Shuru
Apke Nagar Ki App…
मधुबनी में एक युवक के शरीर में 6 गोली लगा हुआ शव मिलने से लोग दहशत में मधुबनी में एक युवक के शरीर में 6 गोली लगा हुआ शव मिलने से लोग दहशत में
Darpan24 News
मधुबनी में एक युवक के शरीर में 6 गोली लगा हुआ शव मिलने से लोग दहशत में मधुबनी में एक युवक के शरीर में 6 गोली लगा हुआ शव मिलने से लोग दहशत में
More news from Bihar and nearby areas
- मधुबनी में एक युवक के शरीर में 6 गोली लगा हुआ शव मिलने से लोग दहशत में1
- दरभंगा | दिनांक: 12 मार्च 2026 दिल्ली के उत्तम नगर निवासी तरुण खटिक की निर्मम हत्या के विरोध में आज दरभंगा के फल मंडी एवं सब्जी मंडी व्यापारी संघ के तत्वावधान में विशाल आक्रोश मार्च एवं मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस दरभंगा फल मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दरभंगा टावर तक पहुंचा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सब्जी मंडी के अध्यक्ष राजकुमार खटिक एवं फल मंडी के अध्यक्ष नंदकिशोर खटिक ने की, जबकि जुलूस का नेतृत्व रंजीत खटिक और रामबाबू खटिक ने किया। इस दौरान हजारों की संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सनातन समाज के लोग हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए और तरुण खटिक को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए आक्रोश प्रकट किया गया। इस आक्रोश मार्च में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष इंजीनियर शशिनाथ दास, प्रांत गौ रक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय झा, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रिंकू झा, जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर, जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज वाड़ी सहित कई प्रमुख लोगों ने जुलूस की अगुवाई की। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष शशिनाथ दास ने कहा कि तरुण खटिक की निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय और दुःखद घटना है। समाज ऐसे जघन्य अपराध को कभी स्वीकार नहीं करेगा और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामबाबू खटिक ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जुलूस के समापन पर दरभंगा टावर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर पप्पू खटिक, राजा खटिक, रामबाबू खटिक, जितेंद्र कुमार खटिक, शिव शंकर खटिक, पिंकु खटिक, धिरज खटिक, प्रदीप खटिक, सिंटु खटिक, अशोक खटिक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित थे। वहीं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से नगर संयोजक शंकर खटिक, नगर सेवा संयोजक शेखर साहनी, जिला सहसंयोजक गौतम सिंह, सर्वजीत, आदित्य राज, रणजीत पंडित, विकास साहनी, विक्रम साहनी, अविनाश मेहता, सुमित कुमार राय सहित सैकड़ों सनातनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।1
- दरभंगा :- गैस की किल्लत की खबरों के बीच दरभंगा सदर एसडीएम विकास कुमार ने बताया सिलेंडर प्राप्त करने का सही तरीका, वर्तमान स्थिति को भी किया स्पष्ट.1
- #उन्नाव ⏩फ़तेहुल्लाह नगर में दो पक्षों में हुई मारपीट ⏩एक पक्ष ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा ⏩घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घायल महिला कामिनी और उनकी बहन को गंभीर चोटें आईं आरोपित आदित्य और सिद्धार्थ द्वारा मारपीट की गई पुलिस मामले की जांच में जुटी, कार्रवाई जारी1
- #दुबई और सऊदी अरब में नौकरी की #चाह रखने वालों के लिए #खुशखबरी 14 मार्च 2026 को EMT इलेक्ट्रो मैकेनिकल कंपनी के लिए होने जा रही है Calint #इंटरव्यू #दरभंगा में होगा #इंटरव्यू 40-50 हज़ार रुपया कमाने का मौका, 9006054556/9508975322 Ambe Technical Centre संपर्क करें।1
- हम आपके कल्याण हेतु1
- Post by Headlines5star1
- हायाघाट CO की बड़ी कार्रवाई, वर्षों से पंचायत सरकार भवन के सामने सरकारी जमीन से अतिक्रमणकारी को दलबल के साथ खाली करवाया गया1
- कृषि उत्पादन सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव के मतगणना को लेकर महंत युगल नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय शंभुआड़ में मतगणना कर्मियों एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को मुख्य प्रशिक्षक अफाक अहमद एवं वरीय प्रशिक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार घोष, सतीश चन्द्र झा, प्रकाश कुमार कर्ण, प्रकाश सिंह बादल, कमलेश झा, ध्रुव कुमार झा , एजाज अहमद ने गुरुवार को प्रशिक्षण दिया। 17 प्रखंडों में करीब 150 बूथों पर 18 मार्च को पैक्स चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतगणना कराना सभी मतगणना पदाधिकारियों का दायित्व है। पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट चुनाव के दिन अलर्ट मोड में रहेंगे। मौके पर नूरुल एन नूरी, शिवली नोमानी, मो तारिक, एस एन ठाकुर,अबरार आलम, मोहन झा, वजहुल कमर, चंदन कुमार चंचल, अशोक चौधरी, मुजफ्फर हसन, सतीश मिश्रा, प्रभाष झा सहित कई मास्टर प्रशिक्षक थे।1