जल झूलनी एकादशी पर नगर भ्रमण पर निकलेंगे लक्ष्मण जी महाराज अमर दीप सेन डीग। जल झूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर से शेषावतार भगवान लक्ष्मण जी महाराज नगर भ्रमण एवं कूप पूजन के लिए निकलें इसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां बग्गी एवं बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जगह-जगह पुष्प बरसा कर एवंआरती उतार कर साथ शोभा यात्रा निकाली गई महिलाएं मंगल गीत गा रही थी मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने बताया कि जल झूलनी एकादशी के अवसर पर भगवान लक्ष्मण जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण कराया जाएगा। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भगवान की आरती उतारकर पुष्पमालाओं से स्वागत किया । रुपेश्वर महादेव रूप सागर पक्के तालाब पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और कूप पूजन किया इस अवसर पर शिवचरण शर्मा, पन्डित गणेश पाराशर, राजू बर्फ वाले, जीतू पाराशर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। अमर दीप सेन, डीग
जल झूलनी एकादशी पर नगर भ्रमण पर निकलेंगे लक्ष्मण जी महाराज अमर दीप सेन डीग। जल झूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर से शेषावतार भगवान लक्ष्मण जी महाराज नगर भ्रमण एवं
कूप पूजन के लिए निकलें इसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां बग्गी एवं बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जगह-जगह पुष्प बरसा कर एवंआरती उतार कर साथ शोभा यात्रा निकाली गई महिलाएं मंगल गीत गा रही थी मंदिर के
महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने बताया कि जल झूलनी एकादशी के अवसर पर भगवान लक्ष्मण जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण कराया जाएगा। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भगवान की आरती उतारकर पुष्पमालाओं से
स्वागत किया । रुपेश्वर महादेव रूप सागर पक्के तालाब पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और कूप पूजन किया इस अवसर पर शिवचरण शर्मा, पन्डित गणेश पाराशर, राजू बर्फ वाले, जीतू पाराशर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। अमर दीप सेन, डीग
- थार पर चढकर स्टंटबाजी करना पड गया भारी,थार जबित,स्टंटबाज पुलिस गिरफ्त कामां- डीग जिले के कामां क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान थार गाड़ी की छत पर चढ़कर खतरनाक स्टंटबाजी और डांस करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में की गई हुड़दंगबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन स्टंटबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकरम, शहीद और हसीन के रूप में हुई है तथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने सहित स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई काली थार गाड़ी को भी मौके से जप्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर हुड़दंग मचाने वाले इन आरोपियों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। उक्त नए वीडियो में तीनों आरोपी कामां पुलिस थाने में लाइन से खड़े होकर अपनी इस हरकत के लिए पुलिस प्रशासन और आम जनता से हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। पुलिस द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले और सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में अपनी एवं दूसरों की जान जोखिम में डालने वालो को कड़ा संदेश दिया गया है।1
- GL बजाज कॉलेज के बाहर छात्रों का धरना, ग्रेटर नोएडा में एडमिशन लेकिन मथुरा में रजिस्ट्रेशन का आरोप ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नामचीन इंजीनियरिंग कॉलेज GL बजाज के बाहर आज छात्रों ने धरना देकर अपनी नाराजगी जताई। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा ब्रांच में एडमिशन लिया था, लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन मथुरा ब्रांच में कर दिया गया। छात्रों के मुताबिक इस पूरे मामले से करीब 150 छात्र प्रभावित हैं। छात्रा निरु यादव का कहना है कि उन्होंने कॉलेज में 1 लाख 72 हजार रुपये जमा किए हैं। वहीं छात्र प्रिंस के मुताबिक उन्हें बताया गया था कि सिर्फ पेपर मथुरा में देने होंगे, जबकि बाकी पढ़ाई और सुविधाएं ग्रेटर नोएडा में ही मिलेंगी। रजिस्ट्रेशन मथुरा में किए जाने के बाद छात्रों ने कॉलेज के बाहर धरना दिया और मामले के समाधान की मांग की। छात्रों की मांग है कि जिस ब्रांच में उन्होंने एडमिशन लिया है, उसी के अनुरूप उनकी पढ़ाई और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जाए। फिलहाल इस मामले में कॉलेज प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। 📍ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश1
- सनातन के चोले को बदनाम करने की हो रही साजिश पहन के भगवा बनते हैं साधु करते अश्लील हरकत है गौर से देखो यह सनातन के दुश्मन है सनातन के चोले को बदनाम करने की हो रही साजिश पहन के भगवा बनते हैं साधु करते अश्लील हरकत है गौर से देखो यह सनातन के दुश्मन है1
