Shuru
Apke Nagar Ki App…
“बांदकपुर में पानी का कहर! लकवाग्रस्त दादी को लेकर दादा जाएं तो जाएं कहां? 💔🌊” बांदकपुर, दमोह में सिर्फ 3 घंटे की बारिश ने कई घरों को डुबो दिया। करीब 75 साल की लकवाग्रस्त दादी घर के अंदर पानी के बीच बैठी हैं और बुजुर्ग दादा उन्हें लेकर कहीं जा भी नहीं पा रहे। घर का अनाज और सामान सब बर्बाद हो गया। चारों तरफ पानी… सामने बेबसी… अब इन बुजुर्गों को मदद की जरूरत है। 🤲 📞 मदद के लिए: 8898556746 #Bandakpur #DamohNews #GroundReport #BarishKaKahar #SachHameshaNews
Pushpendra Lodhi
“बांदकपुर में पानी का कहर! लकवाग्रस्त दादी को लेकर दादा जाएं तो जाएं कहां? 💔🌊” बांदकपुर, दमोह में सिर्फ 3 घंटे की बारिश ने कई घरों को डुबो दिया। करीब 75 साल की लकवाग्रस्त दादी घर के अंदर पानी के बीच बैठी हैं और बुजुर्ग दादा उन्हें लेकर कहीं जा भी नहीं पा रहे। घर का अनाज और सामान सब बर्बाद हो गया। चारों तरफ पानी… सामने बेबसी… अब इन बुजुर्गों को मदद की जरूरत है। 🤲 📞 मदद के लिए: 8898556746 #Bandakpur #DamohNews #GroundReport #BarishKaKahar #SachHameshaNews
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 19. दलदल भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर मासूम दमोह/पटेरा। ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। 19. दलदल भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर मासूम दमोह/पटेरा। ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। स्कूली बच्चे टहनियों का सहारा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण मरीजों और एंबुलेंस को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने हटा विधायक उमा देवी खटीक से सड़क निर्माण की मांग की है।1
- बीजेपी कार्यालय के पास हुआ भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम, राधा-कृष्ण की प्रस्तुति ने बांधा समां l दमोह। शहर के कोतवाली चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय के पास प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आशीष तंतुवाय के आयोजन में विशाल मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं राधा-कृष्ण की आकर्षक जोड़ी ने नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का रंग भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों और राधा-कृष्ण के नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ श्रद्धालु कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।4
- हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट, वीडियो वायरल दमोह/हटा। हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे आरोपी अनिल पुरानी ड्यूटी कक्ष में पहुंचा और डॉक्टर चेतन साहू से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। उस समय डॉक्टर तीन घायलों का इलाज कर रहे थे। डॉक्टर के साथ मौजूद सपोर्ट स्टाफ मनीष श्रीवास्तव ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। शोर सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी पर जाते समय जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। हटा थाना पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी अनिल पुरानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 296, 115 और 391 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। फुटेज की जांच के बाद घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।2
- शहर के कोतवाली चौराहा स्थित बीजेपी कार्यालय के पास प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आशीष तंतुवाय के द्वारा एक विशाल मटकी दमोह। शहर के कोतवाली चौराहा स्थित बीजेपी कार्यालय के पास प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आशीष तंतुवाय के द्वारा एक विशाल मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विधायक जयंत मलैया श्याम शिवहरे के अलावा और भी जन शामिल हुए और यह मटकी फोड़ कार्यक्रम का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ राधा कृष्ण की एक विशाल जोड़ी नृत्य में सभी का मन मोह रही।1
- बारिश ने खोली धनपुरी की बदहाल सड़कों की पोल! बारिश में बदहाल हुई धनपुरी की सड़कें, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान धनपुरी, बरेला। बारिश के बाद धनपुरी गांव की सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई रास्तों पर पानी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। गांव के अंदर जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने से दोपहिया वाहन चालकों को खास तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर ही पानी जमा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर कई बार समस्या की जानकारी देने के बावजूद सड़क सुधार और जलनिकासी को लेकर ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि खराब रास्तों पर तत्काल मुरुम एवं गिट्टी डलवाकर आवागमन सुचारु कराया जाए और सफाई व जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। समिति ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग श्री बाल हनुमान गणेश उत्सव समिति धनपुरी के सदस्यों शुभम पटेल, अरमान पटेल, अमन पटेल, हर्षू पटेल, आकाश पटेल, अभिषेक रजक, निशांत यादव, समीर पटेल, सूर्या पटेल, करन पटेल और गौरव पटेल ने ग्राम पंचायत प्रशासन से धनपुरी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और खराब सड़कों की समस्या का जल्द निराकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो समस्या को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है।1
- दमोह मटकी फोड़ प्रतियोगिता कीर्ति स्तंभ श्री कान्हा जी दही हांडी महोत्सव समिति दमोह के तत्वाधान में1
- दलदल में खड़े चाचा का बड़ा ऐलान—वोट तो दूर की बात!” ground reporting मझौली के बीजडोल-पटपरा में दलदल बनी सड़क से बच्चे और ग्रामीण परेशान। इसी बीच चाचा ने विधायक उमा देवी खटीक और जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताते हुए कहा—“पहले हमारे गांव की हालत देखो, बच्चों का भविष्य बचाओ।”1
- दमोह। शहर के कोतवाली चौराहा स्थित बीजेपी कार्यालय के पास प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आशीष तंतुवाय के द्वारा एक विशाल मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।1
- जबलपुर की सबसे महंगी मटकी फोड़ प्रतियोगिता मांझी व्यायाम शाला ने फोड़ी1