शाहाबाद में नहीं थम रहा डग्गामार बसों का खेल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी चालकों ने निकाला नया रास्ता शाहाबाद में नहीं थम रहा डग्गामार बसों का खेल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी चालकों ने निकाला नया रास्ता हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र में डग्गामार बसों का अवैध संचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद बस संचालक नए-नए रास्ते तलाश कर नियमों को चुनौती दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मिलन ढाबा मोड़ के पास महुआ टोला से होते हुए सिरोमणी नगर, जगदीशपुर रोड के रास्ते अब ये बसें गंगा एक्सप्रेसवे पकड़कर सीधे दिल्ली की ओर फर्राटा भर रही हैं। यह नया रूट प्रशासन की नजरों से बचने के लिए तैयार किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लगभग 4 डग्गामार बसों को सीज किया था। इसके साथ ही तीन वाहनों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई थी। लेकिन कार्रवाई के चंद घंटों बाद ही चालकों ने नया रास्ता खोज लिया और फिर से अवैध संचालन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बसों के संचालन से न केवल राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बिना परमिट और सुरक्षा मानकों के चलने वाली ये बसें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक यह ‘आंख मिचौली’ का खेल चलता रहेगा। क्या प्रशासन इन डग्गामार बसों पर पूरी तरह लगाम लगा पाएगा, या फिर ये चालाक संचालक हर बार नया रास्ता निकालते रहेंगे?

- हरपालपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 लीटर डीजल, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। यह कार्रवाई आर्म्स एक्ट व बीएनएस की धाराओं से जुड़े मामले में हुई है।1
- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ईंट भट्टे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- हिंदू किशोरी संग पार्क में बैठे मिले दो युवक, ‘लव जिहाद’ के शक में हिंदू युवा संगठन ने घेरा” शाहजहांपुर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू किशोरी के साथ बैठे दो गैर समुदाय के युवकों को पकड़ लिया। संगठन ने मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए तुरंत पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी एडवोकेट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई, जबकि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाकर हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी ने कहा कि “हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।”1
- “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व—संस्कृति, स्वाभिमान और जागरूकता का संगम।” ✨ Shahjahanpur Nagar Nigam , माननीय महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा जी, नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी जी एवं अपर नगर आयुक्त श्री एस.के. सिंह जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों को फीडबैक फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि Swachh Survekshan में शाहजहाँपुर को नंबर 1 बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। आइए, मिलकर बनाएं एक स्वच्छ और आदर्श शाहजहाँपुर। ✨ @aksharmabharat @archna.vermabjp @cpcb_official @nagarvikas_up @brajeshpathakup @mohfwindia @nagarvikas_up @MoHUA_India @mlkhattar @Secretary_MoHUA @suhasritu @RoopaMishra77 @SwachhBharatGov @mygovindia @sbmurbangov @sbm_up @swachhBharatGov @SwachhBharat @MoJSDDWS @cmoffice_up @nhm @myyogi_adityanath @ewf_india #shahjahanpurnagarnigam #swachhBharatMission #ewfindiaorg #SwachhUttarPradeshUrban #swachhsurvekshan20254
- 4,680 लीटर संदिग्ध राइस ब्रान ऑयल पकड़ा, लाखों का माल सीज शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध राइस ब्रान ऑयल पकड़ा है। यह कार्रवाई 10 मई 2026 की शाम कलान क्षेत्र के रूकनापुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान जय शिव शक्ति ट्रेडर्स पर की गई। जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से सप्लाई के लिए लाया जा रहा रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल बरामद किया गया। वाहन में कुल 35 ड्रमों में लगभग 4,680 लीटर तेल पाया गया। मिलावट की आशंका के चलते अधिकारियों ने तेल का नमूना जांच के लिए भेजते हुए 2,678 लीटर तेल को मौके पर ही सीज कर दिया। जब्त तेल की अनुमानित कीमत लगभग 2.24 लाख रुपये बताई गई है। बताया गया कि यह तेल एमआई ट्रेडर्स, रामगढ़ रोड (फिरोजाबाद) से शाहजहांपुर सप्लाई के लिए लाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने क्षेत्र के दो कोल्हुओं से भी सरसों के तेल के नमूने लिए—एक जनता रोड स्थित पप्पू के कोल्हू से और दूसरा परौर रोड स्थित आशीष के कोल्हू से। अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, मानवेंद्र कुमार और अजीत सिंह शामिल रहे।1
- शाहजहाँपुर के तिलहर में पुलिस ने अपहरण, मारपीट और बंधक बनाने के एक गंभीर मामले का खुलासा किया है। इस घटना के संबंध में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।1
- संडीला पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार संडीला पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने मु0अ0सं0 148/26 धारा 351(3)/333/352/105 बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संडीला पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर मारपीट, धमकी एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कृष्ण मोहन बाजपेई संवाददाता आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल1
- हरदोई के चिमना गांव में एक ईंट भट्ठे पर बारिश का पानी निकालने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 7 और 9 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से परिवार और इलाके में मातम छा गया है। स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नियमानुसार कार्यवाही कर रही है।1
- हरपालपुर पुलिस ने चोरी के डीजल और अवैध असलहे के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 लीटर चोरी का डीजल, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस आगे की पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।2