5 दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों हेतु बैंक कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज अशोक मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर जोरदार संयुक्त प्रदर्शन किया। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि विगत नवंबर से 3 माह तक इन्हीं मांगों हेतु बैंककर्मियों द्वारा अनेको प्रदर्शन, धरना, रैली, एक्स (ट्विटर) अभियान तथा 27 जनवरी 2026 को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल* भी की गईं, परंतु केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। अतः बाध्य होकर फोरम की केंद्रीय समिति ने पुन: संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। आज के प्रदर्शन और सभा में काम. वाई के अरोड़ा (प्रदेश संयोजक), डी के सिंह, लक्ष्मण सिंह, एस के संगतानी, वी के माथुर, संदीप सिंह,अशोक अग्रवाल, सचिन केसरवानी, स्वाति सिंह आदि विभिन्न घटक दलों के बैंक नेताओं ने केंद्र सरकार को लंबे संघर्ष की चेतावनी दी। इनके अतिरिक्त यू पी दुबे, आर एन शुक्ला, शकील अहमद, विभाकर कुशवाहा, दीपक सिंह, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र जोशी आदि बैंक नेताओं ने कहा *इस बार हम अपनी मांगे हर हाल में लेकर रहेंगे। अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया इसी क्रम में 30 अगस्त को एक्स (ट्विटर) अभियान, 3 सितंबर को पोस्टर अभियान, 8 सितंबर को काला बैजधारण तथा 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल आहूत की गई है।
5 दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों हेतु बैंक कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज अशोक मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर जोरदार संयुक्त प्रदर्शन किया। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि विगत नवंबर से 3 माह तक इन्हीं मांगों हेतु बैंककर्मियों द्वारा अनेको प्रदर्शन, धरना, रैली, एक्स
(ट्विटर) अभियान तथा 27 जनवरी 2026 को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल* भी की गईं, परंतु केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। अतः बाध्य होकर फोरम की केंद्रीय समिति ने पुन: संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। आज के प्रदर्शन और सभा में काम. वाई के अरोड़ा (प्रदेश संयोजक), डी के सिंह, लक्ष्मण सिंह, एस के संगतानी, वी के माथुर, संदीप सिंह,अशोक अग्रवाल, सचिन केसरवानी, स्वाति सिंह आदि विभिन्न घटक दलों के बैंक नेताओं ने
केंद्र सरकार को लंबे संघर्ष की चेतावनी दी। इनके अतिरिक्त यू पी दुबे, आर एन शुक्ला, शकील अहमद, विभाकर कुशवाहा, दीपक सिंह, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र जोशी आदि बैंक नेताओं ने कहा *इस बार हम अपनी मांगे हर हाल में लेकर रहेंगे। अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया इसी क्रम में 30 अगस्त को एक्स (ट्विटर) अभियान, 3 सितंबर को पोस्टर अभियान, 8 सितंबर को काला बैजधारण तथा 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल आहूत की गई है।
- 50,000 बेटियों को हम स्कूटी भी प्रदान करने जा रहे हैं : योगी आदित्यनाथ1
- 07 सितंबर को जानकीपुरम थाने पर किसान पंचायत व धरना प्रदर्शन का ऐलान लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन अवध राज गुप्ता संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद लखनऊ के जानकीपुरम पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़े पीड़ित किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 07 सितंबर 2026, सोमवार को किसान पंचायत एवं धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 अगस्त को कुर्सी रोड स्थित किसान पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संगठन ने आरोप लगाया है कि भूमि विवादों और पीड़ितों की शिकायतों पर जानकीपुरम पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है पत्र में संगठन ने कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि 07 सितंबर को जानकीपुरम थाने पर पीड़ित किसानों की न्याय की मांग को लेकर किसान पंचायत एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने अपनी राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी के साथ-साथ महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने और पीड़ितों की समस्याओं को पंचायत में उठाने की अपील की है धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया और आगामी किसान पंचायत पर टिकी हैं।1
