिर से शाम 6 बजे प्रारंभ हो कर पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे और धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ निकली। यात्रा में विभिन्न कलाकारों द्वारा करीब 30 आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। जगह-जगह श्रद्धालुओ ने भगवान भोलेनाथ की पालकी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया और प्रसादी का वितरण भी किया। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भूरु मुकाती ने बुधवारा में भव्य स्वागत किया l पालकी में कड़ाबीन, ऊंटों की सवारी,घोड़ों की सवारी,अज्जू का बैंड, गोरिल्ला-पांडा-मोटू-पतलू, ढोल, चार बड़े भूत, लॉंग मैन, मुबारिक भाई का बैंड, सलीम भाई सितारा जान, आधोरी, बाहुबली शिवाजी, चार बंदर, राधा-कृष्ण की तीन झांकियां, मोर नृत्य, काली माता नृत्य, चार लड़कों की गंगा आरती,महाबली हनुमानजी, तिरुपति जी और साउंड प्रमुख आकर्षण रहें। इसके अलावा राजस्थान की ग्रुप प्रस्तुति, नर्सिंग अवतार, बैंड नंबर, बरगी 10-10 डमरू के साथ झांझ पार्टी, राजू भाई की गाड़ी, दादा गुरु बग्गी, उज्जैन की शाही पालकी तथा आष्टा महाकाल पालकी भी यात्रा में शामिल रही। इन प्रस्तुतियों के साथ कलाकार ने पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का मनोरंजन करते हुए धार्मिक माहौल बनाए रखा। प्राचीनतम गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई। भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर उन्हें साफा बांधा। संध्याकालीन आरती पंडित हेमंत गिरी महाराज एवं गणेश मंदिर प्रमुख पंडित बैरागी ने सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह आदि की उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान से कराई। इसके बाद पालकी बुधवारा राम मंदिर पर भक्तिभाव के साथ आरती हुई । यहां से भगवान भोलेनाथ की शाही पालकी गल चौराहा, सुभाष चौक, गंज चौराहा होते हुए सिकंदर बाजार पहुंchi इसके बाद बड़ा बाजार स्थित गणेश मंदिर पर पालकी पहुंची l जगह-जगहअंतिम शाही सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भगवान भोलेनाथ की पालकी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। भक्तों द्वारा प्रसादी का वितरण भी किया गया। गाजे-बाजे, धार्मिक झांकियों, नृत्य प्रस्तुतियों और आकर्षक सवारियों के साथ निकली शाही पालकी ने नगर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भक्तिमय वातावरण बना दिया l1
- रामदेवरा यात्रियों के लिए हर जगह रामरसोड़े का किया जाता है आयोजन ।ईस वर्ष ग्राम घटीया गयासुर,मुरादपुर,सिंगावदा,अनखेली के समस्त ग्रामिणो, द्वारा रामरसोड़े का किया गया आयोजन रामदेवरा यात्रियों के लिए हर जगह रामरसोड़े का किया जाता है आयोजन ।ईस वर्ष ग्राम घटीया गयासुर,मुरादपुर,सिंगावदा,अनखेली के समस्त ग्रामिणो, द्वारा रामरसोड़े का किया गया आयोजन1
- अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद हरदा- कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम कोलवा में हुए परमानंद जाट हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि सहित वारदात में प्रयुक्त आलाजरार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को लक्ष्मीनारायण जाट ने अपने भाई परमानंद जाट के अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 563/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। रातभर तलाश के बाद पुलिस को परमानंद जाट ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में गंभीर चोटों के साथ मिले। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के कथनों सहित सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं का इजाफा किया गया। मोबाइल लोकेशन और CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कमल पिता रामेश्वर निमोरे निवासी कोलवा, हरिओम पिता सूरजलाल पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव और अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दो सोने की गिन्नियों का भी सामने आया मामला कोतवाली टीआई रोशन लाल भारती ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि पूर्व में आरोपियों द्वारा मृतक को दो सोने की गिन्नियां दी गई थीं। इस बिंदु को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि जब्त की गई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आलाजरार भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले में विवेचना जारी है। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में निरीक्षक रोशन लाल भारती, निरीक्षक राम प्रसाद कवरेती, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक रामनरेश, आरक्षक नीलेश पटेल और साइबर आरक्षक कमलेश परिहार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।4
- देवास RTO का बड़ा एक्शन, पीयूसी वैन ज़ब्त, बस मालिक से 1.13 लाख टैक्स वसूला ।।1
- ग्राम घिसलाई में सड़क की हालत बदहाल है और लोगों का गुस्सा जो है की फूट रहा है शासन प्रशासन पर दैनिक विनाश भारत के कमरे पर लोगों ने अपनी शिकायत बताई और साथ ही बच्चों को भी स्कूल जाने में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है1
- ननासा के निवासी दिनेश के साथ 232000 की ठगी अज्ञात लोगों ने की, शिकायत के बाद कन्नौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है ननासा के युवक से साइबर ठागो ने 232000 ठगे पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच जारी कन्नौद/ कन्नौद थाना क्षेत्र में साइबर ठगो द्वारा 232000 की ठगी कर ली गई, कन्नौद पुलिस ने जानकारी देते हुऐ बताया कि ग्राम ननासा के निवासी दिनेश के साथ 232000 की ठगी अज्ञात लोगों ने की, शिकायत के बाद कन्नौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है1