सागर नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी में आम आदमी आप पार्टी सागर का धुंआधार जनसंपर्क अभियान लगातार जारी By MP15NEWSMPCG नीरज वैद्यराज पत्रकार 07582888100 सागर इंजी डीके सिंह के नेतृत्व एव आम आदमी पार्टी इकाई सागर की टीम द्वारा धुरंधर लगातार जनसंपर्क अभियान अपने अंतिम पड़ाव की ओर। सागर शहर के 48 वार्डो में जनसंपर्क पूरा होने वाला है। यह लगातार 8 माह से 34 वा सप्ताह है जिसमें तूफानी जनसंपर्क जनता की नब्ज बता रहा है कि हर वार्ड का वोटर बीजेपी से त्रस्त है,कांग्रेस पार्टी की क्रिया कलापो से भी लोग परेशान है, शहर के लोग पार्षद महापौर आयुक्त सबकी मिलीजुली सरकार से निगम के काम से परेशान हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं है। लगातार 34 वे सप्ताह जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील *सत्ता नही व्यस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर के मार्गदर्शन में आज लगातार 34 वें सप्ताह सागर नगर निगम क्षेत्र के केशवगंज वार्ड में जन समस्याओं को लेकर हर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। एव सागर शहर के लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की ‘हर घर जनसंपर्क अभियान’ के दौरान अरविंद केजरीवाल की नीतियों और आम आदमी पार्टी सागर के नेताओ की सक्रियता से प्रभावित होकर सागर शहर के विभिन्न वार्डों के लोग अब आम आदमी पार्टी के द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याएं बता रहे हैं, तदुपरांत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी जिला इकाई के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उनकी समस्याओं का निदान नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभागो के अधिकारियों से मिलकर हल कराने का प्रयास कर रही है जिससे लोगों की उम्मीदें दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ती जा रही हैं. अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की, पंपलेट एवं स्टीकर वितरित किए, तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सागर शहर की समस्याओं को जनता के सामने रखकर उनको दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की। सागर वार्ड वासियों ने स्थानीय समस्याओं — जैसे जल निकासी, सड़क, सफाई और बिजली आदि — से आम आदमी पार्टी सागर के पार्टी नेताओं को अवगत कराया। आप नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने और समाधान हेतु धरना, ज्ञापन या आंदोलन के माध्यम से आवाज़ उठाई जाएगी। आज जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया कि जल्द ही आम आदमी पार्टी सागर में भाजपा का विकल्प बनकर लोगों के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को हल करके अपना परचम लहराएगी आज के हर घर जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से इंजी. डी.के.सिंह,रामसेवक पवार, पुष्पेन्द्र राजपूत,माधव अहिरवार ज्योतिष सोनी आशुतोष कुर्मी,लालू भाई,आदेश जैन एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे। सागर नगर निगम के 48 वार्डो व जिले में अन्य अन्य स्थानों से जनता से अपील है, जो भी सज्जन ईमानदार परहित में जनता के लिए बीजेपी से मोर्चा लेकर चुनाव लड़ने तैयार हैं, वह जिलाध्यक्ष इंजी डी के सिंह +91 95750 87430, से सम्पर्क करें। 32 वें जनसंपर्क में शामिल पदाधिकारी कार्यकर्ता जनता.... शामिल रहे। नागरिक अपनी समस्याएँ आम आदमी पार्टी सागर को बता सकते हैं आम आदमी पार्टी, जिला सागर (म.प्र.)

