Shuru
Apke Nagar Ki App…
भजनलाल शर्मा को प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया खुला चैलेंज बोले गोली का जवाब गोली से देंगे भजनलाल शर्मा को प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया खुला चैलेंज बोले गोली का जवाब गोली से देंगे
Vivek singh jadoun
भजनलाल शर्मा को प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया खुला चैलेंज बोले गोली का जवाब गोली से देंगे भजनलाल शर्मा को प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया खुला चैलेंज बोले गोली का जवाब गोली से देंगे
More news from राजस्थान and nearby areas
- छापर में भीड़ से नाराज होकर मंच छोड़ने पर बोले हनुमान बेनीवाल- 'मुझसे गलती हुई, दोबारा हेलीकॉप्टर से आऊंगा' जयपुर। छापर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ के चलते मंच से नाराज होकर लौटने के मामले में अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बेनीवाल ने माना कि उस समय उनसे गलती हुई और उन्हें इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से नाराज होकर कार्यक्रम नहीं छोड़ना चाहिए था। बेनीवाल ने कहा कि छापर में बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कत हुई, जिसके चलते वह नाराज होकर मंच से चले गए थे। उन्होंने कहा कि "मुझसे गलती हुई है। मुझे इस तरह से इतनी भारी भीड़ को परेशान नहीं करना चाहिए था और न ही गुस्सा होकर वहां से आना चाहिए था।" बेनीवाल ने अब छापर दोबारा जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर हेलीकॉप्टर से छापड़ा जाएंगे और वहां बड़ी रैली एवं सभा करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात भी करेंगे। बेनीवाल के इस बयान को उनके पहले कार्यक्रम को लेकर सामने आई नाराजगी के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं, उनके दोबारा छापर जाने के ऐलान के बाद समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- जयपुर ग्रामीण की मौखमपुरा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ‘बिच्छू गैंग’ का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार जयपुर ग्रामीण की मोखमपुरा थाना पुलिस ने बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय ‘बिच्छू गैंग’ के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं मौखमपुरा थाना पुलिस की ओर से आज सोमवार को शाम करीब 4 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार आरोपियों पर पालू खुर्द में करीब 51 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देश पर वारदात के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी जानकारी से लगातार मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे और वारदात के बाद दूसरे राज्यों में फरार हो जाते थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाशों से चोरी किए गए माल की बरामदगी और गिरोह के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अंतरराज्यीय स्तर पर की गई अन्य नकबजनी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।1
- हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजनकार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजन जयपुर। अन्नपूर्णा नारी संगठन एवं नव जन जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को झोटवाड़ा स्थित एसोसिएशन भवन में हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंजू शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड) एवं मंजू गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रसूता महिलाओं की असमय मृत्यु, गौमाता रक्षा एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता संदेश दिया। कार्यक्रम में रैम वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित हुईं। रैम वॉक में प्रथम बबिता एवं द्वितीय शिल्पी, जबकि बेस्ट लहरिया में प्रथम कामिनी राठौड़ एवं द्वितीय कला सोनी रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजते हुए महिलाओं को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नमिता अग्रवाल, डॉ. सुरभि सिंह, अनीता श्रीवास, प्रिया शर्मा, अनुराधा शर्मा, पूर्वी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। अन्नपूर्णा नारी संगठन की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ।2
- Post by ProPan Gateway1
- जयपुर नगर निगम के घेराव-प्रदर्शन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास आक्रामक तेवर में नजर आए। प्रदर्शन के दौरान वे बैरिकेड पर चढ़ गए #PratapSinghKhachariyawas #Jaipur #JaipurNagarNigam #Congress #CityCablenewsjaipur1
- उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भारी तबाही SDRF टीमें मौके पर... अचानक बादल फटने और भारी बारिश से तमक नाला उफान पर आ गया, जिससे नए निर्मित लोहे का वैली ब्रिज बह गया। SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात1