Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा , दो लोगों की मौके पर मौत सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत केशवपुर गांव के पास शनिवार रात 7:00 बजे परसदेपुर से आ रही मोटरसाइकिल बाइक और पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई । बाइक सवार मृतक की पहचान रमेश कुमार सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह ( 48 )निवासी पूरे बयसन मजरे डीह गोपालीपुर रायबरेली , खलील घोसी पुत्र बनी घोसी (50) निवासी वार्ड नंबर 7 कजियाना परसदेपुर डीह रायबरेली के रूप में हुई ।
Ranjeet Kumar Gupta
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा , दो लोगों की मौके पर मौत सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत केशवपुर गांव के पास शनिवार रात 7:00 बजे परसदेपुर से आ रही मोटरसाइकिल बाइक और पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई । बाइक सवार मृतक की पहचान रमेश कुमार सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह ( 48 )निवासी पूरे बयसन मजरे डीह गोपालीपुर रायबरेली , खलील घोसी पुत्र बनी घोसी (50) निवासी वार्ड नंबर 7 कजियाना परसदेपुर डीह रायबरेली के रूप में हुई ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के खपर मलंग पुलिया के पास का है जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश की लेकिन युवक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए अभियुक्त की पहचान महादेव उर्फ महाजन रैदास उर्फ राजेश, उम्र 40 वर्ष, निवासी तकिया मैदानपुर के रूप में हुई है। जो चोरी के कई मामलों में वांछित था उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी के गहने बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- रायबरेली के ऊंचाहार तहसील में समाधान दिवस का आयोजन एडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम विवेक राजपूत, तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित, नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडे, राजस्व निरीक्षक रत्नाकर शुक्ला, चंद्रकांत दीक्षित सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 मामलों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने सभी मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- ऊंचाहार (रायबरेली)। आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में अपर जिला अधिकारी सिद्धार्थ कुमार तहसील ऊंचाहार पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उप जिलाधिकारी विवेक राजपूत और क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में जिले के शीर्ष अधिकारियों को अपने बीच पाकर फरियादियों में उम्मीद की नई किरण जगी। कार्यक्रम के दौरान कुल लगभग 32 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपर जिला अधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक धरातल पर सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से जमीन से जुड़े विवादों के समाधान के लिए उन्होंने राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर पैमाइश करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। इस अवसर पर तहसील परिसर में अन्य विभागों के अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही।1
- Post by Suresh Kuma1
- जो लाइक शेयर करें घाटा तो नहीं होता है उसका भी किया जाएगा राम अनुज कहते हैं 7359757995 अभी तक आप भी पहुंचे और हमें भी पहुंचाओ आपसे हम पहुंचेंगे और हमारे से आप पहुंचे गरीब गरीब का ही ध्यान दे सकता है और तो बड़े-बड़े ही होते हैं लोग को मालूम है और गरीब लोग का बात अलग रहेगी रहता है सदा ही रहा है और रहेगा भी गौरीगंज अमेठी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश4
- रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जोहवा शर्की गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पानी भरने गई नाबालिग बेटी और उसकी विधवा मां पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- इस पुलिस वाले ने मेरा दिल जीत लिया पुलिस वाला अगर मिल जाए तो पुरस्कार दूंगा क्योंकि किन्नर समाज कुछ ज्यादा ही परेशान करने लगा है,आम गरीब जनता हो या फिर कोई खास हो अगर इसी तरह इन्हें समय-समय पर खुराक मिलती रहे तो शायद इनके व्यवहार में कुछ सुधार आए1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1