logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन प्रहार-2 में बड़ी कार्रवाई: 100 नग नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार-2 में बड़ी कार्रवाई: 100 नग नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार रीवा। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत गोविन्दगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आरती सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को थाना गोविन्दगढ़ अंतर्गत चौकी शिवपुरवा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सहिजना मोड़ के पास नहर किनारे घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 नग अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के साथ इस अवैध कारोबार में दो अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन्हें भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। तीनों के विरुद्ध थाना गोविन्दगढ़ में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 8/21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी अजय तिवारी उर्फ शिब्बू (35 वर्ष) निवासी ग्राम सहिजना नंबर 02 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, उपनिरीक्षक निशा खूता, सहायक उपनिरीक्षक रामजियावन वर्मा, इन्द्रभान सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

2 hrs ago
user_शेखर तिवारी
शेखर तिवारी
Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

ऑपरेशन प्रहार-2 में बड़ी कार्रवाई: 100 नग नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार-2 में बड़ी कार्रवाई: 100 नग नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार रीवा। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत गोविन्दगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आरती सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को थाना गोविन्दगढ़ अंतर्गत चौकी शिवपुरवा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सहिजना मोड़ के पास नहर किनारे घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 नग अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने

8356dc0e-7c61-4146-b78c-45370d12dc40

आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के साथ इस अवैध कारोबार में दो अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन्हें भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। तीनों के विरुद्ध थाना गोविन्दगढ़ में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 8/21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी अजय तिवारी उर्फ शिब्बू (35 वर्ष) निवासी ग्राम सहिजना नंबर 02 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, उपनिरीक्षक निशा खूता, सहायक उपनिरीक्षक रामजियावन वर्मा, इन्द्रभान सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नगर निगम प्रशासन के द्वारा यह कार्य जो कई वर्षों से कब्जा किया गया था उसको हटाया गया एवं नई रोड के निर्माण कार्य हेतु यह कार्य हो रहा है
    1
    नगर निगम प्रशासन के द्वारा यह कार्य जो कई वर्षों से कब्जा किया गया था उसको हटाया गया एवं नई रोड के निर्माण कार्य हेतु  यह कार्य हो रहा है
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नई दिल्ली। आज का वैश्विक परिदृश्य कई संघर्षों और युद्धों से प्रभावित है। चाहे अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव हो, पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच संघर्ष हो या यूक्रेन-रूस का युद्ध, दुनिया के कई हिस्सों में अशांति और तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे समय में विश्व शांति और आंतरिक संतुलन का संदेश देने के उद्देश्य से ‘ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑफ मेडिटेशन लीडर्स (GCML) 2026’ का आयोजन 3 से 5 अप्रैल 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, आध्यात्मिक नेताओं, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन बुद्धा-सीईओ क्वांटम फाउंडेशन द्वारा आयुष मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में एस-व्यासा विश्वविद्यालय, पिरामिड मेडिटेशन चैनल (PMC) हिंदी, क्वांटम लाइफ यूनिवर्सिटी, पिरामिड वैली इंटरनेशनल, स्पिरिचुअल टैबलेट्स रिसर्च फाउंडेशन, BeSuperMind और ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल ऑफ इंडिया (GTTCI) सहित कई संस्थान सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ध्यान को एक वैज्ञानिक और व्यावहारिक माध्यम के रूप में स्थापित करना है, ताकि इसे नीति-निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कार्यस्थलों में शामिल कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। बुद्धा-सीईओ क्वांटम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. चंद्र पुलामरसेट्टी ने कहा कि ध्यान मन और शरीर को संतुलित करने के साथ-साथ व्यक्ति को सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। उनके अनुसार जब नेतृत्व ध्यान के माध्यम से आंतरिक परिवर्तन अपनाता है, तो यह परिवर्तन समाज और विश्व शांति की दिशा में सकारात्मक प्रभाव डालता है। वहीं पद्मश्री डॉ. डी. आर. कार्तिकेयन, पूर्व निदेशक सीबीआई एवं सीआरपीएफ, ने कहा कि “वैश्विक शांति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर की शांति से होती है।” सम्मेलन में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर एच.एच. पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती, डॉ. विनोद के. पॉल (नीति आयोग), पद्मश्री डॉ. एच. आर. नागेंद्र (एस-व्यासा विश्वविद्यालय), पद्मश्री राजेश कोटेचा (सचिव, आयुष मंत्रालय), डॉ. सुधांशु त्रिवेदी (सांसद, राज्यसभा), डॉ. सारा लाजर (हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, अमेरिका), डॉ. रीमा दादा (एम्स), डॉ. मोहित गुप्ता, पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती, डॉ. न्यूटन कोंडावेती, श्री सौरभ बोथरा और श्री विजयभास्कर रेड्डी सहित कई प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान ध्यान पर आधारित शोध, केस स्टडी, पैनल चर्चा, नेतृत्व और स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव तथा निर्देशित ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनसे प्रतिभागियों को ध्यान के व्यावहारिक लाभों का अनुभव होगा।