- लखनऊ* *रक्षाबंधन पर थाना इंदिरा नगर मुंशी पुलिया में पुलिस का पहरा, संदिग्धों *लखनऊ* *रक्षाबंधन पर थाना इंदिरा नगर मुंशी पुलिया में पुलिस का पहरा, संदिग्धों और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती* *रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए थाना इंदिरा नगर पुलिस टीम मुंशी पुलिया क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय नजर आई। थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह ने क्षेत्र के सभी दरोगाओं और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लखनऊ कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए।* *डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा, एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट और एसीपी गाज़ीपुर के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम को क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।* *त्योहार के मद्देनजर पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों और मार्गों पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ-साथ बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, तेज रफ्तार वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।* *मुंशी पुलिया सहित थाना इंदिरा नगर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।*1
- भजन: 🌺 भैया मेरे गणपति, मेरी लाज रखना 🌺 — सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ मुखड़ा भैया मेरे गणपति, मेरी लाज रखना, टूटे हुए दिल की तुम आवाज़ रखना। दुनिया से हारकर मैं आई हूँ द्वारे, अपनी बहन के सिर पर तुम हाथ रखना।। अंतरा 1 आँखों में आँसू हैं, दिल में है पीड़ा, किससे कहूँ भैया, जीवन का दुखड़ा। अपने तो अपने भी समझ न सके हैं, तुम ही मेरे भैया, तुम ही हो मेरा।। अंतरा 2 जब राह में मेरी अँधेरा मिला है, तेरा नाम लेकर ही दिल को संभाला। जिस ओर देखा, अकेली ही पाई, तुमने ही भैया मुझे फिर संभाला।। अंतरा 3 मैंने न माँगा है सोना न चाँदी, माँगी है बस तेरी छाया निराली। जब तक ये साँसें इस तन में रहेंगी, तेरी ही बहना रहेगी सवाली।। अंतरा 4 राखी की डोरी में बाँधा है रिश्ता, जन्मों-जन्मों का सबसे पवित्रा। कलाई तुम्हारी सजाऊँ मैं आकर, बदले में माँगूँ बस अपना ये रिश्ता।। अंतरा 5 सोनी की आँखों से आँसू न बहने देना, मुश्किल की घड़ी में अकेला न करना। चाहे जमाना मुझे लाख सताए, भैया मेरे, तुम मुझे टूटने न देना।। समापन भैया मेरे गणपति, मेरी लाज रखना, टूटे हुए दिल की तुम आवाज़ रखना। दुनिया से हारकर मैं आई हूँ द्वारे, अपनी बहन के सिर पर तुम हाथ रखना।। गणपति भैया मोरया… मेरी बहन की लाज रखना… 🙏🌺 लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश भजन: 🌺 भैया मेरे गणपति, मेरी लाज रखना 🌺 — सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ मुखड़ा भैया मेरे गणपति, मेरी लाज रखना, टूटे हुए दिल की तुम आवाज़ रखना। दुनिया से हारकर मैं आई हूँ द्वारे, अपनी बहन के सिर पर तुम हाथ रखना।। अंतरा 1 आँखों में आँसू हैं, दिल में है पीड़ा, किससे कहूँ भैया, जीवन का दुखड़ा। अपने तो अपने भी समझ न सके हैं, तुम ही मेरे भैया, तुम ही हो मेरा।। अंतरा 2 जब राह में मेरी अँधेरा मिला है, तेरा नाम लेकर ही दिल को संभाला। जिस ओर देखा, अकेली ही पाई, तुमने ही भैया मुझे फिर संभाला।। अंतरा 3 मैंने न माँगा है सोना न चाँदी, माँगी है बस तेरी छाया निराली। जब तक ये साँसें इस तन में रहेंगी, तेरी ही बहना रहेगी सवाली।। अंतरा 4 राखी की डोरी में बाँधा है रिश्ता, जन्मों-जन्मों का सबसे पवित्रा। कलाई तुम्हारी सजाऊँ मैं आकर, बदले में माँगूँ बस अपना ये रिश्ता।। अंतरा 5 सोनी की आँखों से आँसू न बहने देना, मुश्किल की घड़ी में अकेला न करना। चाहे जमाना मुझे लाख सताए, भैया मेरे, तुम मुझे टूटने न देना।। समापन भैया मेरे गणपति, मेरी लाज रखना, टूटे हुए दिल की तुम आवाज़ रखना। दुनिया से हारकर मैं आई हूँ द्वारे, अपनी बहन के सिर पर तुम हाथ रखना।। गणपति भैया मोरया… मेरी बहन की लाज रखना… 🙏🌺 लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- ❤️ थाना गाजीपुर पुलिस बनी बहनों की भाई, मुंशी पुलिया पर राखी के धागे ने जोड़ा दिलों का रिश्ता *लखनऊ* *राखी का रिश्ता… सिर्फ खून का रिश्ता नहीं होता* *आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम मुंशी पुलिया पर ड्यूटी पर तैनात थी। पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था में जुटे थे।