logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद बढ़ी प्रताड़ना? मैहर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, वार्ड 15 के व्यापारी परिवार ने लगाई न्याय की गुहार मैहर। वार्ड क्रमांक 15, विवेक नगर निवासी व्यापारी अजय कुमार गुप्ता एवं उनके परिवार ने मैहर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि घर में हुई चोरी की घटना की संतोषजनक जांच न होने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन (181) में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। पीड़ित अजय गुप्ता का आरोप है कि मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी के निर्देश पर लाइन हाजिर बताए जा रहे पुलिसकर्मी संजय तिवारी बार-बार उनके घर पहुंच रहे हैं। बिना किसी लिखित नोटिस, वारंट या पूर्व सूचना के घर और दुकान में आकर काउंटर की तलाशी ली जा रही है। परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस से पूछा कि क्या उनके विरुद्ध कोई वारंट या शिकायत है, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। अजय गुप्ता का आरोप है कि उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया और सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। उनका कहना है कि मोबाइल फोन छीनकर ओटीपी मांगा गया ताकि शिकायत ऑनलाइन वापस कराई जा सके। परिवार के अनुसार, पुलिसकर्मी राजेंद्र (बैच नंबर 897) ने कथित रूप से उनके हाथ से मोबाइल छीना। वहीं, श्याम सुंदर कुशवाहा पर लॉकअप में मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन एमएलसी दर्ज करने में भी कथित रूप से टालमटोल की गई। मामला यहीं नहीं रुका। पुलिस ने उत्तम गुप्ता के विरुद्ध धारा 151 के तहत चालानी कार्रवाई की। परिवार का आरोप है कि बिना किसी ठोस आधार के उन्हें आरोपी बनाकर परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि मुचलके पर रिहाई के नाम पर एक हजार रुपये लिए गए। परिवार ने यह भी आशंका जताई कि बार-बार बिना वारंट घर में प्रवेश करना उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश हो सकती है। पीड़ित की माता पुष्पा गुप्ता और परिजन किशन गुप्ता ने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि “जब हमारे बच्चे की कोई गलती नहीं है तो उसे बार-बार पकड़कर क्यों ले जाया जा रहा है? चोरी के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही, उल्टा फरियादी को ही मुल्जिम बनाया जा रहा है।” परिवार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के डीजीपी एवं स्थानीय विधायक से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सीएम हेल्पलाइन जैसी व्यवस्था आमजन को न्याय दिलाने के लिए है, लेकिन यदि शिकायतकर्ता पर ही दबाव बनाया जाए तो यह व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इस संबंध में मैहर थाना पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी थी। यदि प्रशासन स्तर पर निष्पक्ष जांच होती है तो पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वार्ड 15 विवेक नगर का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

10 hrs ago
user_विंध्य वसुंधरा समाचार
विंध्य वसुंधरा समाचार
Local News Reporter मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद बढ़ी प्रताड़ना? मैहर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, वार्ड 15 के व्यापारी परिवार ने लगाई न्याय की गुहार मैहर। वार्ड क्रमांक 15, विवेक नगर निवासी व्यापारी अजय कुमार गुप्ता एवं उनके परिवार ने मैहर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि घर में हुई चोरी की घटना की संतोषजनक जांच न होने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन (181) में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। पीड़ित अजय गुप्ता का आरोप है कि मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी के निर्देश पर लाइन हाजिर बताए जा रहे पुलिसकर्मी संजय तिवारी बार-बार उनके घर पहुंच रहे हैं। बिना किसी लिखित नोटिस, वारंट या पूर्व सूचना के घर और दुकान में आकर काउंटर की तलाशी ली जा रही है। परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस से पूछा कि क्या उनके विरुद्ध कोई वारंट या शिकायत है, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। अजय गुप्ता का आरोप है कि उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया और सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। उनका कहना है कि