Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज बदायूं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने थाना सिविल लाइन में जनसुनवाई कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के साथ-साथ शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने पर भी जोर दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री अंशुमन श्रीवास्तव, तथा थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र सिहं समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पिंटू कुमार संवाददाता बदायूं
आज बदायूं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने थाना सिविल लाइन में जनसुनवाई कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के साथ-साथ शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने पर भी जोर दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री अंशुमन श्रीवास्तव, तथा थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र सिहं समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ranjeet Yadav Badaun tak1
- बदायूं जिले में एक हृदयविदारक हादसे में ट्रेन से गिरकर 12वीं पास एक छात्रा की मौत हो गई। यह घटना शेखूपुर और बदायूं रेलवे स्टेशन के बीच बताई जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और छात्रा के परिवार में गहरा मातम छा गया है। मृतका उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सेहा नवीगंज की निवासी थी और उसने हाल ही में इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जानकारी के अनुसार, वह किसी कारणवश ट्रेन से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसका स्पष्ट कारण क्या रहा, यह अभी तक सामने नहीं आ सका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की विस्तृत जांच के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। छात्रा की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में भी शोक का माहौल है और इस दुखद घटना को लेकर लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।3
- बदायूं के दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 21 जून को एक सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वक्ताओं ने दातागंज में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। अपने संबोधन में विधायक राजीव कुमार सिंह ने आराध्य भगवान दक्ष प्रजापति को भारतीय संस्कृति, सृजन और समाज निर्माण का प्रतीक बताया। उन्होंने प्रजापति समाज के परिश्रम और समरसता से राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की सराहना की। विधायक ने राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ द्वारा समाज को संगठित करने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए यह दोहराया कि भाजपा प्रत्येक समाज के सम्मान और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वैश्विक शक्ति बनने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सुशासन व सुरक्षा के नए प्रतिमान गढ़ने की बात कही। इसके साथ ही, विधायक ने कांग्रेस और सपा पर परिवारवाद, तुष्टिकरण व विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब विकास की राजनीति को चुन रही है। संगोष्ठी में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के पदाधिकारियों ने विधायक को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश प्रजापति (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ), राकेश प्रजापति (जिला महामंत्री, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ), एडवोकेट राजू प्रजापति (महामंत्री, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ), एडवोकेट संजीव प्रजापति (जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ), एडवोकेट प्रमोद प्रजापति, पप्पू प्रजापति (जिलामंत्री), नंदकिशोर प्रजापति (जिला कोषाध्यक्ष), देवेंद्र प्रजापति (बीडीसी), दुलार सिंह (सराय), प्रेम आर्या (जेई, ग्राम पंचायत विभाग), शिवदेश (अध्यापक), सोनू प्रजापति (सराय), नरेश आर्या, स्वामी धर्मपाल प्रजापति, गंगादीन प्रजापति और सुनील प्रजापति सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।2
- बदायूं कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय जोरदार बवाल मच गया, जब एक महिला वकील से संबंधित एक वीडियो को लेकर वकीलों के दो गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में कम से कम दो वकील घायल हो गए। मामला इतना बढ़ा कि कलेक्ट्रेट से शुरू हुआ यह विवाद जिला अस्पताल तक जा पहुँचा, जहाँ घायलों को ले जाया गया।1
- बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर गांव में अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन और कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौके पर मिलीं। पुलिस को देखते ही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अपनी गाड़ियों सहित फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस को शिकारपुर गांव में हो रहे अवैध खनन की सूचना लगातार मिल रही थी, जिसके आधार पर आज पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक टीम गठित कर खनन स्थल पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।1
- बदायूं से श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के पदाधिकारी शुक्रवार को 20वीं बार अमरनाथ यात्रा में भंडारे का आयोजन करने के लिए खाद्य सामग्री लेकर जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए। शिव भक्तों को लालपुल से विदा किया गया। समिति विगत 19 वर्षों से प्रत्येक वर्ष जम्मू-कश्मीर के बालटाल दुमैल में अमरनाथ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की निःशुल्क सेवा करती आ रही है। संस्था के प्रधान संजय पाराशरी और महासचिव डॉ. शम्स बदायूंनी ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी समिति दुमैल बालटाल (जम्मू-कश्मीर) में विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन आदि की निःशुल्क व्यवस्था करती है। इस वर्ष भी, समिति अपने 20वें विशाल भंडारे का आयोजन करने के लिए लालपुल चौराहा, बदायूं से शिव भक्तों के साथ जम्मू-कश्मीर रवाना हुई है। संस्था अध्यक्ष तुषार पाराशरी ने जानकारी दी कि इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 तक बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए जारी रहेगी। उनके भंडारे में ठहरने, विश्राम करने और भोजन आदि की निःशुल्क व्यवस्था रहती है, जहाँ सेवादार निस्वार्थ भाव से शिव भक्तों की सेवा करते हैं। महासचिव डॉ. शम्स बदायूंनी ने यह भी बताया कि हिमालय पर्वतमाला में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा मंदिर की 57 दिन की तीर्थयात्रा में श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की एजेंसियां मिलकर काम करती हैं, जबकि समितियां भंडारे लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहती हैं। तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में छोटे लेकिन अधिक ढलान वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे। इस अवसर पर डॉ. शम्स बदायूंनी, तुषार पाराशरी, समीर पाराशरी, नम्रता शर्मा, रितु शर्मा और प्रवीण भाटिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।1
- उझानी बरेली मथुरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार डबल डेकर प्राइवेट बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आंवला क्षेत्र के पलवरिया गाँव निवासी दंपति रेखा और उनके पति नेमचंद ई-रिक्शा से थाना क्षेत्र के हरहरपुर गाँव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कछला रोड पर मेंथा फैक्ट्री के समीप, बदायूं की ओर से आ रही निजी डबल डेकर बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। हादसे में घायल हुए नेमचंद को उझानी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।1