Shuru
Apke Nagar Ki App…
*लाइन क्लोज हुई अलिशा अग्रवाल , ठुमका लगाना थानेदारी पर पड़ी भारी* *धनबाद :* थानेदारी छोड़कर वर्दी पहनकर सार्वजनिक मंच से ठुमका लगा कर पुलिस की वर्दी दागदार करने वाली अलिशा अग्रवाल की थानेदारी छीन गई ।वर्दी में उनके डांस का वीडियो चलने के बाद धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने उन्हें लाइन क्लॉज कर दिया है ।अलिशा अग्रवाल भोजपुरी के फूहड़ और अश्लील गाना राजा जी तोड़ दीही पलंग सागवान के गाना पर वर्दी में बेजोड़ ठुमका लगा रही थी ।इस बात से अंजान होकर की उनका यह आचरण पुलिस अधिकारी एवं पुलिस के विपरीत है । और हुआ भी यही सार्वजनिक मंच पर पलंग तोड़ना उनकी थानेदारी पर भारी पड़ गया ।
Sheikh Nazim
*लाइन क्लोज हुई अलिशा अग्रवाल , ठुमका लगाना थानेदारी पर पड़ी भारी* *धनबाद :* थानेदारी छोड़कर वर्दी पहनकर सार्वजनिक मंच से ठुमका लगा कर पुलिस की वर्दी दागदार करने वाली अलिशा अग्रवाल की थानेदारी छीन गई ।वर्दी में उनके डांस का वीडियो चलने के बाद धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने उन्हें लाइन क्लॉज कर दिया है ।अलिशा अग्रवाल भोजपुरी के फूहड़ और अश्लील गाना राजा जी तोड़ दीही पलंग सागवान के गाना पर वर्दी में बेजोड़ ठुमका लगा रही थी ।इस बात से अंजान होकर की उनका यह आचरण पुलिस अधिकारी एवं पुलिस के विपरीत है । और हुआ भी यही सार्वजनिक मंच पर पलंग तोड़ना उनकी थानेदारी पर भारी पड़ गया ।
- User7894Jarmundi, Dumka😂1 hr ago
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News1
- निरसा कुमारडुबी- ठेकेदार की घोर लापरवाही से आम जनता की जान खतरे में, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा कुमारडुबी मैथन मुख्य मार्ग पर स्थित झिलिया पुल को बीती रात प्रस्तावित नए पुल के निर्माण के क्रम में ध्वस्त कर दिया गया। लेकिन ठेकेदार की भारी लापरवाही के कारण यहाँ आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और आम जनता की सुरक्षा ताक पर रख दी गई है।यह मार्ग कुमारडुबी, मैथन और चितरंजन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। चौबीसों घंटे व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर बिना किसी पूर्व सूचना और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के पुल को तोड़ दिया गया।स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने ठेकेदार की कार्यशैली पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि वैकल्पिक रास्ता इतना संकरा है कि वहाँ से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। मोटरसाइकिल और पैदल चलने वालों की भारी भीड़ के कारण वहाँ कभी भी भगदड़ या दुर्घटना हो सकती है।भीड़भाड़ वाले इस डायवर्जन के ठीक बगल में बिजली के खुले बोर्ड और नंगे तार मौत को दावत दे रहे हैं। ठेकेदार ने इस ओर ध्यान देना भी जरूरी नहीं समझा। बिना किसी पुख्ता और सुरक्षित डायवर्जन के इतने व्यस्त पुल को तोड़ना प्रशासन और ठेकेदार की बड़ी नाकामी है।क्षेत्र की जनता ने पुरजोर मांग की है कि प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप करे और ठेकेदार को डायवर्जन रोड को अविलंब चौड़ा और सुरक्षित किया जाए।खुले बिजली के कनेक्शनों को तुरंत व्यवस्थित या ढका जाए ताकि करंट लगने का खतरा न रहे।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहाँ सुरक्षाकर्मियों या ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए।जनता का कहना है कि यदि जल्द ही सुधार नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे क्योंकि यह सीधे तौर पर उनके जीवन और सुरक्षा का मामला है।5