मोबाइल फोन छीनकर ओटीपी मांगा गया ताकि शिकायत ऑनलाइन वापस कराई जा सके। परिवार के अनुसार, पुलिसकर्मी राजेंद्र (बैच नंबर 897) ने कथित रूप से उनके हाथ से मोबाइल छीना। वहीं, श्याम सुंदर कुशवाहा पर लॉकअप में मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन एमएलसी दर्ज करने में भी कथित रूप से टालमटोल की गई। मामला यहीं नहीं रुका। पुलिस ने उत्तम गुप्ता के विरुद्ध धारा 151 के तहत चालानी कार्रवाई की। परिवार का आरोप है कि बिना किसी ठोस आधार के उन्हें आरोपी बनाकर परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि मुचलके पर रिहाई के नाम पर एक हजार रुपये लिए गए। परिवार ने यह भी आशंका जताई कि बार-बार बिना वारंट घर में प्रवेश करना उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश हो सकती है। पीड़ित की माता पुष्पा गुप्ता और परिजन किशन गुप्ता ने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि “जब हमारे बच्चे की कोई गलती नहीं है तो उसे बार-बार पकड़कर क्यों ले जाया जा रहा है? चोरी के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही, उल्टा फरियादी को ही मुल्जिम बनाया जा रहा है।” परिवार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के डीजीपी एवं स्थानीय विधायक से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सीएम हेल्पलाइन जैसी व्यवस्था आमजन को न्याय दिलाने के लिए है, लेकिन यदि शिकायतकर्ता पर ही दबाव बनाया जाए तो यह व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इस संबंध में मैहर थाना पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी थी। यदि प्रशासन स्तर पर निष्पक्ष जांच होती है तो पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वार्ड 15 विवेक नगर का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bablu Namdev
    1
    Post by Bablu Namdev
    user_Bablu Namdev
    Bablu Namdev
    Photographer मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *मेयर इन काउंसिल की बैठक में क‌ई कार्यों को मिली स्वीकृति* *महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक, शामिल रहे आयुक्त के अलावा काउंसिल सदस्य* रीवा। नगर पालिक निगम रीवा के मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर अजय मिश्रा (बाबा) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य श्री धनेन्द्र सिंह बघेल, श्रीमती रमा दुबे, श्री रवि तिवारी, श्री मनीष नामदेव, श्री गुलाम अहमद, श्रीमती नीतू अशोक पटेल, श्रीमती नजमा बेगम, श्रीमती सूफिया सहफूज खान, श्रीमती गायत्री लखन खण्डेलवाल, सुश्री आरती बक्सरिया उपस्थित रहें। बैठक में चर्चा उपरांत कई प्रस्तावों पर निर्णय लिये गए। रीवा शहर में 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह (रैन बसेरा) भवन निर्माण के प्राक्कलन (रू. 616 लाख) की स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्रान्तर्गत सफाई गोदाम भूमि पर प्रस्तावित आवासीय, व्यावसायिक काम्पलेक्स का निर्माण ईपीसी मोड पर किए जाने हेतु डीपीआर रू. 1980.12 लाख का अनुमोदन, तकनीकी, प्रशासकीय, वित्तीय स्वीकृति तथा परियोजना क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पालिक निगम रीवा टाउन हॉल में गीता भवन परियोजना हेतु प्राक्कलन राशि रू. 789.72 लाख की तकनीकी, प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पालिक निगम रीवा द्वारा निर्मित व संचालित सामुदायिक भवनों का किराया पुनर्निर्धारण परिषद को अग्रेषित किया गया। शहर के मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था आउटसोर्स एजेन्सी के माध्यम से कराए जाने अनुमति दी गई। नगर पालिक निगम रीवा के स्वामित्व का मिहिर सेन तरण ताल के संचालन-संधारण का कार्य ठेका पर दिये जाने हेतु प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई। नगर पालिक निगम रीवा कार्यालय में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की योजना की स्वीकृति दी गई। रानी तालाब का संचालन एवं संधारण किये जाने हेतु पुनरीक्षित योजना परिषद के समक्ष अनुमोदन हेतु अग्रेषित की गई। मल्टीलेवल पार्किंग योजना क्रियान्वयन का आर.एफ.