Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ashish Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Sanjeev kumar2
- सीतापुर नगर क्षेत्र स्थित रंपा महल परिसर को लेकर नगर पालिका द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के बाद आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर को कब्जा मुक्त करा लिया। नगर पालिका द्वारा निर्धारित समयावधि समाप्त होने के उपरांत यह कार्रवाई अमल में लाई गई। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडे एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान परिसर के सभी कमरों और भवनों का गहन निरीक्षण किया गया। बंद पड़े कमरों के ताले तोड़कर एक-एक हिस्से की जांच की गई और पूरे परिसर का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने सभी भवनों और कमरों पर अपने नए ताले लगवाकर परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।4
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ हरदोई के मल्लावां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के विकास का बड़ा माध्यम बताते हुए कहा कि यह महज एक हाईस्पीड सड़क नहीं, बल्कि नई संभावनाओं और अवसरों का गेटवे है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के किसान भाई-बहनों को भी बड़ा लाभ मिलने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं, जिसके कई सकारात्मक उदाहरण आज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब सिर्फ शिलान्यास ही नहीं, बल्कि तय समय सीमा में परियोजनाओं का लोकार्पण भी हो रहा है। यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे से भी तेज विकास की रफ्तार देखने को मिल रही है। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और विकास परियोजनाओं को लेकर उत्साह दिखाई दिया।2
- कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई गैस लाइन हादसे की घटना ने एक बार फिर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइनों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरों में तेजी से फैल रहे पीएनजी नेटवर्क के बीच नियमित जांच, लीकेज डिटेक्शन और समय पर मेंटेनेंस की आवश्यकता अब और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर क्षेत्र में गैस लाइन से जुड़ी एक घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुछ देर और हो जाती, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। विशेषज्ञों का मानना है कि शहरों में बढ़ते शहरीकरण और भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन बेहद जरूरी हो गया है। छोटी सी लापरवाही भी आग, विस्फोट या गैस रिसाव जैसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। प्रदेश समेत देश के कई शहरों में अब घरों तक पाइप से गैस आपूर्ति की सुविधा तेजी से बढ़ रही है। यह व्यवस्था सुविधाजनक और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर मानी जाती है, लेकिन इसके साथ नियमित मॉनिटरिंग, पाइपलाइन की तकनीकी जांच और आपातकालीन रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करना भी उतना ही जरूरी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और गैस कंपनियों से मांग की है कि पाइपलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए और समय-समय पर निरीक्षण कर संभावित खतरों को रोका जाए।1
- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- Post by Sanjeev kumar1
- *गोमती नगर हैनीमैन चौराहा* दुकान के पीछे से अवैध रूप से शराब की बिक्री जारी है देखा गया कि क्षेत्र में स्थापित सरकारी देसी शराब के ठेके पर रात भर शराब की बिक्री जारी है।1
- Post by (Journalist) Madhur kumar1