Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑटो कहीं भी रोकने की कीमत कितनी भारी पड़ सकती है, यह झांसी की यह घटना बता रही है। ऑटो कहीं भी रोकने की कीमत कितनी भारी पड़ सकती है, यह झांसी की यह घटना बता रही है। बताया जा रहा है कि सड़क पर सवारियों को उतारने के लिए एक ऑटो रुका था। तभी तेज रफ्तार श्री व्हीलर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दहल उठे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सड़क पर वाहन रोकते समय सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Chandan Kumar
ऑटो कहीं भी रोकने की कीमत कितनी भारी पड़ सकती है, यह झांसी की यह घटना बता रही है। ऑटो कहीं भी रोकने की कीमत कितनी भारी पड़ सकती है, यह झांसी की यह घटना बता रही है। बताया जा रहा है कि सड़क पर सवारियों को उतारने के लिए एक ऑटो रुका था। तभी तेज रफ्तार श्री व्हीलर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दहल उठे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सड़क पर वाहन रोकते समय सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- निचलौल के कोहड़वल गांव में 40 वर्षीय इंदल भारती का शव मिलने से सनसनी | पुलिस जांच में जुटी निचलौल के कोहड़वल गांव में मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय इंदल भारती का शव घर के बरामदे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।1
- गोरखपुर में बिजली चेकिंग टीम का घेराव कर जमकर हंगामा, ‘बिजली विभाग मुर्दाबाद’ के लगे नारे गोरखपुर के तुर्कमानपुर कसाई टोला में बिजली चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने विजिलेंस टीम का विरोध करते हुए घेराव किया और नारेबाजी की। विभाग ने बिजली चोरी का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय लोगों ने कार्रवाई और वसूली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में FIR की कार्रवाई की बात कही गई है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #Turkmanpur #ElectricityNews #BijliChori #Vigilance #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #GorakhpurBreakingNews #LocalNews #DainikAdhyay1
- पडरौना में सुबह 6 बजे से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर जलने से हाहाकार, देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद। पडरौना, कुशीनगर। नगर के मोहल्ले में आज सुबह 6 बजे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह से बिजली न होने के कारण लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के चलते बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए। मामले को लेकर वार्ड सभासद ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और मीडिया को अपडेट देते हुए बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका है, जिसे बदलने का कार्य जारी है। सभासद ने बताया कि बिजली विभाग ने आश्वासन दिया है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल लोग बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं।1
- भू माफियाओं के कहर से टूटता पीड़ित परिवार, न्याय की तलाश में खा रहा सरकारी कार्यायलयों की ठोकर। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मौलाखोर में जमीनी विवाद देखने को मिला है। पीड़ित परिवार का कहना है कि गाँव के ही अन्य लोगों के द्वारा फर्जी कागजात के दम पर जमीन कब्जा करना चाहते हैं जिसको रोकने पर गाली ग्लौज मार पीट होता रहा है। मै थाने से लेकर राजस्व विभाग तक सबका चक्कर काट रहा हूं लेकिन गरीबी और घूस न दे पाने के कारण मुझे सताया जा रहा है।1
- कुशीनगर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को सोपे ज्ञापन कुशीनगर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को सोपे ज्ञापन1
- DDU गेट पर छात्र के दो गुटों में हुई झड़प,बीच बचाव कर पुलिस थाने ले आई,छात्र संघ चुनाव को लेकर गरमाया माहौल गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुच गई।और समय रहते बीच बचाव करते हुए एक छात्र नेता को हिरासत में ले लिया।वही घटना से नाराज एबीवीपी के छात्र नेताओं ने कैंट थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की और कुछ छात्र नेताओं के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर जल्द से जल्द कारवाई की मांग की।इस संबंध में एबीवीपी के छात्र नेता ने बताया कि पिछले कई दिनों से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।और इस अभियान के तहत उपद्रवियों द्वारा लगातार अभियान में विघ्न डालने के साथ अभद्रता की जा रही थी।आज अभियान के दौरान कुछ छात्र नेताओं ने पहुंच कर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। बाइट - प्रशांत त्रिपाठी, एबीवीपी छात्र नेता गोरखपुर विश्वविद्यालय1
- महराजगंज: जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के व्हाट्सऐप ग्रुप में कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग जिला अस्पताल के डॉक्टर पर अभद्र भाषा के आरोप, CMO से शिकायत महराजगंज: जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के व्हाट्सऐप ग्रुप में कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और CHO कैडर की गरिमा पर अनुचित टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने डॉ. कुंदन कुमार झा के खिलाफ CMO को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोष सिद्ध होने पर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इससे पहले भी कथित रूप से अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया था। CHO का कहना है कि कथित व्यवहार से उनमें असहजता और मानसिक क्षोभ की स्थिति बनी है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।1
- सिसवा CHC में 5 साल की बच्ची की मौत के बाद हड़कंप | CMO ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण महराजगंज के सिसवा CHC में जहरीले जीव के काटने के बाद 5 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। अगले दिन CMO डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने CHC पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं, इलाज और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और सुधार के निर्देश दिए।1
- पडरौना के साहबगंज स्थित गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणेश जन्मोत्सव, विशाल भंडारे का आयोजन। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पडरौना, कुशीनगर। नगर के साहबगंज मुहल्ले में स्थित प्रसिद्ध गणेश जी के मंदिर में गणेश जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और श्रृंगार किया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। मंदिर को फूलों और लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यह आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सभासद, व्यापारी बंधु और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।1