Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालोतरा के सिणधरी पंचायत समिति में दिव्यांगता का लाभ लेकर ग्राम विकास अधिकारी बने दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन दोनों अधिकारियों ने दिव्यांग श्रेणी का लाभ उठाकर यह नौकरी हासिल की थी। जांच में ग्राम विकास अधिकारी ओमसिंह की दिव्यांगता केवल 30 फीसदी और बाबूराम की दिव्यांगता 30.05 फीसदी पाई गई, जबकि नियमानुसार इस श्रेणी का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी दिव्यांगता होना अनिवार्य है। निर्धारित मापदंडों से कम दिव्यांगता पाए जाने पर सिणधरी पंचायत समिति के इस मामले में दोनों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
MARUMANCH DAINIK
बालोतरा के सिणधरी पंचायत समिति में दिव्यांगता का लाभ लेकर ग्राम विकास अधिकारी बने दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन दोनों अधिकारियों ने दिव्यांग श्रेणी का लाभ उठाकर यह नौकरी हासिल की थी। जांच में ग्राम विकास अधिकारी ओमसिंह की दिव्यांगता केवल 30 फीसदी और बाबूराम की दिव्यांगता 30.05 फीसदी पाई गई, जबकि नियमानुसार इस श्रेणी का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी दिव्यांगता होना अनिवार्य है। निर्धारित मापदंडों से कम दिव्यांगता पाए जाने पर सिणधरी पंचायत समिति के इस मामले में दोनों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- फलोदी जिले के चाखू थाना क्षेत्र के लूणा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारियों व बक्सों में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने घर के अंदर सामान बिखरा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए और गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही चाखू थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पीड़ित मकान मालिकों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी पड़ताल की जा रही है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली के बाली में सांप और कुत्ते के बीच एक अजब-गजब भिड़ंत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांप और कुत्ते के बीच एक हैरान कर देने वाली भिड़ंत देखने को मिल रही है।1
- पाली में पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसपी मोनिका सैन ने एक आदेश जारी कर जिले में 6 थानाप्रभारियों, 10 एएसआई (ASI), 4 हेड कांस्टेबल और 306 कांस्टेबलों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों के जरिए कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर प्रशासनिक आधार पर किया गया है, जबकि कुछ को उनके खुद के प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानांतरित किया गया है। एसपी मोनिका सैन की ओर से जारी सूची के तहत बलभद्रसिंह को पुलिस लाइन से खिंवाड़ा थानाधिकारी बनाया गया है। वहीं, सहदेव चौधरी को पुलिस लाइन से मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, दाउद खां को पुलिस लाइन से हटाकर शिवपुरा थानाधिकारी और पाना चौधरी को पुलिस लाइन से रोहट थानाप्रभारी के पद पर तैनात किया गया है। एक अलग आदेश के माध्यम से एसपी ने जिले में कार्यरत 306 कांस्टेबलों के भी तबादले किए हैं। इसमें भी प्रशासनिक और स्वयं के प्रार्थना पत्र के आधार पर नई पोस्टिंग दी गई है। इसके साथ ही 10 एएसआई और 4 हेड कांस्टेबलों को भी बदला गया है। पुलिस विभाग द्वारा इन आदेशों के जारी होने के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए स्थानों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- अपने दो दिवसीय प्रवास पर माउंट आबू-आबूरोड पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (गुलजार दीदी) के स्मृति स्तंभ 'अव्यक्त लोक' पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शांतिवन के 'शिव भोलानाथ का भंडारा' (सोलर किचन) का भी दौरा किया, जहां उन्होंने सोलर तकनीक से भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया को समझा। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सावंत ने दादी कॉलेज में अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुन्नी दीदी ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। अव्यक्त लोक में दादी गुलजार की पूर्व निज सचिव रहीं बीके नीलू दीदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि दादी का पूरा जीवन सादगी, सरलता और दिव्यता की मिसाल रहा। उन्हें बचपन से ही दिव्य दृष्टि का वरदान प्राप्त था और उन्होंने वर्ष 1969 में संस्थापक ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त होने के बाद से वर्ष 2017 तक, यानी 50 सालों तक परमात्म संदेशवाहक बनकर लाखों लोगों को परमात्म ज्ञान दिया। संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने मुख्यमंत्री को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई ने शांतिवन की व्यवस्थाओं के बारे में बताया और मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने विंग द्वारा चलाए जा रहे दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान की प्रगति से अवगत कराया। सोलर किचन के अवलोकन के दौरान बीके राजशेखर भाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहाँ पूरा भोजन ब्रह्माकुमार भाई-बहनों द्वारा स्वच्छता और हाईजीन का पूरा ध्यान रखकर तैयार किया जाता है और इसके लिए सदस्य निःशुल्क सेवाएं देते हैं। इस मौके पर शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके शिविका बहन भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ब्रह्माकुमारीज़ के मैनेजमेंट की सराहना की।4
- सिरोही के मंडार थाना क्षेत्र में कांडला हाईवे पर शनिवार रात को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दालणपुरा निवासी दानाराम कलबी अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी पुलिस थाने के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसआई नरेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दानाराम को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडार पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुजरात रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की आवश्यक जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है, जिनका मानना है कि कांडला हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।1