    1
    नई दिल्ली। आज का वैश्विक परिदृश्य कई संघर्षों और युद्धों से प्रभावित है। चाहे अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव हो, पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच संघर्ष हो या यूक्रेन-रूस का युद्ध, दुनिया के कई हिस्सों में अशांति और तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे समय में विश्व शांति और आंतरिक संतुलन का संदेश देने के उद्देश्य से ‘ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑफ मेडिटेशन लीडर्स (GCML) 2026’ का आयोजन 3 से 5 अप्रैल 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, आध्यात्मिक नेताओं, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञ भाग लेंगे।
इस सम्मेलन का आयोजन बुद्धा-सीईओ क्वांटम फाउंडेशन द्वारा आयुष मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में एस-व्यासा विश्वविद्यालय, पिरामिड मेडिटेशन चैनल (PMC) हिंदी, क्वांटम लाइफ यूनिवर्सिटी, पिरामिड वैली इंटरनेशनल, स्पिरिचुअल टैबलेट्स रिसर्च फाउंडेशन, BeSuperMind और ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल ऑफ इंडिया (GTTCI) सहित कई संस्थान सहयोगी के रूप में जुड़े हैं।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ध्यान को एक वैज्ञानिक और व्यावहारिक माध्यम के रूप में स्थापित करना है, ताकि इसे नीति-निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कार्यस्थलों में शामिल कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
बुद्धा-सीईओ क्वांटम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. चंद्र पुलामरसेट्टी ने कहा कि ध्यान मन और शरीर को संतुलित करने के साथ-साथ व्यक्ति को सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। उनके अनुसार जब नेतृत्व ध्यान के माध्यम से आंतरिक परिवर्तन अपनाता है, तो यह परिवर्तन समाज और विश्व शांति की दिशा में सकारात्मक प्रभाव डालता है।
वहीं पद्मश्री डॉ. डी. आर. कार्तिकेयन, पूर्व निदेशक सीबीआई एवं सीआरपीएफ, ने कहा कि “वैश्विक शांति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर की शांति से होती है।”
सम्मेलन में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस अवसर पर एच.एच. पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती, डॉ. विनोद के. पॉल (नीति आयोग), पद्मश्री डॉ. एच. आर. नागेंद्र (एस-व्यासा विश्वविद्यालय), पद्मश्री राजेश कोटेचा (सचिव, आयुष मंत्रालय), डॉ. सुधांशु त्रिवेदी (सांसद, राज्यसभा), डॉ. सारा लाजर (हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, अमेरिका), डॉ. रीमा दादा (एम्स), डॉ. मोहित गुप्ता, पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती, डॉ. न्यूटन कोंडावेती, श्री सौरभ बोथरा और श्री विजयभास्कर रेड्डी सहित कई प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार साझा करेंगे।
तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान ध्यान पर आधारित शोध, केस स्टडी, पैनल चर्चा, नेतृत्व और स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव तथा निर्देशित ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनसे प्रतिभागियों को ध्यान के व्यावहारिक लाभों का अनुभव होगा।
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पत्रकार Rewa, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्राम विकास अधिकारी का रोड पर निकला प्लाट, खुशी का ठिकाना नहीं रहा
    1
    ग्राम विकास अधिकारी का रोड पर निकला प्लाट, खुशी का ठिकाना नहीं रहा
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    5 hrs ago
  • मां शारदा देवी के दर्शन करने पहुंचे रीवा IG गौरव राजपूत
    1
    मां शारदा देवी के दर्शन करने पहुंचे रीवा IG गौरव राजपूत
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विंध्य बलराम/रुद्र प्रताप सिंह. सीधी। भारतीय जनता पार्टी केवल पार्टी नहीं हमारी मां है, इसलिए पार्टी का जन्म दिवस आगामी 6 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ आयोजित करें। पार्टी के कारण हमारी शान और सम्मान है, व्यक्तित्व और नाम की पहचान है। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 6 अप्रैल को मनाए जा रहे स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म दिवस आनंद और उल्लास का दिन होता है। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को शानदार ढंग से आयोजित करें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्यकर्ताओं के दम और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से लगातार बना रही है। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय प्रथम फिर पार्टी और उसके बाद कार्यकर्ता आता है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन मंत्र है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस 6 अप्रैल के तारीख में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसमें साज सज्जा, ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का सम्मान, बस्ती संपर्क, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा, सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन सहित आदि प्रकार के अलग-अलग दिनों मे अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभावी और शानदार हो कार्यक्रम -- के के तिवारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण के संभागीय सह प्रभारी के के तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल पार्टी का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे हैं। सभी कार्यक्रम प्रभावी और ऐतिहासिक हो, इसके लिए हम सभी को पूर्ण मनोयोग से जुटना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जिला उपाध्यक्ष उषा गोपाल पटेल, शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह उइके, जिला मंत्री गजराज सिंह चंदेल, उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, कपूर चंद साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, नवनिर्वाचित अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, पुन्नू खान, सोशल मीडिया सह संभागीय प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदास यादव, योगेंद्र सिंह, कृष्णा तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
    2
    विंध्य बलराम/रुद्र प्रताप सिंह.