पी. अनुमोदित करते हुए निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई। वर्ष 2024-25 तक के सम्पत्तिकर के बकायादारां को एकमुश्त राशि जमा करने पर सम्पत्तिकर पर 5 प्रतिशत की छूट प्रदान करने हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित किये जाने हेतु प्रकरण परिषद के समक्ष रखे जाने अग्रेषित किया गया। नगर पालिक निगम रीवा के स्वामित्व के गांधी काम्पलेक्स ब्लॉक-’’सी’’ में स्वयं वित्तीय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन भूतल की दुकान क्रमांक 04 एवं 09 की अधिकतम मूल्य की निविदाएं स्वीकृत की गई। दुकान क्र.6 भूतल की 25 प्रतिशत राशि समय पर जमा नहीं होने के कारण, निविदा निरस्त कर जमा प्रतिभूति राशि राजसात कर प्राप्त दर अनुसार ई-निविदा बुलाने की अनुमति दी गई। भूतल की दुकान क्रमांक 05, प्रथम तल की दुकान क्रमांक 04, 05, 06 एवं द्वितीय तल की दुकान क्रमांक 05, 06, भूतल की दुकान क्रमांक 03 एवं 08 की ई-नीलामी में प्रथम अवसर में प्राप्त उच्चतम दर से द्वितीय एवं तृतीय अवसर की निविदा दर अपेक्षाकृत बहुत कम प्राप्त हुई, जबकि स्थल व साइज लगभग समान है, जिस कारण इनकी निविदा निरस्त कर इन दुकानो हेतु प्राप्त उच्चतम दर को बेस प्राइज बनाकर पुनः ई-निविदा आमंत्रण की अनुमति दी गई। योजना क्रमांक-8 नेहरू नगर रीवा के रिक्त 02 भूखंडों की निविदा स्वीकृत की गई। वित्तीय वर्ष 2026-2027 हेतु विभिन्न प्रकार के ठेका-टैम्पो-टैक्सी स्टैण्ड फीस वसूली एवं व्यावसायिक वाहनों से व्यवसायशुल्क वसूली, समान फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे, सिरमौर चौराहा फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे, डॉ0 अम्बेडकर बाजार के पीछे एवं शिल्पी प्लाजा ब्लाक ए व बी के पीछे, अशोक मिष्ठान मण्डार के बगल स्थित वाहन पार्किंग फीस वसूली का प्रीमियम, शर्तें निर्धारण एवं ई-निविदा आमंत्रण की अनुमति दी जाकर अनुमोदन हेतु प्रस्ताव निगम परिषद में भेजे जाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिक निगम रीवा द्वारा संचालित स्कूल का संचालन, आउटसोर्स के माध्यम से किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की जाकर, आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर अग्रिम कार्यवाही किये जाने की अनुमति दी गई। मत्स्य बाजार केन्द्र झिरिया में मछली व्यवसायियों को रिक्त 07 दुकानों का आवंटन लॉटरी पद्धति से समिति बनाकर किये जाने हेतु परिषद के समक्ष प्रस्ताव भेजे जाने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत गोल क्वार्टर, एस.ए.एफ., सुन्दर नगर में निर्मित दुकानों के अंतरण हेतु प्राप्त निविदाओं की स्वीकृति दी गई, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत (शहरी) एएचपी 2.0 के अंतर्गत नवीन परियोजना की स्वीकृति दी गई
    4
    *मेयर इन काउंसिल की बैठक में क‌ई कार्यों को मिली स्वीकृति* 
*महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक, शामिल रहे आयुक्त के अलावा काउंसिल सदस्य*
रीवा। नगर पालिक निगम रीवा के मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर अजय मिश्रा (बाबा) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य श्री धनेन्द्र सिंह बघेल, श्रीमती रमा दुबे, श्री रवि तिवारी, श्री मनीष नामदेव, श्री गुलाम अहमद, श्रीमती नीतू अशोक पटेल, श्रीमती नजमा बेगम, श्रीमती सूफिया सहफूज खान, श्रीमती गायत्री लखन खण्डेलवाल, सुश्री आरती बक्सरिया उपस्थित रहें। बैठक में चर्चा उपरांत कई प्रस्तावों पर निर्णय लिये गए। रीवा शहर में 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह (रैन बसेरा) भवन निर्माण के प्राक्कलन (रू. 616 लाख) की स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्रान्तर्गत सफाई गोदाम भूमि पर प्रस्तावित आवासीय, व्यावसायिक काम्पलेक्स का निर्माण ईपीसी मोड पर किए जाने हेतु डीपीआर रू. 1980.12 लाख का अनुमोदन, तकनीकी, प्रशासकीय, वित्तीय स्वीकृति तथा परियोजना क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पालिक निगम रीवा टाउन हॉल में गीता भवन परियोजना हेतु प्राक्कलन राशि रू. 789.72 लाख की तकनीकी, प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पालिक निगम रीवा द्वारा निर्मित व संचालित सामुदायिक भवनों का किराया पुनर्निर्धारण परिषद को अग्रेषित किया गया। शहर के मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था आउटसोर्स एजेन्सी के माध्यम से कराए जाने अनुमति दी गई। नगर पालिक निगम रीवा के स्वामित्व का मिहिर सेन तरण ताल के संचालन-संधारण का कार्य ठेका पर दिये जाने हेतु प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई। नगर पालिक निगम रीवा कार्यालय में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की योजना की स्वीकृति दी गई। रानी तालाब का संचालन एवं संधारण किये जाने हेतु पुनरीक्षित योजना परिषद के समक्ष अनुमोदन हेतु अग्रेषित की गई। मल्टीलेवल पार्किंग योजना क्रियान्वयन का आर.