खेलो इंडिया संवाद के अंतर्गत प्रेस वार्ता आयोजित 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों एवं युवाओं को करेंगे संबोधित खेलो इंडिया संवाद के अंतर्गत प्रेस वार्ता आयोजित 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों एवं युवाओं को करेंगे संबोधित हरदा/टिमरनी- नगर के भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों एवं युवाओं को खेलों से संबंधित विषयों पर संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 27 अगस्त को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही जिले के अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं क्षेत्र के युवा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. अरुण कुमार सिकरवार ने बताया कि खेलो इंडिया संवाद युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सकारात्मक सोच का विकास होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों एवं युवाओं को संबोधित किया जाना उनके लिए प्रेरणादायी अवसर होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। प्राचार्य डॉ. जे. के. जैन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। खेलो इंडिया संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, फिटनेस तथा खेल के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आग्रह किया। माय भारत की युवा अधिकारी श्रद्धा मित्तल ने कहा कि देश के युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें स्वस्थ, सक्रिय एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया संवाद युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और खेल के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम है।कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 27 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।

- अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद हरदा- कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम कोलवा में हुए परमानंद जाट हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि सहित वारदात में प्रयुक्त आलाजरार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को लक्ष्मीनारायण जाट ने अपने भाई परमानंद जाट के अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 563/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। रातभर तलाश के बाद पुलिस को परमानंद जाट ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में गंभीर चोटों के साथ मिले। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के कथनों सहित सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं का इजाफा किया गया। मोबाइल लोकेशन और CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कमल पिता रामेश्वर निमोरे निवासी कोलवा, हरिओम पिता सूरजलाल पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव और अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दो सोने की गिन्नियों का भी सामने आया मामला कोतवाली टीआई रोशन लाल भारती ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि पूर्व में आरोपियों द्वारा मृतक को दो सोने की गिन्नियां दी गई थीं। इस बिंदु को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि जब्त की गई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आलाजरार भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले में विवेचना जारी है। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में निरीक्षक रोशन लाल भारती, निरीक्षक राम प्रसाद कवरेती, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक रामनरेश, आरक्षक नीलेश पटेल और साइबर आरक्षक कमलेश परिहार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।4
- 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 800 किलो महुआ लहान जप्त कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा विगत 2 माह से अवैध हाथभट्टी कच्ची शराब के विक्रय, संग्रहण एवं मदिरा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग खण्डवा की टीम द्वारा बुधवार को ग्राम खिड़गांव, पिपलोदखास, कोठाघाट में मुखबिरों के माध्यम से सूचनाऐ एकत्रित कर दबिश दी गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि दबिश की कार्यवाही में कुल 9 प्रकरण म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध किये गयें। इस कार्यवाही में लगभग 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 800 कि.ग्रा. महुआ लहान जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि जप्त की गई कच्ची शराब तथा महुआ लहान की अनुमानित कीमत लगभग रू. 95000/-है। आबकारी विभाग के विशेष दल द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर की जाती रहेंगी। आबकारी नियंत्रण कक्ष खण्डवा के प्रभारी अधिकारी श्री चंदन सिंह मीणा सहायक जिला आबकारी अधिकारी का मोबाइल नंबर 98270 04644 हैं। जिले में अवैध मदिरा विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना उनके मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है।2
- नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति1
- कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम! कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!1
- 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत से वन अमले ने 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर खिवनी अभ्यारण में छोड़ा कन्नौद! वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत आने वाले ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत मे मंगलवार को अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई इसके बाद कन्नौद के वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया मौके पर लगभग 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा सावधानी एंव निर्धारित रेस्क्यू प्रकिया का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया इसके बाद उसको प्राकृतिक आवासीय परिस्थितियों के अनुरूप खिवनी अभ्यारण के वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया रेस्क्यू में वन परिक्षेत्र अधिकारी सृर्जन जाधव के मार्गदर्शन में कन्नौद के स्टाफ राधेश्याम नरगावे,कमल राणा, अनुराधा चौहान एवं सुरेंद्र घावरी का विशेष योगदान रहा3