- निरसा। अवैध लॉटरी का हो रहा है खुलेआम कारोबार धनबाद जिलों में वही अवैध कोयला का भी हो रहा है कारोबार सूत्र बताते हैं कि दीपक तिवारी और गुड्डू अंसारी अवैध लौत्रियों का और अवैध कोयला का साम्राज्य बन चुके हैं धनबाद जिले में *मनोज सिंह 7004056393*1
- हीरोडीह थाना क्षेत्र के जमखोखरो पंचायत स्थित बासमंडीह गांव में वंदना ज्वेलर्स के स्वर्ण व्यवसायी (को द ंबरी) प्रकाश स्वर्णकार पर अप*राधि*यों ने हमला कर लू*ट की घटना को अंजाम दिया। लूट में लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात और नकदी शामिल हैं। अपराधियों ने गोलीबारी कर स्वर्णकार का मोबाइल भी लू*ट लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। #CrimeReport #jharkhandsarkar #hirodihpoliceactivity #jamua #sdpokhorimahuasitteamgathit #GiridihNews #PNews1
- Post by भरोसा सच का1
- भारत को बड़ी राहत, 2 और LPG जहाज होर्मुज से सुरक्षित निकले, एक आज कच्छ के मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा, कितनी रसोई गैस ला रहे? आज LPG को लेकर बड़ी राहत मिलने वाली है। 94 हजार मीट्रिक टन वाले 2 LPG टैंकर भारत आ रहे हैं जिनमें से एक आज गुजरात के कच्छ के मुंद्रा पोर्ट पहुंच जाएगा। वहीं, दूसरा जहाज 1 अप्रेल को पहुंचेगा ऐसे में देश में LPG संकट काफी हद्द तक कम होने की उम्मीद है। LPG संकट के बीच आज भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। रसोई गैस की किल्लत झेल रहे लोगों को राहत मिलने वाली है और अफवाहबाजों के मुंह पर ताला लगने वाला है क्योंकि दो और जहाज LPG का भंडार लेकर भारत पहुंच रहे हैं, वो भी 94 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर। एक जहाज आज ही, गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा पोर्ट पहुंच जाएगा जबकि दूसरा जहाज अप्रैल को पहुंचेगा, जिनपर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है और इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। जाहिर है कि इतनी बड़ी खेप आने से देश को बड़ी राहत मिलेगी LPG संकट कम होगा और जगह-जगह लग रही लाइनें भी खत्म होंगी।1
- कोयला चोरों ने सुरक्षाकर्मी को किया घायल।1
- रामनवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र बरगंडा एवंम सिरसिया में आयोजित अखाड़ा कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत, Sukanya Laxmi Jan Sahyog Foundation Charitable Trust द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिका अखाड़ा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी प्रतिभागी बेटियों एवं Manokamna Baba Mandir Sirsia की मंदिर समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रोत्साहित करना एवं समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था। बालिका अखाड़ा की प्रतिभागियों ने अपने साहस, अनुशासन एवं अद्भुत प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। संस्था द्वारा इन बेटियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही, मनोकामना बाबा मंदिर सिरसिया की मंदिर समिति को भी उनके सहयोग, समर्पण एवं सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य रूप देने में अहम योगदान दिया। संस्था की संस्थापिका Shilpa Kumari Barman ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ऐसे आयोजनों से उनका आत्मविश्वास और भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, मंदिर समिति क़े अध्यक्ष,प्रकाश राम, मनोहर सोनार अविनाश शर्मा,मनीष राम, प्रशिक्षक आदित्य कुमार,सतीश कुमार, देव कुमार,, संस्था क़े कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।..10
- Post by PRESS R K PRESS R K1