* इसी दौरान एक अम्मा वहां से गुजरीं। बातचीत में पता चला कि उनके भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं। भाई की कमी का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। थाना गाजीपुर पुलिस टीम ने अम्मा से स्नेहपूर्वक कहा— “अम्मा, आज राखी है… हमारी कलाई भी सूनी रहेगी क्या? हमें राखी नहीं बांधोगी?” अम्मा ने बड़े प्यार और अपनत्व के साथ पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। उस राखी में सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि ममता, स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन था। ❤️ पुलिस टीम ने अम्मा को मिठाई खिलाई और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वहां से गुजरने वाली बच्चियों और महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। देखते ही देखते मुंशी पुलिया पर ड्यूटी का स्थान एक छोटे से परिवार में बदल गया। यह पल इस बात की खूबसूरत मिसाल बना कि— रिश्ते सिर्फ खून से नहीं बनते, कभी-कभी एक राखी का धागा भी अजनबियों को अपना बना देता है। ❤️ थाना गाजीपुर पुलिस टीम ने आज ड्यूटी के साथ-साथ रिश्तों और इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल भी पेश की 👆1
- घर हो या बाहर आखिरकार भाई-भाई होता है.... रक्षाबंधन पर बहनों के लिए जिम्मेदारी निभाते दिखे खाकी,,, ब्रेकिंग लखनऊ थाना मड़ियांव घर हो या बाहर आखिरकार भाई-भाई होता है.... रक्षाबंधन पर बहनों के लिए जिम्मेदारी निभाते दिखे खाकी.. भले ही लाख दूरी हो भाई और बहन की लेकिन वह दूरी चंद मिनट में खत्म हो जाती है.. भीड़ हो या दूरी बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन के दिन नहीं रोक सकती, इस कड़ी को जोड़ने में पुलिस की अहम भूमिका रही... रक्षाबंधन के अवसर पर सड़कों पर बखूबी जिम्मेदारियां को निभाते दिखीं मड़ियांव पुलिस.. घंटो घर जाने के आस में रास्ता निहारती मां बहनो जिम्मेदारियां को पुलिस ने भूमिका निभाया सकुशल सरकारी और प्राइवेट वाहनों से मड़ियांव पुलिस ने घर पहुंचने का काम किया.. वाहनों के मनमानी पर अंकुश लगाकर बहनों को सकुशल भेजने में जुटी रही पुलिस.. लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के मड़ियांव पुलिस की कार्यशैली को लेकर बहनों ने किया साधुवाद और दिया आशीर्वाद.. बहनों को सकुशल पहुंचाने में मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा और उनकी टीम सड़कों पर डटी रही....1
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने पहुंचकर बांधी राखी लखनऊ उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम के आवास पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया ब्रह्माकुमारी बहनों ने पहुंचकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को राखी बांधी वही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज से 3 दिन तक महिलाओं को फ्री बस यात्रा है वही उत्तर प्रदेश सरकार अब लड़कियों को स्कूटी भी देने जा रही है उत्तर प्रदेश की जनता को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी1
- लखनऊ- रक्षा बंधन के पर्व के मौके पर रेलवे डीजी ने NGO के बच्चों से बंधाई राखी। Hope फाउंडेशन की छात्राओं से GRP के पुलिस कर्मियों ने बंधाई राखी। रेलवे डीजी प्रकाश डी के साथ GRP पुलिस कर्मियों ने बंधाई राखी। राखी बंधवाने के बाद नौनिहाल बच्चों को उपहार में दिया गया पढ़ाई किट। उपहार में पढ़ाई किट पाकर नौनिहाल बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान। चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे डीजी और पुलिस कर्मियों ने नौनिहाल बच्चों संग मनाया त्योहार।।1