विदाई समारोह आयोजित बालोतरा मदरसा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह बड़े ही भावुक और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-क़ुरआन और स्वागत भाषण से हुई। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। समारोह में मुख्य अतिथि मदरसा इंतेजामिया कमेटी हाज़ी मोहम्मद तैय्यब और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कुछ छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कई पलों पर माहौल भावुक हो उठा जब विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। विद्यालय के प्रधान शिक्षा अनुदेशक हस्ताराम पाँचल ने अपने संबोधन में कहा कि कक्षा 8वीं जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है और आगे की पढ़ाई में निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। अंत में सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने यादगार स्वरूप मदरसे को दो व्हाइट बोर्ड एवं एक दीवार घड़ी भेंट की। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया और सभी ने उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षा अनुदेशक मोहम्मद अकरम क़ुरैशी,रुहिना परवीन,अध्यापक देमाराम पाँचल, रतनलाल,मुज्जफर अली,महेंद्र कुमार,अर्जुनराम, रुखसाना बानो,सुरेश कुमार,ब्लॉगर मोहम्मद फ़ारुख सुमरो और भरत कुमार सौलंकी उपस्थित थे।

- बालोतरा। बालोतरा शहर में महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।1
- Post by Boss Choudhary1
- water box office complaint1
- रमजान3
- कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में अनियमितता आई सामने बायतु कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आई है। कवास से भुरटिया तक निर्मित/निर्माणाधीन सड़क के कार्य में गंभीर अनियमितताओं की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आपत्ति उठाई गई है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग लिया गया है।1
- जालौर बुधवार को आने वाले गर्मी को मौसम को देखते हुए भारतीय किसान संघ द्वारा पशु पक्षियों के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं शहर में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी पशु-पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए व्यवस्था करने में आगे आ रही है गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में पानी की टंकियां रखवाई गई है1
- Post by धनराज दाधीच1
- बालोतरा। सिणधरी के पास हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात दुरुस्त करवाया यातायात दुरुस्त करवाया।1