गर्मियां शुरू होते ही हरिद्वार में हुड़दंग के लिए कुख्यात हरियाणा के मौज-मस्ती के लिए हरिद्वार आने वाले घुमक्कड़ भी हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही विवाद भी सामने आने लगे हैं।कल दोपहर हरियाणा के तीन युवकों ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर नहा रही महिला यात्री से छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर नहा रहे श्रद्धालुओं और गंगा सभा के स्वयं सेवकों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया।तीनों युवक नशे में थे जिसके बाद लोगों ने गंगा में ही उनकी धुनाई कर दी और पुलिस को सोंप दिया। पुलिस ने पुलिस एक्ट में तीनों का चालान कर दिया। वहीं नशे में लोग ब्रह्मकुंड कैसे पहुंच गए इसपर गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम का कहना है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्वयं सेवक ऐसे लोगों पर नजर रखते हैं लेकिन कई बार ऐसे शरारती तत्व घंटाघर की ओर से तैरकर ब्रह्मकुंड तक पहुंच जाते हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इससे सख्ती से निपटा जाएगा। (-कुमार दुष्यंत)
गर्मियां शुरू होते ही हरिद्वार में हुड़दंग के लिए कुख्यात हरियाणा के मौज-मस्ती के लिए हरिद्वार आने वाले घुमक्कड़ भी हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही विवाद भी सामने आने लगे हैं।कल दोपहर हरियाणा के तीन युवकों ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर नहा रही महिला यात्री से छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर नहा रहे श्रद्धालुओं और गंगा सभा के स्वयं सेवकों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया।तीनों युवक नशे में थे जिसके बाद लोगों ने गंगा में ही उनकी धुनाई कर दी और पुलिस को सोंप दिया। पुलिस ने पुलिस एक्ट में तीनों का चालान कर दिया। वहीं नशे में लोग ब्रह्मकुंड कैसे पहुंच गए इसपर गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम का कहना है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्वयं सेवक ऐसे लोगों पर नजर रखते हैं लेकिन कई बार ऐसे शरारती तत्व घंटाघर की ओर से तैरकर ब्रह्मकुंड तक पहुंच जाते हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इससे सख्ती से निपटा जाएगा। (-कुमार दुष्यंत)
- The Aman Times 🎓 सीएम धामी ने टॉपर्स से की बातचीत, दी बधाई देहरादून/उत्तराखंड_ उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर बात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। 📌 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर्स से संवाद कर सीएम ने उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। 📌 अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान को भी बताया सफलता की बड़ी वजह। 👉 सीएम ने कहा— छात्र अपने लक्ष्य पर फोकस रखकर आगे बढ़ें और राज्य व देश का नाम रोशन करें। 👉 सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और मेधावी छात्रों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।1
- बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के अंतिम दिन (24 अप्रैल 2026 के आसपास) सुरक्षाकर्मियों (बाउंसरों) द्वारा एक महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। महिला हाईकोर्ट की समीक्षा अधिकारी (Review Officer) बताई जा रही है, जो कथा स्थल पर उपस्थित थीं। महिला का आरोप है कि बाउंसरों ने उनके साथ दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की की और उन्हें घसीटा, जिससे उनके हाथ और पीठ में खरोंच व चोटें आईं है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हो गया और महिला ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए हंगामा मचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला काफी गुस्से में दिख रही हैं और बाउंसरों की बदतमीजी के खिलाफ शिकायत कर रही हैं। घटना प्रयागराज के अरैल घाट पर चल रहे तीन दिवसीय हनुमंत कथा महोत्सव के दौरान हुई, जब अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी थी।1
- Dr saved BUMS (UAU) Sexologists and general physician 94117283921
- हिजामा (कपिंग थेरेपी) मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, अत्यधिक एनेमिक (खून की कमी) लोगों, ब्लीडिंग विकारों से ग्रस्त रोगियों, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और हाल ही में सर्जरी कराने वालों को नहीं करानी चाहिए। इसके अलावा, गंभीर हृदय रोग, कैंसर, या त्वचा संक्रमण (एक्जिमा, सोरायसिस) वाले मरीजों को भी इससे बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए1
- एंकर- उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को भंग कर उत्तराखंड अल्पसंख्यक एजुकेशन बोर्ड का गठन कर दिया है। नया बोर्ड जुलाई से काम करना शुरू कर देगा। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने इसे अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इसमें तारीफ की जानी चाहिए। मुस्लिम समाज के बच्चे उच्च क्वालिटी की शिक्षा ग्रहण करें और उन्हें टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अन्य बच्चों के साथ चलने का मौका मिले, यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सकारात्मक कदम उठा रहे हैं और इस काम में सरकार का सहयोग करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने भी सरकार के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब सभी बच्चों को उत्तराखंड शिक्षा परिषद के तहत एक समान पढ़ाई कराई जाएगी। उत्तराखंड बोर्ड में जिस तरह बच्चों को सुविधा और क्वालिटी एजुकेशन दी जा रही है, उसी के तहत अब मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भी क्वालिटी एजुकेशन मिलेगी। सभी मदरसों को अनिवार्य रूप से उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा परिषद में पंजीकरण कराना होगा। वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने सरकार के इस कदम पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अभी उत्तराखंड बोर्ड में पढ़ रहे हैं, उन्हें ही क्वालिटी एजुकेशन नहीं मिल पा रहा। उनकी शिक्षा सही नहीं हो पा रही। तमाम स्कूल बंद कर दिए गए हैं, कई जगह शिक्षक नहीं हैं और स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सरकार जिस बात पर अपनी पीठ थपथपा रही है वह अजीब है।3
- हरिद्वार के कांगड़ी गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बोरवेल के गड्ढे में दबे मजदूर मनोहर को करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम ने हर संभव कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। सवाल यह है कि आखिर ऐसे हादसे कब तक होते रहेंगे? 👉 क्या निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है? 👉 जिम्मेदार कौन? 💬 अपनी राय जरूर दें और इस खबर को शेयर करें बाईट ---जितेंद्र कुमार, SDM हरिद्वार1
- पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23/04/2026 को वादी मुकदमाती महिला निवासी ग्राम परागपुर थाना मिश्रिख, जनपद सीतापुर (उ.प्र.), हाल किरायेदार ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा अपने साथियों के साथ तहरीर दी गई कि एक व्यक्ति उनका वीवो मोबाइल फोन छीनकर मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास कर रहा था। भगवानपुर पुलिस के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मोबाइल छीनते समय ही मौके पर पकड़ लिया गया और पुलिस के सुपुर्द किया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 175/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। *नाम पता आरोपित* अर्जुन पुत्र ब्रजपाल निवासी जीवाला, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) *बरामद सामान* 1. 01 वीवो मोबाइल फोन 2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP11 CA 1855)1
- The Aman Times | देहरादून 🗳️ मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक हुई। 📌 10 विधानसभा क्षेत्रों में 1882 बूथ चिन्हित 📌 81% मतदाताओं की मैपिंग पूरी 📌 164 नए बूथों का प्रस्ताव तैयार 👉 सभी दलों से हर बूथ पर BLA नियुक्त करने की अपील की गई। 👉 मतदाता “Book a Call with BLO” सुविधा और हेल्पलाइन 1950 का उपयोग कर सकते हैं।1
- Post by Rajkumar(विशालदर्पण न्यूजपेप)1