logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैरिया पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, बीडीओ से जांच की मांग शौपा आवेदन बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बैरिया पंचायत निवासी चंदन चौधरी ने गुरुवार के दोपहर करीब तीन बजे बताया की पंचायत समिति मद से कराए गए निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बैरिया बाजार में बनाए गए ग्रामीण हाट शेड तथा वार्ड संख्या 8 स्थित ब्रह्म स्थान के पास छठ घाट सीढ़ी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है। आरोप है कि जहां छठ घाट निर्माण में 10 से 12 फीट गहराई तक पिलर डाले जाने चाहिए थे, वहां मात्र 2 से 3 फीट तक ही पिलर ढालकर कार्य पूरा कर दिया गया। वहीं बाजार शेड निर्माण में भी पिलर को जमीन के अंदर मजबूत नींव देने के बजाय ऊपर से ही खड़ा कर दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि टीन शेड के एंगल को मजबूत नट-बोल्ट की जगह कमजोर छड़ से लगाया गया है, जिससे तेज आंधी या तूफान में हादसे की आशंका बनी हुई है। साथ ही 80 एमएम के स्थान पर कमजोर और डुप्लीकेट सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। चंदन चौधरी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम ने बताया की मनरेगा योजना के कार्य कराई गई है। संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। मामले के जांच कर विभागीय कार्रवाई की जा जायेगी।

10 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
10 hrs ago

बैरिया पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, बीडीओ से जांच की मांग शौपा आवेदन बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बैरिया पंचायत निवासी चंदन चौधरी ने गुरुवार के दोपहर करीब तीन बजे बताया की पंचायत समिति मद से कराए गए निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बैरिया बाजार में बनाए गए ग्रामीण हाट शेड तथा वार्ड संख्या 8 स्थित ब्रह्म स्थान के पास छठ घाट सीढ़ी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है। आरोप है कि जहां छठ घाट निर्माण में 10 से 12 फीट गहराई तक पिलर डाले जाने चाहिए थे, वहां मात्र 2 से 3 फीट तक ही पिलर ढालकर कार्य पूरा कर दिया गया। वहीं बाजार शेड निर्माण में भी पिलर को जमीन के अंदर मजबूत नींव देने के बजाय ऊपर से ही खड़ा कर दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि टीन शेड के एंगल को मजबूत नट-बोल्ट की जगह कमजोर छड़ से लगाया गया है, जिससे तेज आंधी या तूफान में हादसे की आशंका बनी हुई है। साथ ही 80 एमएम के स्थान पर कमजोर और डुप्लीकेट सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। चंदन चौधरी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम ने बताया की मनरेगा योजना के कार्य कराई गई है। संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। मामले के जांच कर विभागीय कार्रवाई की जा जायेगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • **सहतवार (बलिया) में सपा नेता का युवा संवाद कार्यक्रम, सरकार पर साधा निशाना** बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा अंतर्गत **सहतवार नगर पंचायत** क्षेत्र स्थित **सिटी कान्वेंट स्कूल** के प्रांगण में बुधवार देर रात वरिष्ठ सपा नेता **नीरज सिंह गुड्डू** द्वारा **“युवा संवाद कार्यक्रम”** का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 1857 की क्रांति के महानायक **मंगल पांडे** के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद युवाओं ने रोजगार, छात्रसंघ चुनाव, स्वास्थ्य और विकास जैसे मुद्दों पर खुलकर सवाल किए, जिनका जवाब नीरज सिंह गुड्डू ने विस्तार से दिया। कार्यक्रम के दौरान सपा नेता ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं की बातों को सुनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “मन की बात” तो करते हैं, लेकिन युवाओं के मन की बात सुनने की जरूरत है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष **अखिलेश यादव** को **“कोहिनूर”** बताते हुए कहा कि लाखों युवा उनके साथ खड़े हैं और उनके नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष **2027** में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। कार्यक्रम के समापन पर नीरज सिंह गुड्डू ने मुख्य अतिथियों और अन्य आगंतुकों का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का फूलों से अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता **बच्चा लाल फौजी** ने की, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयं नीरज सिंह गुड्डू ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। **(बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट)**
    1
    **सहतवार (बलिया) में सपा नेता का युवा संवाद कार्यक्रम, सरकार पर साधा निशाना**
बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा अंतर्गत **सहतवार नगर पंचायत** क्षेत्र स्थित **सिटी कान्वेंट स्कूल** के प्रांगण में बुधवार देर रात वरिष्ठ सपा नेता **नीरज सिंह गुड्डू** द्वारा **“युवा संवाद कार्यक्रम”** का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत 1857 की क्रांति के महानायक **मंगल पांडे** के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद युवाओं ने रोजगार, छात्रसंघ चुनाव, स्वास्थ्य और विकास जैसे मुद्दों पर खुलकर सवाल किए, जिनका जवाब नीरज सिंह गुड्डू ने विस्तार से दिया।
कार्यक्रम के दौरान सपा नेता ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं की बातों को सुनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “मन की बात” तो करते हैं, लेकिन युवाओं के मन की बात सुनने की जरूरत है।
उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष **अखिलेश यादव** को **“कोहिनूर”** बताते हुए कहा कि लाखों युवा उनके साथ खड़े हैं और उनके नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष **2027** में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।
कार्यक्रम के समापन पर नीरज सिंह गुड्डू ने मुख्य अतिथियों और अन्य आगंतुकों का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का फूलों से अभिनंदन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता **बच्चा लाल फौजी** ने की, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयं नीरज सिंह गुड्डू ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
