पुलिस के घर पुलिस की दबिश महकमे का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सिपाही की मुसीबतें शुरू आधी रात को घर में घुस आई पुलिस. पुलिस के घर पुलिस की दबिश महकमे का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सिपाही की मुसीबतें शुरू आधी रात को घर में घुस आई पुलिस. लखनऊ पुलिस लाइन में ड्यूटी के बदले रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगाने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला के घर पर बीती रात करीब एक बजे 6/7 पुलिसकर्मी घुस आए.. सिपाही ने वीडियो बनाकर बताया कि काले अंग्रेजों के आदेश से मेरे घर पर पुलिस आई.. वीडियो में सिपाही मुख्यमंत्री से पूछ रहा है कि, "क्या मैं आतंकवादी हूं?? क्या मैं नक्सली हूं?? या मैंने किसी का बलात्कार किया है या कोई लूट की है?? क्या मैं किसी का हत्यारा हूं??" "माननीय मुख्यमंत्री जी, मैं पूछना चाहता हूं.. क्या काले अंग्रेजों के पास यही तरीका रह गया है मेरी आवाज दबाने का.. मेरी माता जी को प्रताड़ित किया जाएगा.. सिपाही कह रहा है, "माननीय मुख्यमंत्री जी, इन काले अंग्रेजों के द्वारा मुझे इस तरह से तोड़ा नहीं जा सकेगा.. अगर मुझे शांत कराना है तो इन काले अंग्रेजों को मेरी हत्या करनी होगी.. सिपाही ने कहा, "मेरी आवाज को तभी बंद किया जा सकेगा जब पुलिस महकमे के भ्रष्टाचार, अनियमितताएं, शोषण की जांच के लिए कमेटी बनाकर सुधार करना पड़ेगा
पुलिस के घर पुलिस की दबिश महकमे का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सिपाही की मुसीबतें शुरू आधी रात को घर में घुस आई पुलिस. पुलिस के घर पुलिस की दबिश महकमे का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सिपाही की मुसीबतें शुरू आधी रात को घर में घुस आई पुलिस. लखनऊ पुलिस लाइन में ड्यूटी के बदले रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगाने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला के घर पर बीती रात करीब एक बजे 6/7 पुलिसकर्मी घुस आए.. सिपाही ने वीडियो बनाकर बताया कि काले अंग्रेजों के आदेश से मेरे घर पर पुलिस आई.. वीडियो में सिपाही मुख्यमंत्री से पूछ रहा है कि, "क्या मैं आतंकवादी हूं?? क्या मैं नक्सली हूं?? या मैंने किसी का बलात्कार किया है या कोई लूट की है?? क्या मैं किसी का हत्यारा हूं??" "माननीय मुख्यमंत्री जी, मैं पूछना चाहता हूं.. क्या काले अंग्रेजों के पास यही तरीका रह गया है मेरी आवाज दबाने का.. मेरी माता जी को प्रताड़ित किया जाएगा.. सिपाही कह रहा है, "माननीय मुख्यमंत्री जी, इन काले अंग्रेजों के द्वारा मुझे इस तरह से तोड़ा नहीं जा सकेगा.. अगर मुझे शांत कराना है तो इन काले अंग्रेजों को मेरी हत्या करनी होगी.. सिपाही ने कहा, "मेरी आवाज को तभी बंद किया जा सकेगा जब पुलिस महकमे के भ्रष्टाचार, अनियमितताएं, शोषण की जांच के लिए कमेटी बनाकर सुधार करना पड़ेगा
- प्रयागराज: सड़क हादसे में कोटेदार की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में रविवार हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक कोटेदार की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मेजा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकरी सेवार निवासी संजय सोनकर (पुत्र स्व. खिलाड़ी सोनकर) रविवार को अपनी भतीजी की विदाई कराकर घर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी कार मेजा रोड के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मंदिर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में संजय सोनकर को गंभीर चोटें आईं, वहीं उनकी बेटी भी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद संजय सोनकर को मृत घोषित कर दिया। उनकी बेटी की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार संजय सोनकर चार भाइयों में सबसे छोटे थे और गांव में कोटेदार के रूप में कार्यरत थे। उनके स्वभाव को लेकर लोग उन्हें सरल और मिलनसार बताते हैं। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।1
- सैनी थाना क्षेत्र के मीरापुर मर्दानपुर का मामला पुलिस जांच में जुटी *दो दिन से लापता युवक खागा में मिला बेहोशी की हालत में, वेदांत अस्पताल में भर कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के मीरापुर मर्दानपुर वर्जी, दारानगर निवासी मनोज मौर्य दो दिन से लापता थे। रविवार को वह फतेहपुर जिले के खागा में बेहोशी की हालत में मिले। फिलहाल मनोज को सैनी के वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। *दुकान के लिए निकले थे, फिर नहीं लौटे:* परिजनों के मुताबिक मनोज मौर्य दो दिन पहले अपनी दुकान के लिए घर से निकले थे। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सैनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। *खागा में मिले बेहोश:* रविवार सुबह सूचना मिली कि मनोज फतेहपुर के खागा में बेहोशी की हालत में पड़े हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सैनी लाया गया और वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मनोज की हालत अभी स्थिर नहीं है और वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं। *पुलिस कर रही जांच:* मामले में सैनी थाना पुलिस का कहना है कि युवक के मिलने की सूचना मिली है। परिजनों से बात की जा रही है। मनोज के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उनके साथ क्या हुआ था। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने आशंका जताई है कि मनोज के साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।1
- उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग लड़की के साथ खेत में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हैवानियत भरी घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है।1
- मेजा क्षेत्र में सड़क हादसे में कोटेदार की मौत, बेटी गंभीर मेजा में सड़क हादसे में कोटेदार की मौत, बेटी गंभीर प्रयागराज। मेजा के पकरी सेवार गांव में रविवार को हुए सड़क हादसे में कोटेदार संजय सोनकर की मौत हो गई। उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक संजय सोनकर भतीजी की विदाई कराकर लौट रहे थे। मेजा रोड पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार से टकरा गई। डायल 100 की टीम दोनों को सीएससी रामनगर ले गई, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संजय चार भाइयों में सबसे छोटे थे और गांव में कोटेदार थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।1
- euehdhthfbfjzjkwkanfjchniciejdjcngjvnyjgjrjdkdkcgjfjksskkcgjjgjfjfjfjgkfjfgjjfjfjdjcjvvjjgjdjdjfjfjgjgjgjfkfjvjgkxkdjvjgjgkfkfjjdjfjgkvdkskelfkkgigmykvdjdjrjjgjgjcdjjddkddkkdkxcmgbjhhjvdklazzjxncbvfucrjikeooslzcjtjigny chh mtocekjkakxcmivtiviyjvhvkkcks1
- मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला1
- कौशांबी में NGT के नियमों की उड़ रही धज्जियां यमुना की जलधारा में पोकलैंड से हो रहा अवैध खनन *पिपरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर ब्यूर घाट पर दिन-रात गरज रहीं मशीनें, जीरो टॉलरेंस नीति बेअसर* कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर ब्यूर घाट पर बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यमुना नदी की जलधारा के बीचों-बीच आधा दर्जन से अधिक पोकलैंड मशीनें लगाकर दिन-रात अवैध बालू खनन किया जा रहा है। NGT के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रहे इस अवैध कारोबार से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। *जलधारा में उतार दीं पोकलैंड मशीनें:* ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि रसूलपुर ब्यूर घाट पर यमुना की मुख्य धारा में बड़ी-बड़ी पोकलैंड मशीनें उतार दी गई हैं। इन मशीनों से 24 घंटे बालू निकाली जा रही है। रात के अंधेरे में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर भरकर बालू ढोई जा रही है। दिन में भी खुलेआम खनन जारी है। GPS लगे होने के बावजूद मशीनें नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में काम कर रही हैं। *NGT के आदेश हवा, पर्यावरण को खतरा:* नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नदी की जलधारा में मशीनों से खनन पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। लेकिन यहां NGT के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अवैध खनन से नदी की धारा बदल रही है। घाट पर 20-25 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे बाढ़ का खतरा और कटान बढ़ गया है। जलीय जीवों पर भी संकट मंडरा रहा है। *"प्रशासन की मिलीभगत के बिना संभव नहीं":* स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बालू माफिया बिना किसी डर के खुलेआम खनन कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन संभव नहीं है। "शिकायत करो तो उल्टा धमकी मिलती है। कई बार वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई," एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया। *जीरो टॉलरेंस नीति फेल:* उत्तर प्रदेश सरकार अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति की बात करती है, लेकिन कौशांबी में बालू माफियाओं के आगे यह नीति बेअसर दिख रही है। जिले में पहले भी कई घाटों पर अवैध खनन के मामले सामने आ चुके हैं। *प्रशासन क्या बोला:* मामले में खनन अधिकारी कौशांबी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा, "वीडियो संज्ञान में आया है। टीम मौके पर भेजी जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मशीनें सीज कर जुर्माना लगाया जाएगा।" वहीं पिपरी थाना प्रभारी ने कहा कि खनन विभाग की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ग्रामीणों ने डीएम और कमिश्नर प्रयागराज से तत्काल जांच कराकर अवैध खनन बंद कराने और दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।1
- प्रयागराज के शास्त्री पुल पर लगे भीषण जाम के कारण यूपी PGT 2022 परीक्षा के कई परीक्षार्थी देर से पहुंचे। प्रशासन की लापरवाही को इसका जिम्मेदार मानते हुए छात्रों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।1
- मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय प्रयागराज के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ लेने पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का स्वागत किया।1