Shuru
Apke Nagar Ki App…
62वीं वाहिनीं एसएसबी ने जवानों संग मनाई होली श्रावस्ती होली पर्व के अवसर पर अधिकारियों ने जवानों के साथ रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया।कमाण्डेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। 62वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Hasmat Husain Khan
62वीं वाहिनीं एसएसबी ने जवानों संग मनाई होली श्रावस्ती होली पर्व के अवसर पर अधिकारियों ने जवानों के साथ रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया।कमाण्डेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। 62वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगामी त्यौहार होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन सतर्क संवेदनशील क्षेत्र में DM व SP का सख्त निर्देश अपराधिक गति विधि करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई निर्देश1
- UP 6 महीने में टूटी नई सड़क | श्रावस्ती में PWD घोटाला | CM योगी से कार्रवाई की मांग!Birat News Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 श्रावस्ती जिले में PWD द्वारा बनाई गई सड़क मात्र 6 महीने के अंदर ही टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। हैरानी की बात यह है कि यह सड़क विधायक के गांव की है, फिर भी इसकी गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। अब बड़े गड्ढों को नजरअंदाज कर केवल छोटी-छोटी चकती लगाकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। अगर इन गड्ढों की वजह से कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? ठेकेदार, PWD अधिकारी या पूरा सिस्टम? जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। Birat News 24 Live आपको दिखा रहा है जमीनी हकीकत। 👉 वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। #Shravasti #PWDScam #RoadScam #UPNews #YogiAdityanath #BiratNews24Live #GroundReport #Corruption #RoadCondition #BreakingNews #UPDevelopment #PublicIssue #ViralNews #HindiNews #LocalNews1
- बलरामपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया। इस दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। सीओ तुलसीपुर ने संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए जनता को जागरूक करें। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है।4
- #आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज, गोण्डा द्वारा जनपद बलरामपुर का किया गया क्षेत्र भ्रमण, शांति , सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया गया जायजा श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज, गोण्डा अमित पाठक व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना को0 नगर में भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं तथा व्यापारियों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई असामाजिक गतिविधि संज्ञान में आए, तो तुरंत डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। महोदय द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थानों पर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील रहेंगे जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके । जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, प्रभारी निरी0 थाना को0 नगर व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- Post by Kasim1
- बहराइच । होली त्योहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से रविवार को देर शाम जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा नगर क्षेत्रांतर्गत व थाना रिसिया में पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया गया। होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा त्यौहारों को सकुशल सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रमुख मार्गाे पीपल तिराहा से घंटाघर चौकी होते हुए समस्त शहर क्षेत्र तथा थाना रिसिया क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन को आश्वस्त किया गया कि बहराइच पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले अवाछंनीय तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन व डायल-112 को दें। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं प्रेम के साथ होली का पर्व मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।3
- इकौना में सिराज बैटरी की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख इकौना। थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक परिसर के सामने स्थित सिराज बैटरी की दुकान में सोमवार दोपहर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें बाहर तक फैलने लगीं। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा बैटरी, इन्वर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही थाना इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची, जिसके काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।1
- चलती ट्रेन में कर रहा था युवक स्टंट पायदान पकड़ कर लटका हुआ वीडियो शूट कर रहा था अचानक बिजली का पोल आने से युवक का संतुलन बिगड़ा और नीचे गिरा1
- नौसहरा गांव में एक गरीब परिवार का घर आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर में रखा अनाज, नगदी और जरूरी सामान सब कुछ नष्ट हो गया। अब इस परिवार के पास रहने के लिए घर नहीं है और बच्चों के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मदद की गुहार लगाई है और रहने के लिए एक मकान तथा आर्थिक सहायता की मांग की है। क्या प्रशासन इन गरीबों की मदद करेगा? क्या सरकार तक इनकी आवाज पहुंचेगी? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट Birat News 24 Live पर। 👉 चैनल को Subscribe करें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि पीड़ित परिवार तक मदद पहुंच सके। #UPNews #BreakingNews #FireIncident #GroundReport #BiratNews24Live #गरीब_परिवार #सरकारी_मदद #UPGovernment #ViralNews #HumanityFirst1