logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांढुर्णा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ-01 से 30 मई तक चलेगा मकानों की गणना पांढुर्णा:-01 से 30 मई तक चलेगा मकानों की गणना एवं मकानसूचीकरण का कार्य। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार 01 मई से हो गई है। इस चरण के अंतर्गत 01 मई से 30 मई 2026 तक मकानों की गणना एवं मकानसूचीकरण का कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित अवधि में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मकानों का सर्वे कर उनकी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर सहयोग करें, जिससे यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। जनगणना के इस प्रथम चरण से जिले में भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध होंगे, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।

2 hrs ago
user_Roshan Kapse
Roshan Kapse
पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
585837f9-6529-4411-acb5-5d7b5a4330fe

पांढुर्णा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ-01 से 30 मई तक चलेगा मकानों की गणना पांढुर्णा:-01 से 30 मई तक चलेगा मकानों की गणना एवं मकानसूचीकरण का कार्य। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार 01 मई से हो गई है। इस चरण के अंतर्गत 01 मई

34f8c3bb-aeb4-494d-babb-d6f5af15d8b1

से 30 मई 2026 तक मकानों की गणना एवं मकानसूचीकरण का कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित अवधि में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मकानों का सर्वे कर उनकी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि

04538235-8c2e-48d4-9b58-743678167d2e

वे जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर सहयोग करें, जिससे यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। जनगणना के इस प्रथम चरण से जिले में भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध होंगे, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।

