logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रेटर नोएडा: पेट्रोल पंप पर फ्यूल की जगह डाल दिया गया पानी, कई वाहन हुए खराब ग्रेटर नोएडा में एक पेट्रोल पंप पर लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां कई वाहनों में पेट्रोल की जगह पानी डाल दिया गया. जिससे वाहन कुछ दूर जाकर बंद हो गए. साथ ही कई वाहन खराब भी हो गए. ग्रेटर नोएडा में परीचौक के पास ऐचेर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भरे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के कारण 10 वाहन खराब हो गए. जिसके बाद ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. यह घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर पाई वन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर को हुई. कई लोग अपनी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों में पेट्रोल भरवाकर वहां से निकले, लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर उनके वाहन अचानक बंद पड़ गए. वाहन खराब होने के बाद ग्राहक वापस पेट्रोल पंप पर लौटे और कर्मचारियों व मैनेजर से शिकायत की. जांच करने पर पता चला कि पेट्रोल पंप के टैंक में लीकेज के कारण पानी चला गया था. ऐसे में वही पानी वाहनों की टंकी में डाल दिया गया. पेट्रोल की जगह पानी डालने से गुस्साए ग्राहकों ने किया हंगामा. (Photo: Arun tyagi/ITG) इस खुलासे के बाद ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया. जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की. घटना के कारण 4 कारें और 6 मोटरसाइकिलें खराब हो गईं. कई वाहनों को मौके पर ही मैकेनिक बुलाकर ठीक कराना पड़ा. इस लापरवाही से आहत ग्राहकों ने मुआवजे की मांग की है. हालांकि मुआवजे पर पेट्रोल की तरफ से भी सहमति जताई गई है.

1 hr ago
user_Satish mishra
Satish mishra
Rastra seva Saharanpur, Uttar Pradesh•
1 hr ago

ग्रेटर नोएडा: पेट्रोल पंप पर फ्यूल की जगह डाल दिया गया पानी, कई वाहन हुए खराब ग्रेटर नोएडा में एक पेट्रोल पंप पर लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां कई वाहनों में पेट्रोल की जगह पानी डाल दिया गया. जिससे वाहन कुछ दूर जाकर बंद हो गए. साथ ही कई वाहन खराब भी हो गए. ग्रेटर नोएडा में परीचौक के पास ऐचेर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भरे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के कारण 10 वाहन खराब हो गए. जिसके बाद ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. यह घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर पाई वन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर को हुई. कई लोग अपनी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों में पेट्रोल भरवाकर वहां से निकले, लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर उनके वाहन अचानक बंद पड़ गए. वाहन खराब होने के बाद ग्राहक वापस पेट्रोल पंप पर लौटे और कर्मचारियों व मैनेजर से शिकायत की. जांच करने पर पता चला कि पेट्रोल पंप के टैंक में लीकेज के कारण पानी चला गया था. ऐसे में वही पानी वाहनों की टंकी में डाल दिया गया. पेट्रोल की जगह पानी डालने से गुस्साए ग्राहकों ने किया हंगामा. (Photo: Arun tyagi/ITG) इस खुलासे के बाद ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया. जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की. घटना के कारण 4 कारें और 6 मोटरसाइकिलें खराब हो गईं. कई वाहनों को मौके पर ही मैकेनिक बुलाकर ठीक कराना पड़ा. इस लापरवाही से आहत ग्राहकों ने मुआवजे की मांग की है. हालांकि मुआवजे पर पेट्रोल की तरफ से भी सहमति जताई गई है.

