चिकित्सकों के लिए बने आवासों में एंबुलेंस चालकों ने बनाया अपना ठिकाना रसूलाबाद कानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र रसूलाबाद के महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रसूलाबाद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बने चिकित्सक आवासो में एंबुलेंस चालकों 108 एवं 102 तथा एम टी कई वर्षों से अवैध कब्जा जमाए हुए है पूर्व में कई बार चिकित्सा अधीक्षकों द्वारा लिखित और मौखिक रूप से आवास खाली करने हेतु निर्देशित किया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद इन दबंग लोगों के द्वारा आवासों को खाली नहीं किया गया है क्या कारण है कि इतने दबाव के बाद भी यह लोग आवास खाली नहीं कर रहे है जिससे कहीं न कहीं इनके राजनैतिक संरक्षण का असर साफ दिखाई दे रहा है अन्यथा इतने नोटिसों के बाबजूद यह दबंग कर्मचारी आवास खाली नहीं कर रहे है जिसके कारण आकस्मिक ड्यूटी करने अधिकारियों कर्मचारियों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी क्रम में पहाड़ीपुर न्यू प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भी ई एमटी दीक्षा सिंह राजीव जितेंद्र तथा रसूलाबाद स्वास्थ केंद्र में आशीष पाल अरविंद दुबे आदि सभी 108 व 102 के कर्मचारी कब्जा जमाए हुए है । उक्त प्रकरण पर महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक दीपक कुमार गुप्ता में बताया कि इस मामले की जानकारी हुई है मामले की जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी

- Post by Ramadhar Kumar2
- मूसानगर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का आरोपी गिरफ्तार मूसानगर पुलिस ने ग्राम नया पुरवा में हुई चोरी के मामले में आरोपी ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक जोड़ी पायल और 23,100 रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को मुगल रोड से पकड़कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।1
- रसूलाबाद सिकंदरा मार्ग पर नो एंट्री बेअसर डंपरों की आवाजाही से मंगलपुर में लोग परेशान जिलाधिकारी के आदेश पर रसूलाबाद–सिकंदरा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए लगाई गई नो एंट्री व्यवस्था बेअसर साबित हो रही है। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे मंगलपुर चौराहे से कई डंपर बेधड़क गुजरते नजर आए, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नो एंट्री के बावजूद डंपर और अन्य भारी वाहन दिनदहाड़े मार्ग से निकल रहे हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है, साथ ही धूल और शोर से राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को भी कठिनाई उठानी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन के आदेशों का पालन जमीन पर नहीं हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नो एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए और मंगलपुर चौराहे पर नियमित पुलिस तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग सके और आमजन को राहत1
- पुलिस ने छात्राओं के साथ औरैया में लगाई दौड़, मिशन शक्ति 5.0 अभियान औरैया में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना दिबियापुर क्षेत्र में छात्राओं के साथ एक प्रेरणादायक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के द्वितीय चरण में जनपद औरैया में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में थाना कस्बा दिबियापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं के साथ यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर एवं महिला थाना प्रभारी के पर्यवेक्षण में किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन से छात्राओं में आत्मरक्षा और जागरूकता की भावना को बल मिला तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को मजबूती मिली।1
- औरैया जालौन चौराहा स्थिति पी.बी.आर.पी. एकेडमी में बच्चों को उनकी रिजल्ट हुये बितरण1
- Post by Emergency call Emergency call1
- इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है गोरखपुर मठ मंदिर से आदरणीय श्री प्रेमपाल महाराज जी को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं विश्व हिंदू महासंघ की एक आवश्यक बैठक कर्म कार्यालय गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर पर आहत हुई बैठक में गोरख पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी के संस्तुति पर विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिओम पाठक जी ने गोरख पीठ आस्था से जुड़े आदरणीय श्री प्रेम पाल जी महाराज को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया। जिस पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रेमपाल जी महाराज के प्रदेश मंत्री बनने पर अनंत सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं। आप देख रहे इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट1
- कलेनापुर गांव मे समझौते का दवाब बना युवक पर किया हमला डेरापुर थाने मे मुकदमा दर्ज जाँच शुरू डेरापुर थाना क्षेत्र के कलेनापुर गांव में हत्या से जुड़े मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को परिजनों ने बचाया, जबकि आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता राजरानी पत्नी भगवान दीन के अनुसार 19 मार्च 2026 की शाम उनका बेटा अरविंद कुमार गांव के पास नहर किनारे गाय चरा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके भाई से जुड़े हत्या के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। युवक के मना करने पर कहासुनी बढ़ गई और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि भय के कारण तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी, लेकिन 30 मार्च को डेरापुर थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने मंगलवार करीब 5 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है।1