अमृतपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 129 मरीजों को मिला उपचार संवाददाता, अमृतपुर/फर्रुखाबाद। जनपद के कस्बा अमृतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में अमृतपुर के अलावा बलीपट्टी रानीगांव, नगलाहूषा, लीलापुर, परतापुर सहित लगभग 20 से 30 किलोमीटर दूर के ग्रामीण क्षेत्रों से भी मरीज पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने इस आयोजन की उपयोगिता को और अधिक प्रभावी बना दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेले के दौरान मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। डॉ. गौरव वर्मा द्वारा कुल 129 मरीजों को दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न बीमारियों की जांच में मलेरिया के 14, टाइफाइड के 12, शुगर के 16, बलगम के 9, हीमोग्लोबिन के 3, हेपेटाइटिस के 2 तथा डेंगू के 2 मरीज चिन्हित किए गए। मेले में मरीजों को न केवल दवाइयां दी गईं, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया, ताकि वे बीमारियों से बचाव कर सकें। इस दौरान डॉ. गौरव वर्मा, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, लैब टेक्नीशियन पवन कुमार, एएनएम मीना सिंह, वार्ड बॉय राकेश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मेले को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले जैसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को इलाज के लिए दूर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ता। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।

- ब्रेकिंग न्यूज बिना पानी के धो डाला1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- डीएम की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न* *जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतों के स्पेशल क्लोज को लेकर दिए सख्त निर्देश* शाहजहांपुर।दिनांक 04 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा प्रात सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियोंसे कहा कि आईजीआरएस की शिकायतोंको अगर यह स्पेशल क्लोज 40 प्रतिशत से ऊपर हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अफसर डिस्पोज करते समय इस बात को देख ले कि वह सही ढंग से डिस्पोज हो रहा है या नहीं। किसी भी शिकायत को गलत ढंग से क्लोज नहीं करना है, जो शिकायत का निस्तारण करना है, उसमें मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छे से निस्तारण की कार्रवाई कर लेंगे तो क्वालिटी बेहतर हो जाएगी और कोई भी प्रकरण ‘सी’ श्रेणी में वर्गीकृत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। स्पेशल क्लोज अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। स्पेशल क्लोज केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाए और साथ में साथ साक्ष्य भी लगाया जाए। न्यायालय से संबंधित मामला या कोई अत्यधिक विशेष मांग अन्य विशेष परिस्थितियों में ही सबूत के साथ स्पेशल क्लोज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में न्यायालय के स्टे आदेश का उल्लेख किया जा रहा है, तो संबंधित आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज गलत तरीके से किया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एल2 स्तर के अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। _____1
- लोकेशन तहसील सवायजपुर पिहानी रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई ब्रेकिंग | नहर कोठी से सरकारी पंपिंग सेट चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार 🚨 📍 हरदोई दिहानी थाना क्षेत्र में नहर कोठी परिसर स्थित पौधशाला से सरकारी पंपिंग सेट चोरी का मामला सामने आया। 👮♂️ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया— 👉 अरुण पुत्र मिश्रीलाल 👉 सोनू पुत्र जुगुराज (दोनों निवासी कुल्लई) 🔍 आरोपियों के पास से चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद 📑 मामले में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज ⚠️ पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी1
- हरदोई के शाहाबाद कोतवाली के ठीक सामने उस समय हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक गाड़ी ने सरेआम नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ा दीं। वाहन तेज सायरन बजाते हुए सड़क से गुजरा और उसमें सवार व्यक्ति खुलेआम अपना रुतबा दिखाता नजर आया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गाड़ी पर लाल और नीली बत्ती का इस्तेमाल भी किया जा रहा था, जो आम नागरिकों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग इस ‘रुतबाज सवारी’ को देख हैरान रह गए। पुलिस कोतवाली के सामने ही इस तरह का प्रदर्शन होना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कोतवाली के सामने ही नियमों का उल्लंघन होता रहेगा, तो आम जनता में कानून का डर कैसे बना रहेगा। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और संबंधित वाहन चालक पर क्या कार्रवाई की जाती है।1
- *बाराबंकी में टावर पर चढ़ा युवक: लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा।* *पुलिस समझाने में जुटी* बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नितिन अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह टावर के ऊपर बने पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। नितिन रावत जिले के देव थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक लड़की से प्रेम करता है बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है वह नाबालिक है इसी बात को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।1