एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा गर्रा पुल से गढ़िया-नकटौरा तक सुरक्षा इंतजाम नदारद, एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा चेतावनी बोर्ड और क्रैश बैरियर तक नहीं संवाद सूत्र जागरण लोनार।।हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गर्रा नदी पुल के आगे गढ़िया-नकटौरा के समीप मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सवायजपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने सामने से हरदोई की ओर से जा रहे एलपीजी गैस ट्रक में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गैस ट्रक का चालक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीजल टैंक फटने से करीब 300 लीटर डीजल वहे गया। यदि ट्रक गैस से भरा होता तो दुर्घटना भयावह रूप ले सकती थी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। गैस ट्रक चालक अप्पू पुत्र केदारराम, निवासी बिहार, ने बताया कि वह नेपाल सीमा स्थित सुनौली से एलपीजी गैस खाली कर मथुरा जा रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे वह अपनी साइड में चल रहे थे, तभी सामने से आए अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी ओर आकर जोरदार टक्कर मार दी। जैसे तैसे ट्रक नियंत्रित किया और बड़ा हादसा टल गया। चालक सुरक्षित है, हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटवाकर यातायात बहाल कराया। (1)- बताते चलें जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां गर्रा नदी पुल से गढ़िया-नकटौरा तक दो अत्यंत खतरनाक मोड़ हैं। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां और तालाब हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न चेतावनी संकेतक हैं, न रिफ्लेक्टर और न ही क्रैश बैरियर। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग लगातार दुर्घटना का कारण बन रहा है। (2)एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा, फिर भी नहीं चेता विभाग स्थानीय लोगों के अनुसार 27 जुलाई को इसी स्थान के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरा था। उसे चार क्रेनों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उस हादसे में पास के मकान में सो रहे रायबहादुर राजपूत और उनके मवेशी बाल-बाल बच गए थे। (3)ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी मोड़ पर पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी है। बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत, रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत तथा पाली क्षेत्र के एक चिकित्सक के पुत्र की कार खाई में गिरने से हुई मृत्यु जैसी कई घटनाएं इस मार्ग की भयावह स्थिति की गवाही देती हैं। इसके बाद भी कोई इन्तजाम नहीं किए गए।जब यह स्थान लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है, तो अब तक क्रैश बैरियर क्यों नहीं लगाए गए। स्थानीय लोग में भोले शुक्ला ग्राम प्रधान,राजू शुक्ला, लालजी बाजपेयी, रामजी,पुरुसतम नारायण शुक्ल,नहीम, रमलू आदि ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में तत्काल क्रैश बैरियर, संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं कराई जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। सड़क सुरक्षा के इन्तजामात न होने से दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा सकती है और ऐसे स्थानों पर सुधार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा गर्रा पुल से गढ़िया-नकटौरा तक सुरक्षा इंतजाम नदारद, एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा चेतावनी बोर्ड और क्रैश बैरियर तक नहीं संवाद सूत्र जागरण लोनार।।हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गर्रा नदी पुल के आगे गढ़िया-नकटौरा के समीप मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सवायजपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने सामने से हरदोई की ओर से जा रहे एलपीजी गैस ट्रक में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गैस ट्रक का चालक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीजल टैंक फटने से करीब 300 लीटर डीजल वहे गया। यदि ट्रक गैस से भरा होता तो दुर्घटना भयावह रूप ले सकती
थी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। गैस ट्रक चालक अप्पू पुत्र केदारराम, निवासी बिहार, ने बताया कि वह नेपाल सीमा स्थित सुनौली से एलपीजी गैस खाली कर मथुरा जा रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे वह अपनी साइड में चल रहे थे, तभी सामने से आए अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी ओर आकर जोरदार टक्कर मार दी। जैसे तैसे ट्रक नियंत्रित किया और बड़ा हादसा टल गया। चालक सुरक्षित है, हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटवाकर यातायात बहाल कराया। (1)- बताते चलें जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां गर्रा नदी पुल से गढ़िया-नकटौरा तक दो अत्यंत खतरनाक मोड़ हैं। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां और तालाब हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न चेतावनी संकेतक