- नीरज वैद्यराज पत्रकारसागर नगर, सागर, मध्य प्रदेशधन्यवाद20 hrs ago
- सागर बुंदेलखंड की माटी के हर खिलाड़ी को अवसर देना मेरा कर्तव्य है आकाश सिंह राजपूत आकाश सिंह राजपूत की मौजूदगी में बुंदेलखंड बुल्स ट्रायल्स का दूसरा चरण भी सफल, हजारों खिलाड़ियों ने दिखाया अपना अपना दम सागर दिनांक 9 फरवरी 2026: बुंदेलखंड बुल्स के ऑफ़िशियल ट्रायल्स का दूसरा चरण 9 फरवरी को उत्साह, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गर्ल्स एवं बॉयज़ दोनों कैटेगरी में हजारों युवाओं ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे दिन खिलाड़ियों का जोश देखने लायक रहा। ट्रायल्स के बाद प्रत्येक कैटेगरी से 50–50 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और बेहतर बनाने के लिए अनुभवी चयन समिति लगातार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नज़र बनाए रही। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन आकाश सिंह राजपूत लगभग पांच से छह घंटे तक लगातार मैदान में उपस्थित रहे। उन्होंने हर खिलाड़ी को बराबरी का मौका दिलाने और उनकी प्रतिभा को बारीकी से परखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में आकाश सिंह राजपूत ने कहा, मैं हर खिलाड़ी से कहना चाहता हूं कि चयन हो या न हो, यह अंत नहीं है। असली जीत आपकी मेहनत, आपका अनुशासन और खेल के प्रति आपका सम्मान है। जो खिलाड़ी आज चयनित होंगे उन्हें आगे और बड़ी जिम्मेदारी निभानी है, और जिनका चयन नहीं हो पाएगा उन्हें निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मेहनत जारी रखिए, आपका समय जरूर आएगा। “बुंदेलखंड की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है। जरूरत सिर्फ सही मंच और मार्गदर्शन की है। हमारा प्रयास है कि यहां का हर मेहनती खिलाड़ी आगे बढ़े, बड़े स्तर पर खेले और अपने परिवार, जिले व प्रदेश का नाम रोशन करे। मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।” टीम के मालिक मोक्ष रोहित बादवा भी चयन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहे। चयन समिति में भारत की पूर्व महिला क्रिकेट खिलाड़ी संध्या अग्रवाल, अमित शर्मा, पल्लवी, फारूक भाई, तेज जी, निशांत सहित बुंदेलखंड बुल्स की पूरी टीम मौजूद रही। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार ट्रायल्स लिए गए, जो आयोजन की गंभीरता को दर्शाता है। ट्रायल्स में इंदौर, भोपाल, शहडोल, रीवा सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए। यह प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित हुआ। इस दौरान यूथ आइकॉन आकाश सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों को बुंदेलखंड बुल्स की टी-शर्ट्स प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुशांत सिंह, शाहरुख खान, विक्रम राजपूत, रॉकी, जॉन्टी तथा सागर क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव फारूक भाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने ट्रायल्स को शानदार, व्यवस्थित और निष्पक्ष बताते हुए बुंदेलखंड बुल्स टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि युवराज महान आर्यमान सिंधिया जी की पहल से बुंदेलखंड को यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से 15 वर्ष की महिला खिलाड़ी एवं 18 वर्ष के पुरुष खिलाड़ी—जिन्होंने अब तक किसी भी डिवीजन स्तर पर क्रिकेट नहीं खेला था—उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान किया गया। गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत द्वारा आयोजित क्रिकेट महाकुंभ पहले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है, और वर्तमान में यह आयोजन सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जारी है, जो बुंदेलखंड को क्रिकेट के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिला रहा है।4
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- good morning 🌅🌄 love 💕😘2
- खुरई विधानसभा में नई शराब दुकानें अन्यंत्र स्थान्तरित हों विधायक भूपेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र1
- Post by शिवराज सिंह प्रजापति1
