बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर होगी कार्यवाही - गौरव सिरोठिया अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला कार्यालय में 10 मई 2026 को जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, उमरिया जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी दिलीप पांडे, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला तथा सिद्धार्थ शिव सिंह की उपस्थिति रही। बैठक में आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। लगातार अनुपस्थित रहने वालों पर सख्ती बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कहा कि संगठन द्वारा तय कार्यक्रमों का सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख तक मंडल बैठक, 7 से 10 तारीख तक जिला बैठक तथा इसके बाद शक्ति केंद्र और बूथ की बैठकें नियमित रूप से होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अनूपपुर में भाजपा संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन जो पदाधिकारी बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उन पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई पदाधिकारी तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो उसे पद से मुक्त किया जाए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी कार्य को मंडल अध्यक्ष के माध्यम से ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए। जिम्मेदारियों का करें निर्वहन भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें और संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों में नियमित प्रवास करना चाहिए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी उमरिया जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी दिलीप पांडे ने कहा कि 19 एवं 20 मई 2026 को अमरकंटक में आयोजित होने वाले दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा समय पर पंजीयन कराएं। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

- Post by Manoj Gupta Driver4
- धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती,क्षत्रिय समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, महाराणा प्रताप को किया नमन अनूपपुर /कोतमा : - वीरता त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक महान योद्धा, मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती कोतमा नगर के मंगल भवन में भव्य कार्यक्रम के माध्यम से धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के उपरांत श्री राणा सांगा क्षत्रिय एकता समिति की ओर से कोतमा नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शोभायात्रा चौपाटी से शुरू होकर रेलवे स्टेशन मार्ग, पुराने बस स्टैंड मार्ग से होते हुए गांधी चौक पर पहुंची, जहाँ शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप के जयकारों से नगर गूंज उठा और क्षत्रियों ने गांधी चौक पर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने किए संबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह थे, जबकि कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वी.पी.एस. चौहान रहे। दोनों ने अपने संबोधन में क्षत्रिय समाज के जोश, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा, क्षत्रिय समाज के लोगों में कार्य करने का जज्बा है और उन्हें अब एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। आज हमारा समाज हसीए पर खड़ा है। क्षत्रिय समाज सदैव न्याय के साथ समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने का कार्य किया है। हमें एक-दूसरे की मदद करते हुए क्षत्रिय समाज के कमजोर लोगों को उठाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वी पी एस चौहान ने कहा, देश को मुगलों के चंगुल से मुक्त कराना, न्यायप्रिय शासन चलाना, सभी वर्गों को साथ लेकर चलना या फिर धर्म और समाज की रक्षा के लिए अंगद के पांव की भांति डटे रहना – यदि किसी ने किया है तो क्षत्रिय समाज के लोगों ने किया है। आज हमारे समाज को एकजुट रहने की जरूरत है और हर परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए तैयार रहना है। बुजुर्गों और प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह और कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वी.पी.एस. चौहान ने क्षत्रिय समाज के बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों का शाल और माल्यार्पण कर सम्मान किया। इसके साथ ही समाज के उन बच्चों का भी सम्मान किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राणा सांगा क्षत्रिय एकता समिति के अंजनी सिंह अमर सिंह अनिमेष सिंह नरेन्द्र सिंह ओमकार सिंह राजेश सिंह दीपक सिंह शिवम सिंह और तेजा सिंह की सराहनीय भूमिका रही। भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्री राणा सांगा क्षत्रिय एकता समिति के सदस्यों की सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की और आभार प्रकट किया। शोभायात्रा में सभी ने लिया उत्साहपूर्ण हिस्सा ।महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी चौराहा पर सभी ने महाराणा प्रताप जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उनके त्याग, साहस और स्वामिभाव की याद ताजा की। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल महाराणा प्रताप के वीरता भाव को याद किया गया, बल्कि क्षत्रिय समाज की एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और भविष्य के प्रति दृढ़ संकल्प को भी मजबूत किया गया।1
- KAI MAHINO SE NALI SAF NAHI HUI 6 SE 7 MAHNE SE NALI SAAF NAHI HUI ISKE WAJAH SE PURE ILAKE ME MACCHAR KI SAMASYA OR BADBU KI SAMASYA HO RAHI HAI DHANPURI NAGARPALIKA WARD NO.3 SIDING ROAD KI NALI2
- शहडोल के बुढ़ार स्थित रसमोहनी में सड़क और नाली की खराब व्यवस्था से लोग त्रस्त हैं। दिनभर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है और वाहन भी खराब हो रहे हैं। पंचायत की अनदेखी के चलते यहाँ की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- शहडोल-बुढार मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।1
- Post by Shakchhi🎁 Singh1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1