हैं, न रिफ्लेक्टर और न ही क्रैश बैरियर। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग लगातार दुर्घटना का कारण बन रहा है। (2)एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा, फिर भी नहीं चेता विभाग स्थानीय लोगों के अनुसार 27 जुलाई को इसी स्थान के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरा था। उसे चार क्रेनों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उस हादसे में पास के मकान में सो रहे रायबहादुर राजपूत और उनके मवेशी बाल-बाल बच गए थे। (3)ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी मोड़ पर पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी है। बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत, रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत तथा
पाली क्षेत्र के एक चिकित्सक के पुत्र की कार खाई में गिरने से हुई मृत्यु जैसी कई घटनाएं इस मार्ग की भयावह स्थिति की गवाही देती हैं। इसके बाद भी कोई इन्तजाम नहीं किए गए।जब यह स्थान लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है, तो अब तक क्रैश बैरियर क्यों नहीं लगाए गए। स्थानीय लोग में भोले शुक्ला ग्राम प्रधान,राजू शुक्ला, लालजी बाजपेयी, रामजी,पुरुसतम नारायण शुक्ल,नहीम, रमलू आदि ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में तत्काल क्रैश बैरियर, संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं कराई जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। सड़क सुरक्षा के इन्तजामात न होने से दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा सकती है और ऐसे स्थानों पर सुधार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
- gram kajewadi ke halat bahut kharab hai kripya jyada Se jyada share Karen1
- डीसीएम की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत डीसीएम की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हरदोई। जनपद के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगंवा में डीसीएम चालक की कथित लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। डीसीएम वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा टूटकर नीचे गिर गया और उसकी चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 02 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:00 बजे सूचना मिली कि ग्राम विहगंवा में एक डीसीएम वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया है। हादसे में टूटकर गिरे खंभे के नीचे दबने से रागिनी शुक्ला (14 वर्ष) पुत्री अजय कुमार शुक्ला निवासी ग्राम विहगंवा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को तत्काल सीएचसी बावन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1
- सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने सकाहा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने सकाहा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं को सावन के पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए तथा सीसीटीवी कैमरों को लगातार क्रियाशील रखा जाए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए और किसी भी स्थिति में अधोमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न होने दिया जाए। साथ ही अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार संचालित रखने, श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा हेल्प डेस्क, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार जैसी आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए निर्धारित रूट प्लान, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आशुतोष, खंड विकास अधिकारी बावन रामप्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बारिश होने पर घरों में भरा गंदा पानी, युवक ब्लेड लेकर पालिका पहुंचा नालियां चोक होने के कारण बारिश होने पर घरों में भरा गंदा पानी, युवक ब्लेड लेकर पालिका पहुंचा कन्नौज। छिबरामऊ में मोहल्ला त्रिपाठी नगर, वार्ड 25 में देर रात हुई बारिश से नाले-नालियों का गंदा पानी कई घरों में भर गया। इससे सामान भीगने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज युवक शोभित भदौरिया उर्फ सोनू हाथ में ब्लेड लेकर नगर पालिका पहुंचा और आत्मदाह की चेतावनी दी। ईओ अजय कुमार पटेल और सभासद धर्मेंद्र दुबे उर्फ शम्मी ने उसे समझाकर शांत कराया। ईओ ने जेई रविराज कौशल के साथ मोहल्ले का निरीक्षण कर जल्द जलभराव की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।1
- अवैध लकड़ी कटान का वीडियो बनाना पड़ा भारी, डीसीएम चालक से सरेआम मारपीट; घटना कैमरे में कैद* *अवैध लकड़ी कटान का वीडियो बनाना पड़ा भारी, डीसीएम चालक से सरेआम मारपीट; घटना कैमरे में कैद* हरदोई/पिहानी। पिहानी थाना क्षेत्र के जाजूपारा गांव में एक डीसीएम चालक के साथ कथित तौर पर सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चालक मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कस्बे का रहने वाला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक ने क्षेत्र में कथित अवैध लकड़ी कटान से जुड़ा एक वीडियो बना लिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक पत्रकार के कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद चालक इतना भयभीत हो गया कि उसने पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वीडियो में दिखाई दे रही घटना की की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग सोशल मीडिया पर उठ रही है।1