- UGC बिल को लेकर देवरी में सामाजिक घमासान, नारेबाजी विवाद में 4 पर FIR दर्ज, NH-26 जाम कर स्वर्ण समाज का विरोध। देवरी (सागर)। UGC बिल को लेकर सागर जिले के देवरी में सामाजिक तनाव गहराता नजर आ रहा है। UGC के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान कथित रूप से ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में अब FIR दर्ज होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दर्ज एफआईआर में हेमराज घोषी, महेंद्र पटेल, बलराम जाटव एवं वीरेन्द्र लोधी के नाम शामिल हैं। आरोप है कि रैली के दौरान इन लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक नारे लगाए गए, जिससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंची इस घटना के विरोध में मंगलवार को समस्त स्वर्ण समाज के लोग एकजुट होकर NH-26 सागर–नरसिंहपुर मार्ग पर उतरे और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आक्रोशित समाजजनों द्वारा देवरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दिए जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात बाधित रहा। प्रदर्शन के दौरान स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद कर स्थिति को संभाला। अधिकारियों द्वारा FIR दर्ज किए जाने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट2
- देवरी सामान्य वर्ग के लोगों ने किया एन एच 44 जाम देवरी में लगा कई किलोमीटर का जाम दोनों ओर से लगा लगभग 5-5 किलोमीटर का जाम1
- *सांदीपनि विद्यालय, विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने का केंद्र बनेगा प्रेस विज्ञप्ति *जहां शिक्षा का प्रकाश फैलता है वहां से निकलता है विकास का मार्ग:गोविंद सिंह राजपूत* *सांदीपनि विद्यालय, विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने का केंद्र बनेगा: गोविंद सिंह राजपूत* *मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण* सागर, दिनांक 09 फरवरी 2026। जहां शिक्षा का प्रकाश फैलता है वहां से विकास का मार्ग निकलता है, सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सपने को पूरा करने का केंद्र बनेगा राहतगढ़ का चहुमुखी विकास होगा। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में 100 करोड रुपए से अधिक कार्यों की भूमि पूजन एवं लोकार्पण एवं सांदीपनि विद्यालय की लोकार्पण के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय भव्य आधुनिक संसाधनों से युक्त है जिसमें हमारे राहतगढ़ के विद्यार्थी यहां आत्याधुनिक शिक्षा प्राप्त कर जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगेें। उन्होंने कहा कि यह सांदीपनि विद्यालय का नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के सांदीपनि आश्रम के नाम पर इसलिए रखा क्योंकि सांदीपनि ने आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान श्री बलराम ने शिक्षा प्राप्त की और अब आप सभी इस सांदीपनि विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करें और आगे बढ़े। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि विद्या सबसे बड़ा धन होता है इसे कोई चुरा नहीं सकता जितना बांटों, उतना बढ़ता है उन्होंने कहा कि शिक्षा का विकास जहां से फैलता है वहां विकास आगे बढ़ता है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमने जब पढ़ाई करते थे तो उस समय चाॅक और डस्टर से पढ़ाई होती थी और टेबल कुर्सी जगह टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ना पड़ता था। अब इनकी जगह स्मार्ट क्लास ने ले ली है। जिसके माध्यम से पढ़ाई करना बेहद सरल और रोचक हो गया। उन्होंने कहा कि सुरखी की विधानसभा क्षेत्र के सभी मिडिल एवं हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी। मध्य प्रदेश शासन शीघ्र ही सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों के आने जाने के लिए बसों की व्यवस्था करेगा। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते पूरे देश में चहूं ओर हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। डिजिटल इंडिया, स्किल डेव्हलपमेंट जैंसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कार्य किया जा रहा है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा सभी अभिभावकों से अपील की कि आप सभी प्रति माह होने वाली बालक शिक्षक संघ की बैठक में आए और विद्यालय के साथ अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी लें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विकास के पर्याय बनते जा रहे हैं सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ विकास ही विकास नजर आ रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मडिया डैम के माध्यम से सिंचाई भी सिचित होगी और शुद्ध पेयजल भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पेयजल के लिए लगातार कार्य कर रही है। सांदीपनि विद्यालय सहित 100 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपजन मंत्री श्री राजपूत ने आज 100 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जिसमें राहतगढ़ के प्राथमिक शाला निवोदिया का उन्नयन माध्यमिक शाला में किया गया इसके साथ ही, हाईस्कूल बटयावदा भवन के लिए 21 लाख, परासरीकलां के लिए 39 लाख, शास.क.हा.सेके.राहतगढ़ के लिए 1 करोड़ 28 लाख, मसुरहाई के लिए 1.10 लाख, झिला के लिए 55 लाख, पीपरा के लिए 35 लाख एवं मीरखेड़ा शाला भवन के लिए 1.10 लाख सहित स्कूलों में प्रयोगशालाओं के लिए राहतगढ़ स्कूल के लिए 60 लाख, मीरखेड़ी के लिए 40 लाख, भैंसा भीष्मनगर के लिए 18 लाख की घोषणा करते हुए अन्य विकास कार्य जिनका अति प्राचीन शिव मंदिर बसेनी घाट का सौंदर्यीकरण, वाटरफॉल को पर्यटन स्थल बनाने हेतु विकास कार्य सिविल अस्पताल भवन हेतु, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, फोर्स ट्रेवलर एम्बुलेंस (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु), इंडोर स्टेडियम, अनुविभागीय राजस्व भवन,शासकीय भवन निर्माण (4 भवन), मुख्य मार्ग से रेस्ट हाउस तक सौंदर्यीकरण एवं चैड़ीकरण, राहतगढ़ स्टेडियम,सामुदायिक भवन, शास. महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पुनर्घनीकरण योजना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,पार्किंग, खीरखेड़ा-दरकोली-बसेनी घाट 135 मीटर लंबा पुल निर्माण, 50 सीटर बालक उत्कृष्ट छात्रावास, 50 सीटर अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास, प्रशिक्षण भवन, राहतगढ़ वार्ड 6 छोटा पुल,ओपन जिम, मढ़िया बांध निर्माण, चकरपुर बांध निर्माण, पार्क निर्माण, राहतगढ़ वार्ड 7 में संजीवनी क्लिीनिक, शा.हाई.से. कन्या विद्यालय में फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, बायोलॉजी लैब इत्यादि निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसके साथ ही मंत्री श्री राजपूत ने राहतगढ़,झिला,सीहोरा, खैजरामाफी पीएमश्री, परासरीकलां, भैंसा भीष्मनगर, बिचपुरी, चंद्रापुर, बटयावदा, मीरखेड़ी में 2-2 स्मार्ट क्लास की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई एवं मंत्री श्री राजपूत के द्वारा रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर संदीप ने विद्यालय का लोकार्पण किया एवं बच्चों को साईकिल वितरण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, सुरेंद्र रघुवंषी,भाजपा नेता विनोद कपूर, विनोद ओसवाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार पप्पू तिवारी, गोविंद बटयावदा, सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद पटैल, रंधीर सिंह, अजब सिंह यादव, केके अग्रवाल, रामकुमार यादव, मनोज नामदेव, पूनमदास कबीरपंथी, अरविंद सिंह टिंकू राजा, पार्षद नेकीराम खटीक, प्रमीण गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राय, नईम मंसूरी, डेनी जैन, राहुल तिवारी, अनुराग पाठक, मुन्ना कुरैषी, विसाल खटीक, राहुल जैन, संदीप शुक्ला, सोनू सोनी, श्रीमति संजना जैन महिला मोर्चा, राजेश जैन, संजय जैन, सचिन घोषी, अनिल पीपरा, अशोक साहू, तुलसीराम सेन, अजीत यादव, राजेंद्र घोषी, चार्ली यादव, केके तिवारी, सरंपच राजू चैधरी, प्रमोद यादव, ऋषभ ओसवाल, श्रीराम देवलिया, सतीष तिवारी, शैतान सिंह, हनुमत कुशवाहा सहित संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शत्रुंजय प्रताप सिंह जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन जिला परियोजना अधिकारी, गिरीश मिश्रा, राजकुमार कपूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।1