सीधी। 
भारतीय जनता पार्टी केवल पार्टी नहीं हमारी मां है,  इसलिए पार्टी का जन्म दिवस आगामी 6 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ आयोजित करें। पार्टी के कारण हमारी शान और सम्मान है, व्यक्तित्व और नाम की पहचान है। 
उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 6 अप्रैल को मनाए जा रहे स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं।
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म दिवस आनंद और उल्लास का दिन होता है। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को शानदार ढंग से आयोजित करें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्यकर्ताओं के दम और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से लगातार बना रही है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय प्रथम फिर पार्टी और उसके बाद कार्यकर्ता आता है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन मंत्र है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस 6 अप्रैल के तारीख में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसमें साज सज्जा, ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का सम्मान, बस्ती संपर्क, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा, सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन सहित आदि प्रकार के अलग-अलग दिनों मे अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रभावी और शानदार हो कार्यक्रम -- के के तिवारी 
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण के संभागीय सह प्रभारी के के तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल पार्टी का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे हैं। सभी कार्यक्रम प्रभावी और ऐतिहासिक हो, इसके लिए हम सभी को पूर्ण मनोयोग से जुटना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह ने किया।  
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जिला उपाध्यक्ष उषा गोपाल पटेल, शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह उइके, जिला मंत्री गजराज सिंह चंदेल, उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, कपूर चंद साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, नवनिर्वाचित अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, पुन्नू खान, सोशल मीडिया सह संभागीय प्रभारी जितेन्द्र तिवारी,  मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदास यादव, योगेंद्र सिंह, कृष्णा तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रीवा में मजदूरों संग एसकेएम ने मनाया ‘काला दिवस’, श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन रीवा में मजदूरों संग एसकेएम ने मनाया ‘काला दिवस’, श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन रीवा, ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के समर्थन में रीवा में मजदूरों के साथ ‘काला दिवस’ मनाया गया। चार नई श्रम संहिताओं के विरोध में एसकेएम कार्यकर्ताओं ने नया बस स्टैंड स्थित सरदार पटेल तिराहे पर काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल, संयोजक पुष्पेंद्र सिंह (एडवोकेट, मऊगंज) और जिला अध्यक्ष अजय कुमार पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में शामिल नेताओं—श्रीनिवास पटेल, शत्रुघ्न सिंह, भैयालाल विश्वकर्मा, जावेद खान, रामराज, भगवानदास साहू, दिनेश लोनिया, धर्मजीत साकेत, राजबहादुर पटेल, संतोष पटेल, मोहन सहित अन्य ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। मोर्चे के नेता शिव सिंह और संतकुमार पटेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई चार श्रम संहिताएँ 44 केंद्रीय और 150 राज्य स्तरीय श्रम कानूनों को समाप्त करने की दिशा में कदम हैं। उनका कहना है कि इन संहिताओं से मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा मिलेगा। नेताओं ने कहा कि ट्रेड यूनियनों ने लंबे संघर्ष के बाद सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा, ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी और पेंशन जैसे अधिकार हासिल किए थे, जिन्हें अब खतरा है।
    3
    रीवा में मजदूरों संग एसकेएम ने मनाया ‘काला दिवस’, श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन
रीवा में मजदूरों संग एसकेएम ने मनाया ‘काला दिवस’, श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन
रीवा, ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के समर्थन में रीवा में मजदूरों के साथ ‘काला दिवस’ मनाया गया। चार नई श्रम संहिताओं के विरोध में एसकेएम कार्यकर्ताओं ने नया बस स्टैंड स्थित सरदार पटेल तिराहे पर काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल, संयोजक पुष्पेंद्र सिंह (एडवोकेट, मऊगंज) और जिला अध्यक्ष अजय कुमार पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन में शामिल नेताओं—श्रीनिवास पटेल, शत्रुघ्न सिंह, भैयालाल विश्वकर्मा, जावेद खान, रामराज, भगवानदास साहू, दिनेश लोनिया, धर्मजीत साकेत, राजबहादुर पटेल, संतोष पटेल, मोहन सहित अन्य ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
मोर्चे के नेता शिव सिंह और संतकुमार पटेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई चार श्रम संहिताएँ 44 केंद्रीय और 150 राज्य स्तरीय श्रम कानूनों को समाप्त करने की दिशा में कदम हैं। उनका कहना है कि इन संहिताओं से मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा मिलेगा।
नेताओं ने कहा कि ट्रेड यूनियनों ने लंबे संघर्ष के बाद सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा, ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी और पेंशन जैसे अधिकार हासिल किए थे, जिन्हें अब खतरा है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सफाई कर्मियों को बाटी स्कूटी
    1
    कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सफाई कर्मियों को बाटी स्कूटी
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पत्रकार Rewa, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • दुल्हन के पीछे बाराती और दूल्हा भाग-भाग के परेशान
    1
    दुल्हन के पीछे बाराती और दूल्हा भाग-भाग के परेशान
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.