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by HR02 City News
    1
    Post by HR02 City News
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • किसान ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान मौके पर रेलवे विभाग से एआरएम हनुमान प्रसाद ग्रामीणों को आश्वासन देने के लिए मौके पर पहुंचे ।और दो दिन में ट्रेने रुकने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी इसको लेकर भी आश्वासन दिया। इसी पर ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया। लेकिन अधिकारियों के द्वारा वादा खिलाफी की गई। और आज तीन साल बाद पुलिस विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कर नोटिस दीवार पर चिपकाए गए।
    1
    किसान ने  बताया कि प्रदर्शन के दौरान मौके पर रेलवे विभाग से एआरएम हनुमान प्रसाद ग्रामीणों को आश्वासन देने के लिए मौके पर पहुंचे ।और दो दिन में ट्रेने रुकने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी इसको लेकर भी आश्वासन दिया। इसी पर ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया। लेकिन अधिकारियों के द्वारा वादा खिलाफी की गई। और आज तीन साल बाद पुलिस विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कर नोटिस दीवार पर चिपकाए गए।
    user_Kulwant Singh Reporter India T
    Kulwant Singh Reporter India T
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • किसानों की आय को दौगुना करने का वायदा भाजपा सरकार की केवल वोट हथियाने की राजनीति वाला नारा है-हल्का अध्यक्ष भरत मंढ़ाण इनैलों पार्टी द्वारा प्रदेश में खोले जा रहे है किसान कष्ट निवारण केन्द्र, इन्द्री में भी खुला किसान कष्ट निवारण केन्द्र
    1
    किसानों की आय को दौगुना करने का वायदा भाजपा सरकार की केवल वोट हथियाने की राजनीति वाला नारा है-हल्का अध्यक्ष भरत मंढ़ाण
इनैलों पार्टी द्वारा प्रदेश में खोले जा रहे है किसान कष्ट निवारण केन्द्र, इन्द्री में भी खुला किसान कष्ट निवारण केन्द्र
    user_Vijay kamboj
    Vijay kamboj
    पत्रकार इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • HEGSETH: IRAN IS HUMILIATED BY RESCUE MISSION
    1
    HEGSETH: IRAN IS HUMILIATED BY RESCUE MISSION
    user_SAGAR
    SAGAR
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 min ago
  • आज दिनांक-07.04.2026 को समय करीब -19.40 बजे डायल 112 हरिद्वार से कोतवाली श्यामपुर की एमडीटी पर सूचना प्राप्त हुयी कि रसियाबड के पास हाईवे पर दो बसो का आपस में आमने – सामने की टक्कर हो रखी है जिसमें सवारिया फसी हुयी है , इस सूचना पर तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष श्यामपुर मय पुलिस बल के पहुँचे व मौके पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय भी उपस्थित आये मौके पर एक प्राइवेट बस व रोडवेज बस जो कि क्रमशः देहरादून से बारात लौटकर नागल सोती बिजनौर जा रही थी व रोडबेज बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी की रसियाबड पर आमने –सामने टक्कर होकर दर्घुटनाग्रस्त हो रखी थी तथा बारात की बस में सवार 10-15 व्यक्ति घायल हो गये थे जिनमें से 02 व्यक्ति बस में फंसे हुये थे जिनको पुलिस बल द्वारा बस से बाहर निकालकर तत्काल घायलों व फसे लोगो को निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाये गए । यात्रीयो को दूसरी बसो में बैठाकर गंतव्य के लिये रवाना किया गया । मौके पर जनहानि नहीं हुई । सभी घायलों के परिजनों को सूचित किया जा चुका है । दोनो बसों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया गया है मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चल रहा है व कानून व्यवस्था सम्बंधित कोई समस्या नही है । घायलों का उपचार चल रहा है जनहानि नही हुई है । नाम पता घायल व्यक्तिः- 1.अनीश पुत्र मकबूल निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र-60 वर्ष 2.मुराद अली पुत्र वहीद निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 मो0नं0-7895090343 3.सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 4.नईम पुत्र इस्लामुद्दीन ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 5.नाजिर शाह पुत्र हामिद शाह निवासी शहजादपुर उ0प्र0 उम्र-55 वर्ष ।
    1
