Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में कोशी प्रक्षेत्र के DIG और SP ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 73 लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन लौटाए। इन फोनों की अनुमानित कीमत 15.43 लाख रुपये है। इस अभियान के तहत अब तक ₹71 लाख से अधिक कीमत के कुल 425 मोबाइल बरामद कर मालिकों को वापस किए जा चुके हैं, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।
Piyush kumar
बिहार में कोशी प्रक्षेत्र के DIG और SP ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 73 लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन लौटाए। इन फोनों की अनुमानित कीमत 15.43 लाख रुपये है। इस अभियान के तहत अब तक ₹71 लाख से अधिक कीमत के कुल 425 मोबाइल बरामद कर मालिकों को वापस किए जा चुके हैं, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।
More news from बिहार and nearby areas
- बड़ी खबर: सम्राट चौधरी के क्षेत्र तिलकारी गांव में अज्ञात लोगों ने दुकान में लगाई आग; लाखों का नुकसान।1
- तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में मातृत्व जांच शिविर, 210 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि शिविर में कुल 210 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, मधुमेह, पल्स, यूरिन, वजन, एचआईवी, वीडीआरएल तथा गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन (एफएचएस) की जांच की गई। जांच के बाद गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड एवं ओआरएस की गोलियां उपलब्ध कराई गईं और नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान 10 महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले पाए गए, जिन्हें विशेष सतर्कता और नियमित निगरानी की सलाह दी गई। हालांकि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी, जिससे कुछ उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान प्रभावित रही। स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षित प्रसव, संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व पर जोर देते हुए महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दिया1
- Post by जितेंद्र कुमार कुशवाहा2
- हमारे आश्रम BRC केंद्र पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं विजिट करने के लिए नंदलाल सिंह जी और गिरीशचंद्र पांडे जी पधारे हैं। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पाद एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कार्यों का अवलोकन किया। हमारे आश्रम BRC केंद्र पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं विजिट करने के लिए नंदलाल सिंह जी और गिरीशचंद्र पांडे जी पधारे हैं। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पाद एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कार्यों का अवलोकन किया।1
- DAV Public School में, मदर्स डे समारोह का आयोजन, प्रेम, सम्मान तथा मातृत्व की भावना से रहा ओतप्रोत DAV Public School में, मदर्स डे समारोह का आयोजन, प्रेम, सम्मान तथा मातृत्व की भावना से रहा ओतप्रोत1
- भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी* *भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी* रिपोर्ट --साहिल राज भागलपुर भागलपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में प्रस्तावित जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, एनईपी 2020 और जन शिक्षा नीति 2026 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमिटी यानी AISEC के जिला संयोजक रवि कुमार सिंह ने कहा कि संगठन शुरू से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विरोध करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति जन-विरोधी और शिक्षा-विरोधी है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि एनईपी 2020 के खिलाफ देशभर में विचार-गोष्ठियां, सेमिनार, हस्ताक्षर अभियान और संसद मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही जन शिक्षा नीति 2026 को देश के छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के हित में बेहतर विकल्प बताया गया। कन्वेंशन में मौजूद वक्ताओं ने शिक्षा को निजीकरण से बचाने और सभी वर्गों के लिए समान एवं सुलभ शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प भी लिया गया। बाइट - रवि कुमार सिंह, जिला संयोजक, AISEC4
- फिल्मी पर्दे से CM कुर्सी तक पहुंचे विजय, बिहार के कलाकार मधुरेंद्र ने लीफ आर्ट बनाकर दी बधाई गौरव मिश्रा, मुंगेर फिल्मी पर्दे से CM कुर्सी तक पहुंचे विजय, बिहार के कलाकार मधुरेंद्र ने लीफ आर्ट बनाकर दी बधाई -तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बिहार से मिला खास सम्मान, पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने बनाई अद्भुत तस्वीर -पीपल के पत्ते पर उभरी तमिलनाडु के नए CM विजय की तस्वीर, मधुरेंद्र कुमार ने अनोखी लीफ आर्ट से दी बधाई तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और C. Joseph Vijay ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक पहुंचे TVK प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने पर देशभर में उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है। इसी कड़ी में बिहार मुंगेर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपने अनोखे कला कौशल के जरिए विजय को खास अंदाज में बधाई दी है। रविवार को तमिलनाडु में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मधुरेंद्र कुमार ने लगभग पांच घंटे की कठिन मेहनत से मात्र 3 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मनमोहक तस्वीर उकेरी। इस अद्भुत लीफ आर्ट में विजय को जनता का अभिवादन करते हुए दर्शाया गया है। साथ ही अंग्रेजी में संदेश लिखा गया— “Congrats First Minority Tamil CM TVK C. Joseph Vijay” मधुरेंद्र कुमार ने अपनी इस अनोखी कलाकृति के माध्यम से तमिलनाडु के इतिहास में पहली बार अल्पसंख्यक समुदाय से मुख्यमंत्री बनने पर विजय को शुभकामनाएं दीं। उनकी इस बेहतरीन कला को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। कला प्रेमियों का कहना है कि मधुरेंद्र कुमार हमेशा अपनी अनोखी सैंड और लीफ आर्ट के जरिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को सम्मान देने का काम करते रहे हैं और इस बार उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति के नए अध्याय को अपनी कला में जीवंत कर दिया है।1
- हरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार हरपुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर निवासी सीतश कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप में हुई है। हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर हरपुर थाना क्षेत्र की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने थाना के समीप सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में स्कूटी से छोटी एवं बड़ी अलग-अलग ब्रांड की कुल 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 14.07 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से स्कूटी और शराब जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मुंगेर जेल भेजा गया1