एफ.पी. अनुमोदित करते हुए निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई। वर्ष 2024-25 तक के सम्पत्तिकर के बकायादारां को एकमुश्त राशि जमा करने पर सम्पत्तिकर पर 5 प्रतिशत की छूट प्रदान करने हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित किये जाने हेतु प्रकरण परिषद के समक्ष रखे जाने अग्रेषित किया गया। नगर पालिक निगम रीवा के स्वामित्व के गांधी काम्पलेक्स ब्लॉक-’’सी’’ में स्वयं वित्तीय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन भूतल की दुकान क्रमांक 04 एवं 09 की अधिकतम मूल्य की निविदाएं स्वीकृत की गई। दुकान क्र.6 भूतल की 25 प्रतिशत राशि समय पर जमा नहीं होने के कारण, निविदा निरस्त कर जमा प्रतिभूति राशि राजसात कर प्राप्त दर अनुसार ई-निविदा बुलाने की अनुमति दी गई। भूतल की दुकान क्रमांक 05, प्रथम तल की दुकान क्रमांक 04, 05, 06 एवं द्वितीय तल की दुकान क्रमांक 05, 06, भूतल की दुकान क्रमांक 03 एवं 08 की ई-नीलामी में प्रथम अवसर में प्राप्त उच्चतम दर से द्वितीय एवं तृतीय अवसर की निविदा दर अपेक्षाकृत बहुत कम प्राप्त हुई, जबकि स्थल व साइज लगभग समान है, जिस कारण इनकी निविदा निरस्त कर इन दुकानो हेतु प्राप्त उच्चतम दर को बेस प्राइज बनाकर पुनः ई-निविदा आमंत्रण की अनुमति दी गई। योजना क्रमांक-8 नेहरू नगर रीवा के रिक्त 02 भूखंडों की निविदा स्वीकृत की गई। वित्तीय वर्ष 2026-2027 हेतु विभिन्न प्रकार के ठेका-टैम्पो-टैक्सी स्टैण्ड फीस वसूली एवं व्यावसायिक वाहनों से व्यवसायशुल्क वसूली, समान फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे, सिरमौर चौराहा फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे, डॉ0 अम्बेडकर बाजार के पीछे एवं शिल्पी प्लाजा ब्लाक ए व बी के पीछे, अशोक मिष्ठान मण्डार के बगल स्थित वाहन पार्किंग फीस वसूली का प्रीमियम, शर्तें निर्धारण एवं ई-निविदा आमंत्रण की अनुमति दी जाकर अनुमोदन हेतु प्रस्ताव निगम परिषद में भेजे जाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिक निगम रीवा द्वारा संचालित स्कूल का संचालन, आउटसोर्स के माध्यम से किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की जाकर, आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर अग्रिम कार्यवाही किये जाने की अनुमति दी गई। मत्स्य बाजार केन्द्र झिरिया में मछली व्यवसायियों को रिक्त 07 दुकानों का आवंटन लॉटरी पद्धति से समिति बनाकर किये जाने हेतु परिषद के समक्ष प्रस्ताव भेजे जाने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत गोल क्वार्टर, एस.ए.एफ., सुन्दर नगर में निर्मित दुकानों के अंतरण हेतु प्राप्त निविदाओं की स्वीकृति दी गई, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत (शहरी) एएचपी 2.0 के अंतर्गत नवीन परियोजना की स्वीकृति दी गई
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सीधी जिले में हाथियों का मूवमेंट तेज, सूत्रों के मुताबिक झुंड इस समय बढ़ौरा और चूल्ही क्षेत्र में देखा गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की टीम मौके पर डटी हुई है और लगातार निगरानी कर रही है।
    1
    सीधी जिले में हाथियों का मूवमेंट तेज, सूत्रों के मुताबिक झुंड इस समय बढ़ौरा और चूल्ही क्षेत्र में देखा गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की टीम मौके पर डटी हुई है और लगातार निगरानी कर रही है।
    user_पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार, संवाददाता,रिपोर्टर Gopadbanas, Sidhi•
    31 min ago
  • सतना-रामपुर बाघेलान जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 6 एवं सभापति जैव विविधता प्रबंधन समिति विनो तिवारी खम्हरिया द्वारा हर माह चलाए जा रहे निशुल्क नेत्र शिविर अभियान के अंतर्गत 19 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरईया में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 386 लोगों ने आंखो की जांच कराई। जांच उपरांत 110 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं 26 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनमें से 16 मरीजों को इलाज हेतु चित्रकूट भेजा गया।
    1
