9 वर्ष में कानून-व्यवस्था, कृषि और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां : कृषि मंत्री प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को कृषि प्रशिक्षण केंद्र बैतालपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुधार किए हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित किया गया है। इससे आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और निवेश का माहौल भी बेहतर हुआ है। कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से लिए गए फसली ऋणों की माफी कर लाखों किसानों को राहत प्रदान की गई। साथ ही, किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए वर्षों से उपेक्षित पड़ी 20 से 30 साल पुरानी नहरों की बड़े पैमाने पर सफाई कराई गई है। इसके साथ ही अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराया गया, जिससे किसानों को समय पर पानी उपलब्ध हो सका और उनकी फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई। कृषि मंत्री श्री शाही ने कहा कि अन्नदाता भगवान के समान हैं और उनके हित सर्वोपरि हैं। किसानों को हर समय हर संभव सहयोग देने के लिए सरकार तत्पर है। उनके सामने किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। सिंचाई के संसाधनों को भी बढ़ाया गया है, जिससे खेती को और सशक्त बनाया जा सके। कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल के तहत ‘कुसुम योजना’ के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए गए हैं। इससे बिजली की समस्या से जूझ रहे किसानों को राहत मिली है और वे बिना बिजली के भी सिंचाई करने में सक्षम हुए हैं। इससे न केवल लागत में कमी आई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना का सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को प्राप्त हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सरकार की भूमिका का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में बाढ़, सूखा एवं अन्य आपदाओं से प्रभावित किसानों को समय पर राहत राशि और मुआवजा उपलब्ध कराया गया। फसल क्षति के मामलों में भी हजारों किसानों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत क्षतिपूर्ति दी गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार कृषि के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। नई तकनीकों को बढ़ावा देने, कृषि यंत्रों पर अनुदान देने तथा किसानों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने जैसे प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, जिससे कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सके। प्रेस वार्ता के अंत में कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था। 6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।1
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1
- देवरिया। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ADIP योजना के तहत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया था। इस शिविर में कुल 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। अब इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।1
- देवरिया शहर में एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया है। नवनिर्मित बहुमंजिला भवन के बेसमेंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- थाना खामपार पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटर साइकिल व 40 पाउच (कुल 08 लीटर) अवैध देशी शराब बँटी बबली के साथ 01 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद।* पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 1.बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) । *बरामदगी का विवरण* 1.चोरी की एक मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस 2.फर्जी नं0 प्लेट UP57Y3473 3.40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली कुल 8 लीटर (जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 2,200/- रुपया) । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1.उ0नि0 श्री जयसिंह यादव थाना खामपार जनपद देवरिया 2.का0 गोनेश कुशवाहा थाना खामपार जनपद देवरिया 3.का0 दीपक कुमार थाना खामपार जनपद देवरिया।1