सिहुरा गांव में विवाद के बाद अधेड़ ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित बचाया अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार सिहुरा गांव निवासी सुभाष चंद्र का गांव के ही रामबाबू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आवेश में आकर सुभाष चंद्र ने कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों के मुताबिक सुभाष चंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और वह अक्सर शराब के नशे में विवाद करते रहते हैं। उनकी पत्नी इंद्र कुमारी ने बताया कि वह कानपुर में रहती हैं और इसी वजह से वह घर पर अकेले रहते हैं। फिलहाल उपचार के बाद सुभाष चंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सिहुरा गांव में विवाद के बाद अधेड़ ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित बचाया अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार सिहुरा गांव निवासी सुभाष चंद्र का गांव के ही रामबाबू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आवेश में आकर सुभाष चंद्र ने कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों के मुताबिक सुभाष चंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और वह अक्सर शराब के नशे में विवाद करते रहते हैं। उनकी पत्नी इंद्र कुमारी ने बताया कि वह कानपुर में रहती हैं और इसी वजह से वह घर पर अकेले रहते हैं। फिलहाल उपचार के बाद सुभाष चंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
- संदलपुर ब्लॉक की गढ़िया ग्राम पंचायत में रविवार को अचानक ओले गिरने लगे, जिससे खेत सफेद हो गए। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* नदी में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप,बिधूना क्षेत्र के कुरपुरा गांव के पास अरिंद नदी में संदिग्ध हालत में अधेड़ का मिला शव,खेतों में काम कर रहे किसानों ने शव को देख पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया,मृतक की अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कुरपुरा गांव के पास का मामला।1
- औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।1
- औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही, समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।4
- पुलिस ने सन्दिग्ध वाहनों की ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग कर की कार्यवाही औरैया जिले के ऐरवा कटरा क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार की शाम यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन में तथा सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में संपन्न हुई। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष विनेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज हबीब खान, और एच एम वंश बहादुर ने कस्बे के प्रमुख चौराहे पर सन्दिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघनता से जांच की। इस दौरान पांच वाहनों को यातायात नियमों का पालन ना करने पर चालान किया गया, जबकि अन्य वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने लोगों से कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार यह वाहन चेकिंग अभियान थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर विनेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज हबीब खान, एच एम वंश बहादुर, आलोक कुमार शुक्ला, किरण कुमार शुक्ला, और कपिल चौधरी ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।1
- सदर को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष चौराहे पर सदर कोतवाल राजकुमार व पुलिस वाली के साथ चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों को रोक कर किया गया चेक वही सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का आवास प्रयोग करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।1
- डेरापुर मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 77 शिकायतों मे 7 शिकायतों का मौक़े पर ही हुआ निस्तारण डेरापुर तहसील परिसर मे शनिवार सुबह 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम प्रशांशन अमित कुमार की अध्यक्षता मे किया गया समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला जिसमे कुल 77 फरियादी अपनी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे एडीएम प्रशासन नें सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया शेष शिकायतों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को सौपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए इस दौरान उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौक़े पर मौजूद रहे1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* बिधूना थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में लापता किशोर का पेड़ से लटका मिला शव,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा, जांच जारी।1
- कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार देर रात की है, जब एक्सप्रेसवे पर खड़े हार्वेस्टर में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत बीते शनिवार की रात करीब 11 बजे ग्राम मीरपुर रतनपुर, थाना दियोरिया कला, जनपद पीलीभीत निवासी सतनाम सिंह अपने भाई सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह व हरप्रीत सिंह के साथ हार्वेस्टर कंबाइन (संख्या UP 26 Z 4151) से महोबा के कुलपहाड़ से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तभी हार्वेस्टर के इंजन में खराबी आ गई। जिस पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। इसी दौरान ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही से खड़े हार्वेस्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अन्य शामिल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल औरैया व चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में हार्वेस्टर कंबाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पत्नी श्रीमती नन्ही की तहरीर पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1