Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुनौर में किसान महापंचायत, सैकड़ों ट्रैक्टरों ने निकाली रैली कांग्रेस किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सेवा लाल पटेल के द्वारा गुनौर एवं विशाल ट्रेक्टर रैली एवं मंडी परिसर में किसान महापंचायत मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं संगठन प्रभारी राजभान सिंह जिला अध्यक्ष अनीश खान उपस्थिति में सैकड़ों ट्रेक्टरो के साथ ककरहटी तिराहे से सैकड़ों ट्रेक्टरो में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं और अनेकों किसानों की उपस्थिति में ट्रेक्टर रैली का आगाज किया गया ट्रेक्टर रैली तिराहे से गुजरते हुए मंडी परिसर में ट्रेक्टर रैली मंचीय कार्यक्रम किसान महापंचायत में शामिल होकर किसानों के विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा
Sitaram rai
गुनौर में किसान महापंचायत, सैकड़ों ट्रैक्टरों ने निकाली रैली कांग्रेस किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सेवा लाल पटेल के द्वारा गुनौर एवं विशाल ट्रेक्टर रैली एवं मंडी परिसर में किसान महापंचायत मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं संगठन प्रभारी राजभान सिंह जिला अध्यक्ष अनीश खान उपस्थिति में सैकड़ों ट्रेक्टरो के साथ ककरहटी तिराहे से सैकड़ों ट्रेक्टरो में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं और अनेकों किसानों की उपस्थिति में ट्रेक्टर रैली का आगाज किया गया ट्रेक्टर रैली तिराहे से गुजरते हुए मंडी परिसर में ट्रेक्टर रैली मंचीय कार्यक्रम किसान महापंचायत में शामिल होकर किसानों के विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बृहस्पति कुंड में फिर दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय 22 वर्षीय युवक गहरे पानी में गिरा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल उपशीर्षक: खतरनाक चट्टान पर फोटो खिंचवाने के दौरान फिसला युवक, पुलिस व एसडीआरएफ को दी गई सूचना लोकेशन: पन्ना पन्ना। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में रविवार को एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, खतरनाक चट्टान पर बैठकर मोबाइल से सेल्फी ले रहे 22 वर्षीय युवक का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। हादसे का शिकार युवक की पहचान सुखेंद्र सिंह (छोटू) पिता बुद्ध सिंह (22 वर्ष) निवासी ग्राम अमोनिया, पंचायत गहरा, जनपद पन्ना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक कुंड के खतरनाक किनारे पर बैठकर सेल्फी ले रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में समा गया। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद बृहस्पति कुंड की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े और जोखिमपूर्ण पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के लिए केवल दो आरक्षक तैनात हैं, जो पर्यटकों की भीड़ और पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उनका आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों की नजर बचाकर कई पर्यटक प्रतिबंधित और खतरनाक चट्टानों तक पहुंच जाते हैं। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बृहस्पति कुंड में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों को खतरनाक स्थानों पर जाने से रोकने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मौके पर पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों की मांग घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने खतरनाक क्षेत्रों में मजबूत फेंसिंग, अतिरिक्त सुरक्षा बल, सीसीटीवी निगरानी तथा नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने तक जोखिम वाले क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण किया जाना चाहिए। फिलहाल पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम को घटना की सूचना दे दी गई है और युवक की तलाश एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है।4