- प्रशिक्षण के बाद काम न मिलने पर डूडा कर्मचारियों का प्रदर्शन, अपर नगर आयुक्त से वार्ता के बाद 25 सितंबर से काम पर बुलाने का आश्वासन नगर निगम मथुरा-वृंदावन में डूडा के माध्यम से नवनियुक्त कर्मचारियों द्वारा 15-15 दिनों का प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद कार्य पर न बुलाए जाने के विरोध में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों के आंदोलन की सूचना मिलते ही अपर नगर आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह मौके पर पहुंचीं और कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में आमंत्रित किया वार्ता के दौरान कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से यह मांग रखी कि जिन कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है उन्हें तुरंत काम पर वापस बुलाया जाए और उनके रोजगार को सुरक्षित किया जाए इसके अलावा, नेचर ग्रीन टूल्स एंड कंपनी में कार्यरत 116 डूडा ड्राइवरों एवं हेल्परों के बकाए वेतन का भुगतान नगर निगम के माध्यम से कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई सकारात्मक रुख अपनाते हुए अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 15 दिन का प्रशिक्षण ले चुके सभी कर्मचारियों को 25 सितंबर 2026 से काम पर बुला लिया जाएगा वार्ता के बाद यूनियन के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को कार्य पर नहीं रखा गया और उनकी अन्य लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति या आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी बैठक के अंत में कर्मचारियों ने एकजुटता का संकल्प दोहराते हुए कर्मचारी एकता के नारे लगाए4
- मथुरा के भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय पर 540 सफाई कर्मचारियों का धरना, अपर आयुक्त प्रियंका से हुई वार्ता मथुरा। मथुरा के भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पर मंगलवार, 22 सितंबर को करीब 540 सफाई कर्मचारियों की भर्ती से जुड़े मामले को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा करीब 540 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। भर्ती के बाद उनसे करीब-15 दिन तक ड्यूटी कराई गई.., लेकिन इसके बाद उन्हें दोबारा काम पर नहीं लिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि 15 दिन तक ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें अभी तक वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि 15 अगस्त, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे विशेष अवसरों और त्योहारों के दौरान भी उनसे सफाई व्यवस्था को लेकर ड्यूटी कराई गई। कर्मचारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान काम कराने के बाद उन्हें दोबारा ड्यूटी पर नहीं लिया गया, जिससे उनमें नाराजगी है। इसी मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारी भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्ता भी की। आज कर्मचारियों की नगर निगम मथुरा-वृंदावन की अपर आयुक्त प्रियंका से वार्ता हुई। कर्मचारियों ने दोबारा ड्यूटी पर लिए जाने और 15 दिन की ड्यूटी के वेतन सहित अपनी अन्य मांगों को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को 25 सितंबर तक ड्यूटी पर लिए जाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि अगर 25 सितंबर तक उन्हें ड्यूटी पर नियुक्त नहीं किया गया, तो धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रह सकता है और आंदोलन को और आगे बढ़ाया जा सकता है। अब देखना होगा कि 540 सफाई कर्मचारियों के इस मामले में नगर निगम प्रशासन 25 सितंबर तक क्या निर्णय लेता है।...4
- जसवंत सिंह भदौरिया कन्या महाविद्यालय कोसी खुर्द मथुरा में सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजन हुआ कोसी खुर्द, मथुरा। जसवंत सिंह भदौरिया कन्या महाविद्यालय में आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न समसामयिक एवं शैक्षिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। महाविद्यालय प्रबंधन dr हरे कृष्ण भदौरिया एवं शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई।2
- शिवराम सैनी बने नगर पालिका उपाध्यक्ष, विधायक नौक्षम चौधरी से हरी झंडी मिलने के बाद निर्विरोध निर्वाचन पर बनी थी सहमति3
- यूपी पुलिस में फिर उठा असंतोष! बाराबंकी PAC के सिपाही देवेंद्र गुप्ता ने विभागीय व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से एक बार फिर सिपाही की नाराजगी सामने आई है। बाराबंकी की 10वीं बटालियन PAC में तैनात सिपाही देवेंद्र गुप्ता ने पुलिस विभाग और PAC की आंतरिक व्यवस्थाओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। सिपाही देवेंद्र गुप्ता ने विभाग के अंदर मौजूद कमियों और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों से जुड़ी कई समस्याओं और विभागीय स्तर पर सामने आने वाली कमियों पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। देवेंद्र गुप्ता का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और PAC में जवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि सिपाही की ओर से उठाए गए इन सवालों पर पुलिस विभाग और वरिष्ठ अधिकारी क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या इन शिकायतों की जांच या समाधान के लिए कोई कदम उठाया जाता है। नोट: देवेंद्र गुप्ता द्वारा लगाए गए आरोप/आपत्तियों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस विभाग का आधिकारिक पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना जरूरी है।1
- 🔥 🚨 वृंदावन में कथित साधु की पिटाई का वीडियो वायरल! महिलाओं के शोषण के आरोपों को लेकर मचा हंगामा, वीडियो ने खड़े किए सवाल 🎥 वायरल न्यूज़ स्क्रिप्ट 📍 वृंदावन | मथुरा वृंदावन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें एक कथित साधु की कुछ लोगों द्वारा पिटाई करते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति पर महिलाओं के कथित शोषण के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामला क्या है, कथित साधु पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट किन परिस्थितियों में हुई—इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ⚠️ RPR NEWS TV DIGITAL की अपील: वायरल वीडियो या आरोपों के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी न मानें। आधिकारिक जांच और पुलिस के बयान का इंतजार किया जाना चाहिए। #️⃣ Hashtags #Vrindavan #Mathura #VrindavanNews #MathuraNews #ViralVideo #BreakingNews #Sadhu #VrindavanViralVideo #BrajNews #BrajKiAwaaz #RPRNEWSTVDIGITAL #UttarPradesh #ViralNews #LatestNews #NewsUpdate1