More news from Betul and nearby areas
  • मोदीजी की झालमुई का जवाब प्रियंका ने उत्तपम से दिया, ममता का सरकार बनाने का दावा, टीएमसी बैठी ईवीएम की सुरक्षा धरने पर, योगी ने बताया सपाईयों को गिरगिट, अयोध्या में श्रद्धालु के साथ मारपीट और आरोग्य मंदिरों की गुणवत्ता बढ़ाने का समय बोले नड्डा... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी की झालमुई का जवाब प्रियंका ने उत्तपम से दिया, ममता का सरकार बनाने का दावा, टीएमसी बैठी ईवीएम की सुरक्षा धरने पर, योगी ने बताया सपाईयों को गिरगिट, अयोध्या में श्रद्धालु के साथ मारपीट और आरोग्य मंदिरों की गुणवत्ता बढ़ाने का समय बोले नड्डा... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    8 hrs ago
  • Post by M. Afsar khan
    1
    Post by M. Afsar khan
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    46 min ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बैतूल, 01 मई 2026। शहर में चल रहे आईपीएल सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर की गई, जिसमें सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सख्ती बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। दिनांक 30 अप्रैल को आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी (28 वर्ष), निवासी ठाकुर मोहल्ला शाहपुर को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के मैच पर “क्रिकेट गुरु” एप के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अप्रैल माह से लगातार आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वनप्लस मोबाइल, सट्टे के हिसाब की पर्चियां, एक पेन और नगद 3500 रुपये जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) एवं 49 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों पंकज पटेल, पंकू नाई, ललित रघुवंशी सहित अन्य की तलाश तेज कर दी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, शिव कुमार तथा आरक्षक नितिन चौहान और अनिल डेहरिया की भूमिका सराहनीय रही। 👉 पुलिस का कहना है कि आईपीएल सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    बैतूल, 01 मई 2026। शहर में चल रहे आईपीएल सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर की गई, जिसमें सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सख्ती बरती जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। दिनांक 30 अप्रैल को आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी (28 वर्ष), निवासी ठाकुर मोहल्ला शाहपुर को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के मैच पर “क्रिकेट गुरु” एप के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अप्रैल माह से लगातार आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वनप्लस मोबाइल, सट्टे के हिसाब की पर्चियां, एक पेन और नगद 3500 रुपये जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) एवं 49 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों पंकज पटेल, पंकू नाई, ललित रघुवंशी सहित अन्य की तलाश तेज कर दी है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, शिव कुमार तथा आरक्षक नितिन चौहान और अनिल डेहरिया की भूमिका सराहनीय रही।
👉 पुलिस का कहना है कि आईपीएल सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में DEO गोपाल सिंह बघेल की रिटायर्ड, प्रेमलाल मेश्राम को मिला प्रभार! छिंदवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल गुरुवार को रिटायर हो गए। उनके पद पर रिक्ति को भरने के लिए कलेक्टर के आदेश पर सहायक संचालक प्रेमलाल मेश्राम को आज गुरुवार दोपहर 3 बजे 1 मई से अंतरिम प्रभार सौंपा गया। आज शुक्रवार को उन्होंने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। मध्यप्रदेश शासन के वल्लभ भवन आदेश के तहत यह व्यवस्था विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए की गई है।
    1
    छिंदवाड़ा में DEO गोपाल सिंह बघेल की रिटायर्ड, प्रेमलाल मेश्राम को मिला प्रभार!
छिंदवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल गुरुवार को रिटायर हो गए। उनके पद पर रिक्ति को भरने के लिए कलेक्टर के आदेश पर सहायक संचालक प्रेमलाल मेश्राम को आज गुरुवार दोपहर 3 बजे 1 मई से अंतरिम प्रभार सौंपा गया। आज शुक्रवार को उन्होंने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। मध्यप्रदेश शासन के वल्लभ भवन आदेश के तहत यह व्यवस्था विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए की गई है।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 min ago
  • आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम अंधेरबावडी में भीषण गर्मी के चलते बूंद बूंद पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। कुओं और गांव में लगे हेंडपपो का जलस्तर गिर गया ग्राम से कोसों दूर किसानों के खेतों के कुओं में जमा पानी ग्रामीण उपयोग कर रहे हैं ग्रामीणों ने पेयजल समस्या समाधान के लिए प्रशासन से गुहार लगाई ग्रामीणों ने मांग की है पुर्णा डेम पर फिल्टर प्लांट लगाकर पेयजल की सप्लाई की जाएं।
    1
    आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम अंधेरबावडी में भीषण गर्मी के चलते बूंद बूंद पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। कुओं और गांव में लगे हेंडपपो का जलस्तर गिर गया ग्राम से कोसों दूर किसानों के खेतों के कुओं में जमा पानी ग्रामीण उपयोग कर रहे हैं ग्रामीणों ने पेयजल समस्या समाधान के लिए प्रशासन से गुहार लगाई ग्रामीणों ने मांग की है पुर्णा डेम पर फिल्टर प्लांट लगाकर पेयजल की सप्लाई की जाएं।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *जबलपुर: बरगी बांध में क्रूज हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 और शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई* *जबलपुर:* बरगी बांध में क्रूज पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 5 और शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। *कैसे हुआ हादसा* जानकारी के अनुसार बांध में पर्यटकों को लेकर जा रहा एक निजी क्रूज अचानक असंतुलित होकर पलट गया। क्रूज में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। *अब तक 9 शव निकाले गए* रेस्क्यू टीम ने हादसे के बाद से अब तक कुल 9 लोगों के शव बरामद किए हैं। शुक्रवार सुबह से चलाए गए अभियान में 5 और शव मिले हैं। शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। *लगातार जारी है रेस्क्यू* जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बोट और गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अंधेरा होने के कारण गुरुवार रात ऑपरेशन रोकना पड़ा था, जिसे शुक्रवार सुबह फिर शुरू किया गया। *जांच के आदेश* प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। क्रूज संचालन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
    1
    *जबलपुर: बरगी बांध में क्रूज हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 और शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई*
*जबलपुर:* बरगी बांध में क्रूज पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 5 और शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।
*कैसे हुआ हादसा*  
जानकारी के अनुसार बांध में पर्यटकों को लेकर जा रहा एक निजी क्रूज अचानक असंतुलित होकर पलट गया। क्रूज में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
*अब तक 9 शव निकाले गए*  
रेस्क्यू टीम ने हादसे के बाद से अब तक कुल 9 लोगों के शव बरामद किए हैं। शुक्रवार सुबह से चलाए गए अभियान में 5 और शव मिले हैं। शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। 
*लगातार जारी है रेस्क्यू*  
जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बोट और गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अंधेरा होने के कारण गुरुवार रात ऑपरेशन रोकना पड़ा था, जिसे शुक्रवार सुबह फिर शुरू किया गया।
*जांच के आदेश*  
प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। क्रूज संचालन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 08 वर्ष पुराने प्रकरणो मे फरार आरोपी मुलताई पुलिस की गिरफ्त मे । बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेन्द्रसिंह परिहार एवं पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के 08 वर्ष पुराने पृथक पृथक 04 प्रकरणो के एक स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार कार्यवाही का विवरण - थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल निवासी खल्ला के माननीय न्यायालय द्वारा थाना मुलताई के 08 वर्ष पुराने पृथक पृथक 04 प्रकऱणो मे स्थायी वारंट जारी कर तामीली हेतू प्राप्त हुये थे । उक्त आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होकर न्यायालय पेशी हेतू उपस्थित नही होता था एवं पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी चोरी एवं आर्म्स एक्ट के प्रकऱणो मे बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये थे । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल निवासी खल्ला को दुनावा बस स्टेण्ड के पास से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी का नाम - रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल निवासी खल्ला मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि नेपालसिंह, सउनि रणधीरसिंह , आर. नरेश, आर. विवेक , सै. विजय रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही है ।
    1
    08 वर्ष पुराने प्रकरणो मे फरार आरोपी मुलताई पुलिस की गिरफ्त मे । 
बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेन्द्रसिंह परिहार एवं पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के 08 वर्ष पुराने पृथक पृथक 04 प्रकरणो के एक स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार 
कार्यवाही का विवरण -
थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल निवासी खल्ला के माननीय न्यायालय द्वारा थाना मुलताई के 08 वर्ष पुराने पृथक पृथक 04 प्रकऱणो मे स्थायी वारंट जारी कर तामीली हेतू प्राप्त हुये थे । उक्त आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होकर न्यायालय पेशी हेतू उपस्थित नही होता था एवं पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी चोरी एवं आर्म्स एक्ट के प्रकऱणो मे बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये थे । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल निवासी खल्ला को दुनावा बस स्टेण्ड के पास से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । 
आरोपी का नाम - रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल निवासी खल्ला
मुख्य भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि नेपालसिंह, सउनि रणधीरसिंह , आर. नरेश, आर. विवेक , सै. विजय रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही है ।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.