**(बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट)**
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • सिलेंडर लीकेज से मचा हड़कंप, आग में घर खाक; पांच लोग झुलसे बैरिया अंचल क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि ईदु मियां के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा नगद, आभूषण, अनाज, कपड़ा और बर्तन समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में डोमा मियां, नसीब मियां, आयशा खातून, शहनाज हवारी और अहिल गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जीएमसी बेतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल टीम पहुंची और आग बुझाई, लेकिन देर शाम तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
    1
    सिलेंडर लीकेज से मचा हड़कंप, आग में घर खाक; पांच लोग झुलसे
बैरिया अंचल क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि ईदु मियां के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा नगद, आभूषण, अनाज, कपड़ा और बर्तन समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में डोमा मियां, नसीब मियां, आयशा खातून, शहनाज हवारी और अहिल गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जीएमसी बेतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल टीम पहुंची और आग बुझाई, लेकिन देर शाम तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के प्रसिद्ध सहोदरा मेला से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने बड़ी चालाकी से दुकानदार को निशाना बनाते हुए गल्ले से नकदी उड़ा ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले से ही दुकान की रेकी कर रहा था और मौके की तलाश में था। जैसे ही दुकानदार किसी काम से कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गया, युवक ने तुरंत मौका भांपा और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की हर हरकत साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद मेला परिसर में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला में भीड़ का फायदा उठाकर इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है और मेला क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के प्रसिद्ध सहोदरा मेला से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने बड़ी चालाकी से दुकानदार को निशाना बनाते हुए गल्ले से नकदी उड़ा ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले से ही दुकान की रेकी कर रहा था और मौके की तलाश में था।
जैसे ही दुकानदार किसी काम से कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गया, युवक ने तुरंत मौका भांपा और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की हर हरकत साफ देखी जा सकती है।
घटना के बाद मेला परिसर में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला में भीड़ का फायदा उठाकर इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है और मेला क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    9 hrs ago
  • ऑनलाइन या ऑफलाइन कौन रहेगा बेहतर ? 🤔Onlion vs offline class comparison #onlineclasses #offlineclasses #boardexam #viralreel #reelsviralシ #trendingreel
    1
    ऑनलाइन या ऑफलाइन कौन रहेगा बेहतर ? 🤔Onlion vs offline class comparison #onlineclasses #offlineclasses #boardexam #viralreel #reelsviralシ #trendingreel
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    23 min ago
  • सभी अंचल अधिकारी भू माफिया या दलाल से ही साठ गांठ रखते हैं,, सिधवलिया Co ने कैसे बात कर रही है भू माफिया से,
    1
    सभी अंचल अधिकारी भू माफिया या दलाल से ही साठ गांठ रखते हैं,,
सिधवलिया Co ने कैसे बात कर रही है भू माफिया से,
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    City Star गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    42 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव में अभद्र भाषा का विरोध करने पर एक वेल्डर पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में वेल्डर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान गवंदरी गांव निवासी ब्रिज किशोर साह के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल थावे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना ब्रिज किशोर साह के परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव में अभद्र भाषा का विरोध करने पर एक वेल्डर पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में वेल्डर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान गवंदरी गांव निवासी ब्रिज किशोर साह के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल थावे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना ब्रिज किशोर साह के परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    1 hr ago
  • नए कुमारबाग थाना भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन, एसपी डॉ. सौर्य सुमन ने रखी आधारशिला बेतिया जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत लखौरा पंचायत के विशुनपुर मदाकर (शेरा) गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे नए कुमारबाग थाना भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. सौर्य सुमन ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं मिल सकेंगी। भूमि पूजन समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप बेतिया, पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर अंचल बेतिया, कुमारबाग थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया और भवन निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर बल दिया। भूमि पूजन के बाद स्थानीय लोगों ने नए थाना भवन निर्माण को लेकर प्रसन्नता जताई।
    1
    नए कुमारबाग थाना भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन, एसपी डॉ. सौर्य सुमन ने रखी आधारशिला