    आज दिनांक-07.04.2026 को समय करीब -19.40 बजे  डायल 112 हरिद्वार से कोतवाली श्यामपुर की एमडीटी पर सूचना प्राप्त हुयी कि रसियाबड के पास हाईवे पर दो बसो का आपस में आमने – सामने की टक्कर हो रखी है जिसमें सवारिया फसी हुयी है , इस सूचना पर तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष श्यामपुर मय पुलिस बल के पहुँचे व मौके पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय भी उपस्थित आये मौके पर एक प्राइवेट बस व रोडवेज बस जो कि क्रमशः देहरादून से बारात लौटकर नागल सोती बिजनौर जा रही थी व रोडबेज बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी की रसियाबड पर आमने –सामने टक्कर होकर दर्घुटनाग्रस्त हो रखी थी तथा बारात की बस में सवार 10-15 व्यक्ति घायल हो गये थे जिनमें से 02 व्यक्ति बस में फंसे हुये थे जिनको पुलिस बल द्वारा बस से बाहर निकालकर तत्काल घायलों व फसे लोगो को निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाये गए । यात्रीयो को दूसरी बसो में बैठाकर गंतव्य के लिये रवाना किया गया । मौके पर जनहानि नहीं हुई । सभी घायलों के परिजनों को सूचित किया जा चुका है । दोनो बसों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया गया है मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चल रहा है व कानून व्यवस्था सम्बंधित कोई समस्या नही है । घायलों का उपचार चल रहा है जनहानि नही हुई है ।
नाम पता घायल व्यक्तिः-
1.अनीश पुत्र मकबूल निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र-60 वर्ष 2.मुराद अली पुत्र वहीद निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 मो0नं0-7895090343 
3.सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 
4.नईम पुत्र इस्लामुद्दीन ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 
5.नाजिर शाह पुत्र हामिद शाह निवासी शहजादपुर उ0प्र0 उम्र-55 वर्ष ।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 min ago
  • Post by Mr Suresh Chauhan
    1
    Post by Mr Suresh Chauhan
    user_Mr Suresh Chauhan
    Mr Suresh Chauhan
    पत्रकार Barara, Ambala•
    27 min ago
  • Post by HR02 City News
    1
    Post by HR02 City News
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में बिरालसी-रोनी हरजीपुर के बीच नहर पटरी पर स्थित लालूखेड़ी मार्ग अचानक बीच से धराशायी हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यह मार्ग दो जनपदों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता माना जाता है, जिसके बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व भी यह सड़क इसी स्थान पर कट गई थी, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण एक बार फिर मार्ग ध्वस्त हो गया। नहर में पानी का दबाव और हाल ही में हुई बारिश को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना देते हुए जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने, नहर को नियंत्रित करने तथा किसानों की फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। नहर टूटने और सड़क धंसने से आसपास के किसानों की खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन से जल्द राहत कार्य शुरू कराने की मांग की जा रही है।
    3
    मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में बिरालसी-रोनी हरजीपुर के बीच नहर पटरी पर स्थित लालूखेड़ी मार्ग अचानक बीच से धराशायी हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यह मार्ग दो जनपदों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता माना जाता है, जिसके बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व भी यह सड़क इसी स्थान पर कट गई थी, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण एक बार फिर मार्ग ध्वस्त हो गया। नहर में पानी का दबाव और हाल ही में हुई बारिश को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना देते हुए जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने, नहर को नियंत्रित करने तथा किसानों की फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
नहर टूटने और सड़क धंसने से आसपास के किसानों की खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन से जल्द राहत कार्य शुरू कराने की मांग की जा रही है।
    user_जावेद आलम
    जावेद आलम
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • गौ माता राष्ट्र माता के लिए सभी को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए पंडित पवन कृष्ण शास्त्री
    1
    गौ माता राष्ट्र माता के लिए सभी को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए पंडित पवन कृष्ण शास्त्री
    user_Om tv haridwar (पंडित पवन कृष्
    Om tv haridwar (पंडित पवन कृष्
    Singer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.