logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चकरनगर रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौत इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चकरनगर रोड पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन पाल (26) निवासी उदी मोड़ रविवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर से खाना खाकर दुकान की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान चकरनगर रोड पर तेज गति से आ रही एक बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।

2 hrs ago
user_पत्रकार सौरभ कुमार तिवारी(MJC)
पत्रकार सौरभ कुमार तिवारी(MJC)
Local News Reporter लखनादौन, सिवनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
2bac8b77-8685-4ce7-89d8-6192c664021e

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बलात्कार मामले में लापरवाही पर भड़के DSP, लापरवाही करने पर 3 को किया सस्पेंड.
    1
    बलात्कार मामले में लापरवाही पर भड़के DSP, लापरवाही करने पर 3 को किया सस्पेंड.
    user_पत्रकार सौरभ कुमार तिवारी(MJC)
    पत्रकार सौरभ कुमार तिवारी(MJC)
    Local News Reporter लखनादौन, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छिंदवाड़ा के उमरवहा गांव में पंचायत की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने ₹65 हजार चंदा कर 2 किमी लंबी कच्ची सड़क खुद बना ली। वर्षों तक शिकायत के बावजूद रास्ता न बनने से मजबूर होकर उन्होंने यह कदम उठाया, जो मध्य प्रदेश में विकास कार्यों पर सवाल खड़े करता है।
    1
    छिंदवाड़ा के उमरवहा गांव में पंचायत की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने ₹65 हजार चंदा कर 2 किमी लंबी कच्ची सड़क खुद बना ली। वर्षों तक शिकायत के बावजूद रास्ता न बनने से मजबूर होकर उन्होंने यह कदम उठाया, जो मध्य प्रदेश में विकास कार्यों पर सवाल खड़े करता है।
    user_पत्रकार हरिओम नेमा
    पत्रकार हरिओम नेमा
    हर्रई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सिवनी जिले के घंसौर में डंपर और पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो को जबलपुर रेफर किया गया है। घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सिवनी जिले के घंसौर में डंपर और पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो को जबलपुर रेफर किया गया है। घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सिवनी के नए एसपी का एक्शन मोड! पहली क्राइम मीटिंग में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश
    1
    सिवनी के नए एसपी का एक्शन मोड! पहली क्राइम मीटिंग में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • नरसिंहपुर में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह शिविर सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने और युवाओं को कला से जोड़ने पर केंद्रित है।
    1
    नरसिंहपुर में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह शिविर सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने और युवाओं को कला से जोड़ने पर केंद्रित है।
    user_Pt.amit shukla
    Pt.amit shukla
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नर्सिंगपुर में एक शराबी ने पहले शादी के दौरान हंगामा किया, फिर सुबह गुंडों को बुलाकर मारपीट करवाई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पीड़ित शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।
    1
    नर्सिंगपुर में एक शराबी ने पहले शादी के दौरान हंगामा किया, फिर सुबह गुंडों को बुलाकर मारपीट करवाई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पीड़ित शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बजरंग दल ने मंडला में 22 मई से होने वाले 6 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के लिए सिवनी में एक बैठक की। इसमें युवाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
    1
    बजरंग दल ने मंडला में 22 मई से होने वाले 6 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के लिए सिवनी में एक बैठक की। इसमें युवाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नरसिंहपुर में एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई को चार पहिया वाहन से कुचलकर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है।
    1
    नरसिंहपुर में एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई को चार पहिया वाहन से कुचलकर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.