Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाशिवरात्रि मेला लग रहा है..🚩🙏🏻 #youtubeshorts #shortvideo #shorts #reels #Mahadev #ranchi #news
AAM JANATA
महाशिवरात्रि मेला लग रहा है..🚩🙏🏻 #youtubeshorts #shortvideo #shorts #reels #Mahadev #ranchi #news
More news from झारखंड and nearby areas
- JMM लोहरदगा जिला अध्यक्ष का विचार सुनिए? #lohardaga #jharkhand #news1
- पारंपरिक व प्राकृतिक खेती कर चरहु में किसान आत्मनिर्भ के साथ बने समृद्ध किसान1
- भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल उरांव बोले बाहरी घुसपैठियों... #GroundReporting #NagarNigam #NagarParishadElection #nagarpalika #viralnews #viralvideos #lohardaga_updates #viralvideo #ViralNewsUpdate #bjp #jmm #jharkhandupdates #jharkhand #NagarPanchayatElection #JharkhandNews Bharat Ka Hriday1
- लातेहार :स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है।जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पोल संख्या 260/6 के पास झाड़ियों में सैकड़ों डब्बे एक्सपायरी फोलिक एसिड की दवा पाई गई है। हैरानी की बात यह है कि दवाएं नए और चमचमाते डिब्बों व पेटियों में सुरक्षित हालत में मिली हैं।जानकारी के अनुसार, उक्त दवाएं अगस्त 2025 में एक्सपायर हो चुकी हैं। नियमों के अनुसार इन दवाओं को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाना था, लेकिन इसके बजाय इन्हें खुले में झाड़ियों में फेंक दिया गया। यह स्थान राजकीय प्लस टू हाई स्कूल के बेहद नजदीक है, जिससे छात्र-छात्राओं और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।सरकारी दवाओं का इस तरह खुले में मिलना बेहद चिंताजनक है। इससे आम जनता के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो सकता है। संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए.सैकड़ों डब्बे दवा का इस तरह मिलना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। आखिर यह दवाएं कहां से आईं, किसके आदेश पर यहां फेंकी गईं और इन्हें नष्ट क्यों नहीं किया गया,यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी और कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है। बाइट :बीरेंद्र जयसवाल -उप प्रमुख4
- सिसई (गुमला)। पुराना ब्लॉक परिसर में स्थित तेलंगा खड़िया पुस्तकालय भवन में बड़े ही धूमधाम से वीर शहीद तेलंगा खड़िया जी की 220 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी रोहित शर्मा, प्रीतम कुमार तथा पुस्तकालय कर्मी सहित विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वीर शहीद तेलंगा खड़िया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रीतम कुमार ने वीर तेलंगा खड़िया के जीवन संघर्ष एवं उनके बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि वीर तेलंगा खड़िया का जन्म 09 फरवरी 1806 ई को सिसई क्षेत्र के मुर्गू गांव में एक साधारण गरीब किसान परिवार में हुआ था। वे एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने सन् 1850 से 1860 के दौरान छोटानागपुर क्षेत्र में ब्रिटिश राज के खिलाफ विद्रोह् का नेतृत्व किया था। यह विद्रोह् मुख्य रूप से आदिवासी लोगों के साथ अन्याय, अत्याचार और भूमि हस्तांतरण के खिलाफ था जो ब्रिटिश शासन का परिणाम था। उन्होंने गोलियों का मुकाबला तीर धनुष से किया उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जूझते हुए जूरी पंचायत का गठन किया। उनकी हत्या सन् 1880 में सरना पूजा स्थल पर ही कर दी गयी थी। देश व समाज के प्रति उनके इसी समर्पण भाव को अपनाते हुए उनके बताये मार्ग पर चलना है यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर समाजसेवी रोहित शर्मा, सचिव विराज उरांव, लाईब्रेनियन सलोनी कुमारी, शिखा कुमारी, राहुल कुमार, कार्तिक उरांव, प्रीतम कुमार सहित पुस्तकालय के सभी विद्यार्थ मौजूद रहे।4
- सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित तेलंगा खड़िया पुस्तकालय में तेलंगा खड़िया की जयंती मनाई गई। पुस्तकालय संचालन समिति के पदाधिकारी और विद्यार्थियों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। वही छात्र प्रीतम कुमार ने उनके संघर्ष पूर्ण जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया। । पुस्तकालय संचालन समिति के पदाधिकारी और विद्यार्थियों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। वही छात्र प्रीतम कुमार ने उनके संघर्ष पूर्ण जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया।1
- गुमला में अवैध नशापान के खिलाफ पुलिस की बड़ी करवाई, तीन गिरफ्तार गुमला थाना की पुलिस ने नशे के तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. जिसमे इम्तियाज अंसारी (25 वर्ष), आरिफ राय (26 वर्ष) और संतानु केवट (21 वर्ष) शामिल है. जबकि एक आरोपी गुफरान अंसारी भाग गया. गिरफ्तार युवकों के पास से नशीले पदार्थ बरामद हुआ है. छापेमारी में पुलिस ने लाल रंग की ऑल्टो कार से नशीली दवाएं और सिरप बरामद किया है. गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया की टोटो बीट में पदस्थापित पुअनि कुंदन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक लाल रंग की ऑल्टो कार में सवार 3-4 युवक नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से रांची-गुमला मार्ग होते हुए कोटाम की ओर जा रहे हैं. इसके बाद घेराबंदी कर सभी को पकड़ा गया1
- बांग्लादेशी और रोहनिया झारखंड में बस रही है तो झारखंड सरकार क्या कर रही है? #lohardaga1