- कलेक्टर की कलाई पर सजा बेटियों का स्नेह, इको फ्रेंडली राखी से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश मिसरोद के नितिन साई चाइल्ड केयर स्कूल की छात्राओं ने खुद तैयार की राखियां, कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मिठाई खिलाकर दिया आशीर्वाद नर्मदापुरम। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नर्मदापुरम में भाई-बहन के स्नेह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देखने को मिला। मिसरोद स्थित नितिन साई चाइल्ड केयर स्कूल की कक्षा 7वीं और 9वीं की छात्राओं ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से तैयार की गई इको फ्रेंडली राखियां बांधीं। छात्राओं ने रक्षाबंधन के लिए विशेष रूप से पर्यावरण अनुकूल राखियां तैयार की थीं। अपनी रचनात्मकता और मेहनत से बनाई गई इन राखियों को कलेक्टर की कलाई पर बांधकर छात्राओं ने भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व के पर्व को उत्साह के साथ मनाया। राखियों के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कलेक्टर ने मिठाई खिलाकर दिया स्नेह छात्राओं से राखी बंधवाने के बाद कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने भी बच्चों के साथ सहजता और आत्मीयता से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्नेहाशीष प्रदान किया। कलेक्टर ने छात्राओं द्वारा स्वयं तैयार की गई इको फ्रेंडली राखियों की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि बच्चों की ऐसी रचनात्मक पहल समाज को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण हितैषी परंपराओं को अपनाने की प्रेरणा देती है। यादगार बना रक्षाबंधन का पल कलेक्टर से मुलाकात और राखी बांधने के बाद छात्राएं काफी उत्साहित नजर आईं। इस आत्मीय मुलाकात की यादों को संजोने के लिए छात्राओं ने कलेक्टर के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर छात्राओं की पहल ने स्नेह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पर्व को एक सकारात्मक सामाजिक संदेश से जोड़ दिया।1
- कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम, कीचड़ और गड्ढों से किसान परेशान; कई दिनों से बिजली भी बंद नर्मदापुरम शहर की आईटीआई रोड स्थित कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम है। मंडी के दोनों गेटों पर कीचड़ और गड्ढों के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन किसान और उनके वाहन फंस रहे हैं। वहीं सफाई के अभाव में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और मंडी की बिजली व्यवस्था भी कई दिनों से बंद बताई जा रही है। सफाई और बिजली के लिए निजी कर्मचारी होने के बावजूद व्यवस्था नहीं सुधरने से मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पूरी खबर नर्मदापुरम शहर के आईटीआई रोड स्थित कृषि उपज मंडी में इन दिनों अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में रोजाना सैकड़ों किसान अपनी कृषि उपज लेकर पहुंचते हैं, लेकिन मंडी के दोनों गेटों पर बदहाल रास्तों के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। मंडी के दोनों गेटों पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे होने के कारण कृषि उपज से भरे वाहन निकलने में दिक्कत हो रही है। किसानों के वाहन आए दिन कीचड़ और गड्ढों में फंस रहे हैं। इससे किसानों को अपने वाहनों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके साथ ही मंडी परिसर में नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सफाई के लिए निजी कर्मचारी होने के बावजूद नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। वहीं मंडी परिसर की बिजली व्यवस्था भी कई दिनों से बंद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि बिजली व्यवस्था के लिए निजी कर्मचारी को हर महीने भुगतान किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद बिजली की समस्या बनी हुई है। किसानों का कहना है कि मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर आते हैं। ऐसे में मंडी के दोनों गेटों पर सड़क की स्थिति सुधारने, कीचड़ और गड्ढों को भरने, नियमित सफाई कराने और बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने की जरूरत है। अब सवाल यह है कि किसानों से जुड़ी इतनी महत्वपूर्ण मंडी में मूलभूत सुविधाओं की निगरानी आखिर कौन कर रहा है? सफाई और बिजली व्यवस्था के लिए कर्मचारी होने के बावजूद हालात क्यों नहीं सुधर रहे हैं? किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- भक्ति भाव और विशाल भंडारे के साथ हुआ नर्मदा पुराण का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ नर्मदा पुराण का समापन हरदा/टिमरनी- स्थानीय नर्मदा भवन में पिछले सात दिनों से लगातार चल रही संगीतमय नर्मदा पुराण कथा का बुधवार को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। कथा के दौरान कथावाचक पंडित अनिल पगारे ने श्रद्धालुओं को मां नर्मदा की महिमा, धार्मिक महत्व और नर्मदा तट की आध्यात्मिक परंपराओं से अवगत कराया। कथा के दौरान नर्मदा जी के भजनों और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सात दिनों तक नर्मदा भवन में चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कथा के समापन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं पूर्णाहुति की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान नर्मदा भवन ‘हर-हर नर्मदे’ के जयघोष से गूंजता रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र काशिव, सतीश जोशी ,राजेंद्र उपाध्याय , मनोहर बरसले ,अशोक पगारे, नरेंद्र सिटोंके, राकेश पाराशर, बंटी बिल्लौरे, अरुण गुहा,संजय पाराशर, अनूप बिल्लौरे ,अशोक बिल्लौरे दीपक शांडिल्य एवं मुकेश शांडिल्य का विशेष सहयोग रहा2