- न्यायालय से बडा कोर्ट एसडीएम कोर्ट ❗️ अब न्यायालय के आदेश एसडीएम कोर्ट के सामने पानी मांगने पर मजबूर होगा❗️ एसडीएम के एसट्रे को मजिस्ट्रेट के आदेश पर खत्म किया गया लेकिन एसडीम रघुराज नगर ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगाकर पुनः दिया एसटे। एसडीएम कार्यालय क्या मजिस्ट्रेट के आदेश को खारिज करने का कानून है और मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगाने का पावर है❗️ नीतू सिंह के निर्माण पर रघुराज नगर एसडीएम ने निर्माण पर एसटे दिया जिसको न्यायालय ने एस्टेट को समाप्त कर दिया । उसके बाद भारतीय जन मोर्चा पार्टी से सहयोग मागने पर भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय पूर्व नागौद विधान सभा के प्रत्याशी दिलीप बुनकर मीडिया प्रभारी एवं एडवोकेट अनूप श्रीवास्तव सामने बारजा ढालने के समय मौके पर उपस्थित थे जिसमें लगभग 10:15 बजे कोलगवा कोतवाली से दो पुलिस और लगभग 20 से 25 आदमी आकर काम को रुकवाया गया । जिसमें भारतीय जन मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय द्वारा पुलिस से पूछा गया कि आप काम रुकवाने क्यों आए हैं तो उनका कहना था कि एसडीएम द्वारा एसटे दिया गया है। क्या न्यायालय के आदेश से ऊपर अब एसडीएम सतना हो गए हैं जिस कारण से न्यायालय के आदेशों को खारिज कर पुणे एसटे देना कहीं ना कहीं न्यायालय का अवमानन है ।एसडीएम के आदेश को सम्मान करते हुए कार्य को रोक दिया गया कुछ लोग चारगोही को जमीन का पट्टा बनाकर उसकी रजिस्टीय कराई है जो की जांच का एक विषय है जिसकी जांच कलेक्टर साहब को करनी चाहिए। चारगौही की जमीन का पट्टा कैसे बना।यह न्यायालय मै भी लिखकर दिया गया है ।भारतीय जन मोर्चा पार्टी इसकी जांच की मांग करती है। भारतीय जन मोर्चा पार्टी गरीब और कमजोरों के साथ सदैव खड़ी हुई है। उनके साथ हो रहे किसी भी अन्याय का बिरोध करती है । भारतीय जन मोर्चा पार्टी द्वारा बिरोध किया जाएगा नीतू सिंह जी को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाकर भी न्याय दिलवाने का काम करेगी।1
- बांदा की महिलाओं ने बदली अपनी पहचान | स्वयं सहायता समूहों से बढ़ रही आमदनी | Banda Breaking News | Bundelkhand Update बांदा जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अचार, पापड़, मसाले, सिलाई और अन्य घरेलू उत्पाद तैयार कर स्थानीय बाजारों में बेच रही हैं। ऐसे समूह ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।1
- अमानगंज। जे.के. सीमेंट की पहल से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, 'उड़ान कौशल विकास केन्द्र' बना आत्मनिर्भरता की मिसाल1
- यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिविल लाइन में चेकिंग के दौरान पूर्व प्रधान की गाड़ी से उतरी नेम प्लेट, काटा गया चालान सतना। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन चौराहे पर पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रही यातायात टीम ने जब वाहनों की सघन जांच शुरू की, तो एक चार पहिया वाहन को रोका गया। इस वाहन पर 'पूर्व प्रधान' की पदसूचक अवैध नेम प्लेट लगी हुई थी। मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर यातायात पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी से नेम प्लेट उतरवाई। इसके साथ ही वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि वाहनों पर किसी भी प्रकार के अवैध पदनाम, वीआईपी प्लेट या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले चाहे आम नागरिक हों या जनप्रतिनिधि, सभी के खिलाफ समान रूप से दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल है।1
- बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे के चौक बाजार स्थित सब्जी मंडी से नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे के चौक बाजार स्थित सब्जी मंडी से नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हमारे पास उपलब्ध वीडियो और तस्वीरों में मंडी की बदहाल स्थिति दिखाई दे रही है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है तथा गंदा पानी दुकानों तक पहुंच रहा है। देखें यह पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।1
- बृहस्पति कुंड में फिर दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय 22 वर्षीय युवक गहरे पानी में समाया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कलेक्टर के आदेश का नही हो रहा पालन। पन्ना के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में सुरक्षा की पोल खोलती एक और दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सेल्फी का शौक एक युवा के लिए जानलेवा साबित हुआ। पन्ना जिले के विश्व प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड के खतरनाक छोर पर बैठकर तीन दोस्त मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे तभी 22 वर्षीय युवक अचानक पैर फिसलने से सीधे गहरे पानी में जा गिरा। दुर्घटना का शिकार हुआ युवक सुखेंद्र सिंह (छोटू), पिता बुद्ध सिंह (उम्र 22 वर्ष), ग्राम अमोनिया (पंचायत गहरा, जनपद पन्ना) का निवासी बताया जा रहा है। वही बाकी दोनो दोस्त किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। *केवल दो आरक्षकों के भरोसे इतना बड़ा कुंड* पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन और जिला कलेक्टर के कड़े निर्देशों के बावजूद मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिखे। इतने विशाल और जोखिम भरे क्षेत्र में सुरक्षा के नाम पर केवल दो आरक्षकों की तैनाती की गई है, जो इस भीड़ और बड़े क्षेत्र को संभालने में पूरी तरह अपर्याप्त साबित हो रही है। सुरक्षाकर्मियों की नज़र हटते ही पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक चट्टानों पर पहुँच रहे हैं। *चेतावनियों के बावजूद बेपरवाह प्रशासन* पूर्व में भी बृहस्पति कुंड में कई हादसे हो चुके हैं, जिसके बाद यहाँ सेल्फी लेने पर प्रतिबंध और चेतावनी बोर्ड लगाने की बात कही गई थी। इसके बावजूद धरातल पर कोई ठोस सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया। इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हादसे से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से खतरनाक चट्टानों पर जाकर जान जोखिम में डालने और सेल्फी लेने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई हो। जब तक परिसर में मजबूत फेंसिंग, अतिरिक्त गार्ड और कड़ी निगरानी जैसी पुख्ता व्यवस्था न हो, तब तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। यह दुखद घटना एक बार फिर प्रशासनिक सुस्ती और पर्यटकों की जरा सी लापरवाही के घातक परिणामों को उजागर करती है। फिलहाल स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम को मामले की जानकारी दी दे दी गई है। बृहस्पति कुंड में फिर दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय 22 वर्षीय युवक गहरे पानी में समाया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कलेक्टर के आदेश का नही हो रहा पालन। पन्ना के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में सुरक्षा की पोल खोलती एक और दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सेल्फी का शौक एक युवा के लिए जानलेवा साबित हुआ। पन्ना जिले के विश्व प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड के खतरनाक छोर पर बैठकर तीन दोस्त मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे तभी 22 वर्षीय युवक अचानक पैर फिसलने से सीधे गहरे पानी में जा गिरा। दुर्घटना का शिकार हुआ युवक सुखेंद्र सिंह (छोटू), पिता बुद्ध सिंह (उम्र 22 वर्ष), ग्राम अमोनिया (पंचायत गहरा, जनपद पन्ना) का निवासी बताया जा रहा है। वही बाकी दोनो दोस्त किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। *केवल दो आरक्षकों के भरोसे इतना बड़ा कुंड* पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन और जिला कलेक्टर के कड़े निर्देशों के बावजूद मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिखे। इतने विशाल और जोखिम भरे क्षेत्र में सुरक्षा के नाम पर केवल दो आरक्षकों की तैनाती की गई है, जो इस भीड़ और बड़े क्षेत्र को संभालने में पूरी तरह अपर्याप्त साबित हो रही है। सुरक्षाकर्मियों की नज़र हटते ही पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक चट्टानों पर पहुँच रहे हैं। *चेतावनियों के बावजूद बेपरवाह प्रशासन* पूर्व में भी बृहस्पति कुंड में कई हादसे हो चुके हैं, जिसके बाद यहाँ सेल्फी लेने पर प्रतिबंध और चेतावनी बोर्ड लगाने की बात कही गई थी। इसके बावजूद धरातल पर कोई ठोस सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया। इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हादसे से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से खतरनाक चट्टानों पर जाकर जान जोखिम में डालने और सेल्फी लेने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई हो। जब तक परिसर में मजबूत फेंसिंग, अतिरिक्त गार्ड और कड़ी निगरानी जैसी पुख्ता व्यवस्था न हो, तब तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। यह दुखद घटना एक बार फिर प्रशासनिक सुस्ती और पर्यटकों की जरा सी लापरवाही के घातक परिणामों को उजागर करती है। फिलहाल स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम को मामले की जानकारी दी दे दी गई है।1