बेतिया जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत लखौरा पंचायत के विशुनपुर मदाकर (शेरा) गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे नए कुमारबाग थाना भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. सौर्य सुमन ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं मिल सकेंगी। भूमि पूजन समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप बेतिया, पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर अंचल बेतिया, कुमारबाग थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया और भवन निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर बल दिया। भूमि पूजन के बाद स्थानीय लोगों ने नए थाना भवन निर्माण को लेकर प्रसन्नता जताई।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
  • मोतिहारी जहरीली शराब कांड के बाद पूरे चंपारण में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में मझौलिया प्रखंड के करमवा गांव और नदी किनारे उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। 7 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की गई इस छापेमारी में टीम ने मौके से 21 लीटर स्पिरिट और लगभग 3800 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की। बरामद शराब को तुरंत वहीं नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही मशीनें और कई उपकरण भी जब्त किए गए, जो इस बात का संकेत देते हैं कि यह कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था। कार्रवाई के दौरान श्याम बाबू पटेल नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद स्पिरिट का उपयोग जहरीली शराब बनाने में किया जाना था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका थी। प्रशासन को शक है कि यह सप्लाई चेन चंपारण के कई इलाकों तक फैली हुई है। पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
    1
    मोतिहारी जहरीली शराब कांड के बाद पूरे चंपारण में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में मझौलिया प्रखंड के करमवा गांव और नदी किनारे उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।
7 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की गई इस छापेमारी में टीम ने मौके से 21 लीटर स्पिरिट और लगभग 3800 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की। बरामद शराब को तुरंत वहीं नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही मशीनें और कई उपकरण भी जब्त किए गए, जो इस बात का संकेत देते हैं कि यह कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था।
कार्रवाई के दौरान श्याम बाबू पटेल नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद स्पिरिट का उपयोग जहरीली शराब बनाने में किया जाना था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका थी।
प्रशासन को शक है कि यह सप्लाई चेन चंपारण के कई इलाकों तक फैली हुई है। पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत शिकारपुर पंचायत से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत के मुखिया राहुल जायसवाल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 69, 71, 213 और 216 बंद पाए गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सरकार जहां एक ओर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आंगनबाड़ी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर इन योजनाओं की स्थिति काफी खराब नजर आ रही है। बंद पड़े केंद्र इस बात की गवाही दे रहे हैं कि लाभार्थियों तक योजनाओं का समुचित लाभ नहीं पहुंच रहा। मुखिया राहुल जायसवाल ने बताया कि इस गंभीर लापरवाही की शिकायत कई बार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और संभावित मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। इसी को लेकर मुखिया अपने वार्ड पार्षदों के साथ सीडीपीओ कार्यालय, बीडीओ कार्यालय और अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। मुखिया ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा, “जब केंद्र बंद मिल रहे हैं, तो अब तक लाभार्थियों को किस आधार पर लाभ दिया जा रहा है? क्या सारा काम सिर्फ कागजों पर ही चल रहा है? अगर ऐसा है, तो इसके पीछे किसका संरक्षण है?” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो पंचायत की जनता के साथ मिलकर सड़क जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि निगरानी के अभाव में सरकारी योजनाएं किस तरह प्रभावित हो रही हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि वह इस गंभीर मुद्दे को कितनी प्राथमिकता देता है।
    1
    पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत शिकारपुर पंचायत से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत के मुखिया राहुल जायसवाल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 69, 71, 213 और 216 बंद पाए गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सरकार जहां एक ओर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आंगनबाड़ी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर इन योजनाओं की स्थिति काफी खराब नजर आ रही है। बंद पड़े केंद्र इस बात की गवाही दे रहे हैं कि लाभार्थियों तक योजनाओं का समुचित लाभ नहीं पहुंच रहा।
मुखिया राहुल जायसवाल ने बताया कि इस गंभीर लापरवाही की शिकायत कई बार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और संभावित मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।
इसी को लेकर मुखिया अपने वार्ड पार्षदों के साथ सीडीपीओ कार्यालय, बीडीओ कार्यालय और अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
मुखिया ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा,
“जब केंद्र बंद मिल रहे हैं, तो अब तक लाभार्थियों को किस आधार पर लाभ दिया जा रहा है? क्या सारा काम सिर्फ कागजों पर ही चल रहा है? अगर ऐसा है, तो इसके पीछे किसका संरक्षण है?”
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो पंचायत की जनता के साथ मिलकर सड़क जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि निगरानी के अभाव में सरकारी योजनाएं किस तरह प्रभावित हो रही हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि वह इस गंभीर मुद्दे को कितनी प्राथमिकता देता है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.