    सतना-रामपुर बाघेलान जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 6 एवं सभापति जैव विविधता प्रबंधन समिति विनो तिवारी खम्हरिया द्वारा हर माह चलाए जा रहे निशुल्क नेत्र शिविर अभियान के अंतर्गत 19 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरईया में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 386 लोगों ने आंखो की जांच कराई। जांच उपरांत 110 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं 26 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनमें से 16 मरीजों को इलाज हेतु चित्रकूट भेजा गया।
    user_Satish Shukla
    Satish Shukla
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by शास्त्री अम्नेश्वर द्विवेदी श्री धाम वृंदावन
    1
    Post by शास्त्री अम्नेश्वर द्विवेदी श्री धाम वृंदावन
    user_शास्त्री अम्नेश्वर द्विवेदी श्री धाम वृंदावन
    शास्त्री अम्नेश्वर द्विवेदी श्री धाम वृंदावन
    मझौली, सीधी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से आज दिनांक,21,,02,,2026,, दिन शनिवार के संध्या: कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार जय माई ‌की
    4
    मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से
आज दिनांक,21,,02,,2026,, दिन शनिवार के संध्या: कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार
जय माई ‌की
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मोबाइल की पुरानी बैटरी में हुआ धमाका, एक बच्चे की अंगुलियों के उड़े चीथड़े; भाई भी घायल* रीवा। रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझिगवां में मोबाइल की पुरानी बैटरी ब्लास्ट होने से दो बच्चे घायल हो गए। विकास कुशवाहा के बड़े पुत्र आलोक कुशवाह के हाथ का अंगूठा और चार अंगुलिया पूरी तरह उड़ गईं, जबकि छोटा बेटा अनुज कुमार भी घायल हुआ। दोनों बच्चों को इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया, जहां से बड़े बेटे को परिजन जबलपुर ले गए। घटना गत शुक्रवार की सुबह की बताई गई है। जब दोनों भाई अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी। बड़े बेटे के हाथ की अंगुलिया पूरी तरह उड़ गईं और छोटा बेटा भी घायल हुआ। दोनों का पेपर था, जिसकी वजह से पेपर छूट गया। घायल के परिजनों ने बताया कि मोबाइल की पुरानी बैटरी को निकालकर रख दिया गया था, जो अचानक ब्लास्ट हो गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से बड़े बेटे को जबलपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी सर्जरी करने की बात कही जा रही है। जबकि छोटे बेटे की हालत अब सामान्य है और उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
    3
    *मोबाइल की पुरानी बैटरी में हुआ धमाका, एक बच्चे की अंगुलियों के उड़े चीथड़े; भाई भी घायल*
रीवा। रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझिगवां में मोबाइल की पुरानी बैटरी ब्लास्ट होने से दो बच्चे घायल हो गए। विकास कुशवाहा के बड़े पुत्र आलोक कुशवाह के हाथ का अंगूठा और चार अंगुलिया पूरी तरह उड़ गईं, जबकि छोटा बेटा अनुज कुमार भी घायल हुआ। दोनों बच्चों को इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया, जहां से बड़े बेटे को परिजन जबलपुर ले गए। घटना गत शुक्रवार की सुबह की बताई गई है। जब दोनों भाई अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी। बड़े बेटे के हाथ की अंगुलिया पूरी तरह उड़ गईं और छोटा बेटा भी घायल हुआ। दोनों का पेपर था, जिसकी वजह से पेपर छूट गया। घायल के परिजनों ने बताया कि मोबाइल की पुरानी बैटरी को निकालकर रख दिया गया था, जो अचानक ब्लास्ट हो गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से बड़े बेटे को जबलपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी सर्जरी करने की बात कही जा रही है। जबकि छोटे बेटे की हालत अब सामान्य है और उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीधी जिले के सेमरिया क्षेत्र में कांग्रेसियों ने विजयवर्गी का किया पुतला दहन
    1
    सीधी जिले के सेमरिया क्षेत्र में कांग्रेसियों ने विजयवर्गी का किया पुतला दहन
    user_पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार, संवाददाता,रिपोर्टर गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से आज दिनांक,21,,02,,2026,, दिन शनिवार के संध्या: कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार जय माई ‌की
    1
    मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से
आज दिनांक,21,,02,,2026,, दिन शनिवार के संध्या: कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार
जय माई ‌की
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.